फूले – फूले भटूरे की एकदम आसान रेसिपी – Bhature Kaise Bante Hain

छोले हर किसी को बहुत ही ज्यादा पसंद होते हैं, लेकिन भटूरे के बिना इनका मज़ा अधूरा सा हो जाता है। छोले भटूरे पंजाब की बहुत ही लोकप्रिय डिश है जिसे पूरे भारत में पसंद किया जाता है। आज इस लेख Bhature Kaise Bante Hain के माध्यम से हम आपके साथ भटूरे की रेसिपी साझा करने जा रहे हैं, जिससे आप भी अपने घर पर होटल जैसे फूले – फूले भटूरों का आनंद ले सकते हैं। भटूरे को एक तरह से पूरी की तरह ही बनाया जाता है, लेकिन इसमें आटे की जगह मैदा का प्रयोग करते हैं। जिसे कुछ देर फर्मेंट होने के लिए रखा जाता है।

भटूरे बनाने के लिए कुछ अन्य सामग्री का भी प्रयोग किया जाता है जैसे सूजी, चीनी, बेकिंग पाउडर और दही। बच्चे और बड़े सभी छोले भटूरे बहुत ही चाव से खाते हैं। आप इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर अपने परिवार को सर्व कर सकते हैं। अगर आप भटूरे बनाते है पर वह फूले – फूले नहीं बनते। तो आपकी समस्या खत्म, अब इस रेसिपी की सहायता से आप भी फूले – फूले भटूरे बनाकर इनका आनंद ले सकती हैं।

Bhature Kaise Bante Hain

भटूरे बनाने के लिए सामग्री – Bhature ingredients in Hindi

मैदा – 2 कप
सूजी – 1 चम्मच
चीनी – 1 चम्मच
तेल – 1 चम्मच
बेकिंग पाउडर – 1/4 चम्मच
दही – 4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए

भटूरे बनाने की एकदम आसान विधि – Bhature Kaise Bante Hain 

Step 1. भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले एक परात में सूजी और मैदा को छानकर डालें। इसके साथ इसमें दही, चीनी, दो चम्मच तेल, बेकिंग पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।

Step 2. अब इन सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर इसमें हल्का – हल्का पानी मिलाते हुए एकदम नरम आटा गूथ कर तैयार करें।

Step 3. अब इस गूथे हुए आटे को लगभग 4 से 5 घंटे के लिए एक गीले कपड़े ढककर रेस्ट होने के लिए रख दें। तय समय बाद आटा फर्मेन्ट होकर बढ़ जाएगा। इस समय आटे को एक और बार अच्छी तरह से गूथ लें।

Step 4. अब इस गूथे हुए आटे से बराबर भाग में लोई काट कर तैयार करें।

Step 5. अब एक लोई को चकले पर रखें और इसे बेलन मदद से लगभग 6 इंच व्यास में पूरी की तरह गोल बेलकर तैयार करें। इसी तरह से बाकी बची हुई लोई से कच्चे भटूरे बनाकर तैयार कर लें।

ध्यान रहे बेलते वक्त लोई को चकले पर चिपकने से बचाने के लिए आप सूखा मैदा चकले पर छिड़क सकते हैं।

Step 6. अब इन्हे तलने के लिए कढ़ाई में तेल डालें और इसे मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें। तेल जब अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तब इसमें भटूरा डालें और लगभग आठ सेकंड बाद भटूरे की सतह को किसी चमचे से दबाएं ताकी भटूरा अच्छी तरह से फूल सके।

Step 7. कुछ देर बाद भटूरे को पलट दें और इसे दोनो तरफ से हल्का सुनहरा होने तक अच्छी तरह से मीडियम आंच पर सेंक लें।

Step 8. भटूरा जब दोनो तरफ से हल्का सुनहरा हो जाए तब इसे एक अलग प्लेट में निकालकर रख दें। और बाकी बचे हुए भटूरे को भी इसी तरह से सुनहरा होने तक तल लें।

यह भी पढ़ें – अलसी की रोटी की एकदम आसान रेसिपी

लिजिए आपके फूले – फूले भटूरे बनकर बिल्कुल तैयार है, इसे आप गरमा गरमा छोले और प्याज के साथ सर्वे करें, खुद खाएं और इसका आनंद लें।

सुझाव

1. भटूरे का आटा लगाने के बाद इसे ढककर किसी गरम जगह पर रख दें। ऐसा करने से आटा जल्दी फूलकर तैयार हो जाएगा।

2. भटूरे को तलते समय गैस की आंच को मीडियम ही रखें ज्यादा आंच होने पर भटूरे जल सकते हैं।

3. गरमा गरम भटूरे पंजाबी छोले के साथ बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं।

मुझे पूरा विश्वास है आपको यह ब्लॉग आर्टिकल Bhature Kaise Bante Hain बहुत ही ज्यादा पसंद आया होगा। तो अब आप भी इस आसान रेसिपी की मदद से अपने घर पर फूले – फूले भटूरे बनाकर इनका आनंद ले सकती हैं। गरमा गरम भटूरे को आप छोले और सलाद के साथ सर्व करके अपने परिवार को खुश कर सकते हैं। तो अब जब भी छोले बनाएं, तब भटूरे को बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।

Pic Credit – YouTube Cooking With Chef Ashok

अन्य पढ़ें – 
क्रिस्पी टमाटर और प्याज के पराठे
चना दाल पराठा की आसान रेसिपी
बाजरा पूरी की एकदम आसान रेसिपी

Leave a Comment

error: Content is protected !!