चना चाट भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। मुख्य रूप से मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल चना चाट बहुत ही ज्यादा मशहूर है। चना चाट खाने मे बहुत ही ज्यादा चटपटी ओर स्वादिष्ट लगती है। बच्चे और बड़े सभी इसे खाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। इसे घर पर आसानी से बहुत ही कम सामग्री में बनाकर तैयार किया जा सकता है। इस लेख Kala Chana Chaat Street Style के माध्यम से हम आपको मुंबई स्टाइल चना चाट बनाना एकदम आसान तरीके से सिखाएंगे। तो चलिए सीखते हैं चना चाट बनाने की विधि हिंदी में (Kala Chana Chaat Recipe in Hindi)
चना चाट बनाने के लिए सामग्री – Chana Chaat Ingredients
काला चना – 200 ग्राम (2 कप)
सरसों का तेल – 1 चम्मच
प्याज – 3 बारीक कटे हुए
टमाटर – 3 बारीक कटे हुए
अदरक – 1 चम्मच
हरी धनिया – 6 चम्मच
खीरा – 1 बारीक कटा हुआ
कश्मीरी लालमिर्च पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
अमचूर पाउडर – 1 चम्मच
चाट मसाला – 1 चम्मच
काला नमक – 1 चम्मच
साधारण नमक – स्वादानुसार
चना चाट बनाने की विधि – Kala Chana Chaat Street Style
Step 1. काला चना चाट बनाने के लिए सबसे पहले चनों को एक बार साफ पानी से अच्छी तरह से धोकर इसे 4 से 5 घंटे या पूरी रात के लिए भिगो दें।
Step 2. जब चने अच्छे से भीग जाए तब चनों का सारा पानी हटाकर अलग कर दें।
Step 3. इसके बाद इन चनों को प्रेशर कुकर में लेकर इसमें चनों से दोगुना पानी डालें और चनों को गैस पर हाई फ्लेम पर 4 सीटी आने तक पका लें।
Step 4. जब कुकर का प्रेशर खत्म हो जाए तब इन चनों का सारा अतिरिक्त पानी निकालकर अलग कर दें।
Step 5. इसके बाद एक नॉन स्टिक कढ़ाई में 1 चम्मच सरसों का तेल डालकर इसे गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें जीरा , कद्दूकस की हुई अदरक और 1 चुटकी हींग डालकर हल्का सा पका लें।
Step 6. जब जीरा चटकने लगे तब कढ़ाई में धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर , जीरा पाउडर , अमचूर पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर मसालों को 1 मिनट तक भून लें।
Step 7. मसालों के पक जाने के बाद इसमें उबले हुए काले चनों को डालकर इन्हे भी मसालों के साथ अच्छे से मिक्स कर लें।
Step 8. इसके बाद गैस की फ्लेम को हाई करके चनों को लगातार चलाते हुए पका लें। ताकि चनों पर लगा हुआ सारा अतिरिक्त पानी उड़ जाए और चने एकदम सूखे सूखे हो जाएं।
Step 9. अब गैस की फ्लेम को बंद कर दें और चनों को एक बड़े बाउल में निकाल लें।
Step 10. इसके बाद इन चनों में बारीक कटे हुए उबले आलू, बारीक कटी हुई प्याज , टमाटर , खीरा , हरा धनिया , काला नमक , चाट मसाला और स्वादानुसार साधारण नमक डालकर किसी चमचे की सहायता से अच्छे से मिक्स कर लें।
Step 11. आखिर में इन चनों में 2 बड़े नींबू निचोड़ दें और नींबू के रस को भी चनों के साथ अच्छे से मिक्स कर दें।
यह भी पढ़ें – फूले – फूले मूंगलेट बनाने की विधि
स्ट्रीट स्टाइल काला चना की रेसिपी (kala chana chaat street style) बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे हरी धनिया और बेसन के सेव से गार्निश करके गरमा गरम सर्व करें और लुत्फ उठाएं।
सुझाव
• चना चाट में आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी सीज़नल सब्जी का प्रयोग कर सकते हैं।
• यदि आप रात में चने भिगोना भूल गए हैं तो चना चाट बनाने से 2 घंटे पहले चनों को गर्म पानी में भिगो दें। चनों को गर्म पानी में भिगोने पर ये 2 घंटे में ही अच्छे भीगकर तैयार हो जायेंगे।
• कढ़ाई में पिसे हुए मसालों को डालने के बाद इसमें थोड़ा सी मात्रा में पानी अवश्य डाल दें नही तो मसाले जल जायेंगे और चना चाट खाने में बिल्कुल भी स्वाद नहीं आयेगा।
• काला चना चाट को सर्व करने से पहले इसमें नींबू का रस और बेसन के सेव अवश्य डाल दें। इनके प्रयोग से चना चाट का स्वाद कई गुना तक बढ़ जायेगा।
आपको यह लेख Kala Chana Chaat Street Style Recipe कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं और यदि आपका इस रेसिपी के लिए कोई सवाल है तो वो भी हमसे कमेंट सेक्शन के माध्यम से पूछना बिल्कुल भी ना भूलें।
यदि आप हमसे किसी डिश की रेसिपी जानना चाहते है तो वो भी हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके बता सकते है। हम जल्दी से जल्दी आपके साथ उस डिश की रेसिपी को साझा करने की पूर्ण कोशिश करेंगे।
अन्य पढ़ें –
कांजी वड़ा की रेसिपी
दही भल्ला की रेसिपी
लच्छेदार पत्ता गोभी के पकोड़े की रेसिपी
FAQs
Ques काले चने को उबालने के लिए कितनी सीटी आती है?
Ans भीगे हुए काले चने को उबालने के लिए 4 से 5 सीटी आने तक पकाने की आवश्यकता पड़ती है।
Ques चना से क्या क्या बनाया जा सकता है?
Ans चने से बनाई जाने वाली डिश
• चने की सब्जी
• चने की चाट
• चना फ्राई
• चने का पोहा
• चना लेमन राइस
Ques 100 ग्राम काले चने में कितना प्रोटीन होता है?
Ans 100 ग्राम काले चने में 20 ग्राम प्रोटीन होता है। एक दिन में 100 ग्राम चने का सेवन करने से यह शरीर को एक दिन के लिए आवश्यक सम्पूर्ण प्रोटीन की मात्रा को उपलब्ध कराता है।
Ques क्या रोज चना खाना ठीक है?
Ans चने का सेवन सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है। चने को प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट , फैट , फाइबर और कैल्शियम प्राप्त होता है।
Ques 50 ग्राम भीगे हुए काले चने में कितना प्रोटीन होता है?
Ans 50 ग्राम भीगे हुए चने से हमे 10 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है।
ऐसी ही और भी लाजवाब रेसिपीज के लिए आप हमारी वेबसाइट masalatadka.com पर समय समय पर अवश्य visit करते रहें। साथ ही साथ नई नई रेसिपीज की अपडेट के लिए आप हमारे Facebook Page और Instagram Page , Masala Tadka को भी follow कर सकते हैं।
इस blog को पूरा ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया।
धन्यवाद! धन्यवाद! धन्यवाद!