स्वादिष्ट ब्रेड का हलवा बनाने का तरीका – Bread ka Halwa Kaise Banta Hai

ब्रेड का हलवा(Bread ka Halwa) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ इस हलवे को बनाना भी बेहद आसान है। ब्रेड का हलवा बनाने के लिए मुख्य रूप से ब्रेड , दूध , मावा , चीनी और ड्राई फ्रूट्स की आवश्यकता पड़ती है। इस लेख Bread ka Halwa Kaise Banta Hai के माध्यम से हम आपको एकदम ढाबा स्टाइल स्वादिष्ट और क्रीमी ब्रेड का हलवा(Bread ka Halwa Recipe) बनाने का बेहद ही आसान तरीका बताएंगे , ताकि आप भी अपने घर पर ब्रेड का हलवा बनाकर लुत्फ उठा सकें। तो चलिए सीखते हैं ब्रेड का हलवा बनाने की विधि(Bread ka Halwa Kaise Banta Hai)|

Bread ka Halwa Kaise Banta Hai

ब्रेड का हलवा बनाने के लिए सामग्री – Bread ka Halwa Recipe Ingredients

ब्रेड स्लाइस – 10 से 12
घी – 3 से 4 चम्मच
चीनी – 120 ग्राम
काजू – 10 पीस
बादाम – 10 पीस
मावा – 250 ग्राम
दूध – 500 मि. ली.

ब्रेड का हलवा बनाने की विधि – Bread ka Halwa Kaise Banta Hai

Step 1. ब्रेड का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को छोटे छोटे से बारीक टुकड़ों में तोड़ लें।

Step 2. इसके बाद काजू और बादाम को एकदम पतला पतला और लंबा लंबा काटकर तैयार कर लें।

Step 3. अब हलवा बनाने के लिए एक कढ़ाही में 3 बड़े चम्मच घी डालकर इसे गर्म होने दें।

Step 4. जब घी पिघलकर गर्म हो जाए तब गैस की फ्लेम को स्लो करके इसमें ब्रेड के टुकड़ों को डालें और ब्रेड के टुकड़ों को लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

Step 5. ब्रेड के टुकड़ों के गोल्डन ब्राउन हो जाने पर इसमें फुल क्रीम दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर दें और दूध को ब्रेड के साथ मीडियम फ्लेम पर पकने दें।

Step 6. जब दूध पककर गाढ़ा हो जाए तब इसमें चीनी और 2 चम्मच इलाइची पाउडर डालकर मिला दें और चीनी को दूध में मीडियम फ्लेम पर पिघलने दें।

Step 7. चीनी के अच्छी तरह से पिघल जाने पर हलवा को लगातार चलाते हुए गाढ़ा कर लें।

Step 8. इसके बाद कढ़ाई में 1 चम्मच घी और बारीक कटे हुए काजू और बादाम डालकर मिक्स कर दें।

Step 9. आखिर में हलवा में मावा डालकर मिक्स कर दें और गैस की फ्लेम को बंद कर दें।

यह भी पढ़ें – पंचमेवा पाग बनाने का तरीका

ब्रेड का हलवा (Bread ka Halwa Kaise Banta Hai) बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे बारीक कटे हुए काजू बादाम से गार्निश करके मेहमानों को सर्व करें और लुत्फ उठाएं।

सुझाव

• आप ब्रेड के हलवा को और अधिक हेल्दी बनाने के लिए मैदे की ब्रेड की जगह मल्टीग्रेन ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते है।

• ब्रेड के हलवा को हमेशा देशी घी में ही बनाएं तभी हलवा स्वादिष्ट बनेगा।

• ब्रेड के हलवा में आप अपने पसंद के अनुसार अन्य ड्राई फ्रूट्स जैसे कि पिस्ता , किशमिश और नारियल के बुरादे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको यह लेख Bread ka Halwa Kaise Banta Hai कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं और आपके घर पर Bread ka Halwa ki Recipe कैसे बनाते हैं यह भी हमसे साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!