बाजार जैसा स्वादिष्ट आम पन्ना कैसे बनाएं – Aam Panna Banane ki Recipe

गर्मियों के दिनों में वैसे तो बहुत सारे पेय पदार्थ बाजार में मिलते हैं , लेकिन आम के पन्ने की तो बात ही अलग है। आम पन्ना गर्मियों के दिनों में पिया जाने वाला सर्वाधिक पसंदीदा पेय पदार्थ है। इस लेख Aam Panna Banane ki Recipe के माध्यम से हम आपको स्ट्रीट स्टाइल आम का पन्ना बनाने का एक बेहद ही आसान तरीके बताएंगे। इस आम के पन्ने को हम हफ्तों तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

यह पीने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। गर्मियों के दिनों में आम का पन्ना शरीर को लू से बचाने और शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद करता है।  तो चलिए सीखते हैं आम पन्ना बनाने की विधि हिंदी में ( Aam Panna Recipe in Hindi) |

Aam Panna Banane ki Recipe

तैयारी में लगा समय – 5 मिनट
बनने में लगा समय – 5 मिनट
कितने लोगो के लिए – 10 से 15

आम पन्ना बनाने के लिए सामग्री – Aam Panna Recipe Ingredients

कच्चा आम – 250 ग्राम
भुना हुआ जीरा पाउडर – 25 ग्राम
काला नमक – 2 बड़े चम्मच
अदरक – 2 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च – 1 से 2
चीनी – 120 ग्राम
पुदीना – 1 गुच्छा

आम का पन्ना बनाने की विधि – Aam Panna Banane ki Recipe

Step 1. आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह से धोकर रख लें।

Step 2. इसके बाद आम को उबालने के लिए एक कूकर में आम को लेकर उसमें 2 कप पानी को डाल दें और कुकर को बंद करके आम को 3 सीटी आने तक उबाल लें।

Step 3. कुकर में 3 सीटी आ जाने पर गैस की फ्लेम को बंद कर दें और कुकर से आम को निकाल कर इसे थोड़ा ठंडा होने दें।

Step 4. जब आम पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब आम के छिलके को उतारकर इसका गूदा निकाल लें।

Step 5. अब एक मिक्सर ग्राइंडर में आम का गूदा , 2 इंच अदरक का टुकड़ा , 2 हरी मिर्च , 1 गुच्छा पुदीना , 2 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर , 2 चम्मच काला नमक और 1 कप चीनी को डालकर इस मिश्रण को ग्राइंड कर लें।

Step 6. इसके बाद इस तैयार किए हुए मिक्स्चर को 1 लीटर पानी में डालकर मिक्स कर दें।

आम का पन्ना बनकर बिल्कुल तैयार है। जब भी आपको पन्ने को सर्व करना हो तब इसे ग्लास में निकालकर इसमें कुछ पुदीने की पत्तियां , थोड़ी सी आइस क्यूबस और 1 चुटकी भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर परोसें और लुत्फ उठाएं।

सुझाव

• आम के पन्ने के लिए तैयार किए गए मिक्सचर को आप किसी डिब्बे में भरकर 7 से 8 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं और जब भी आपका पन्ना पीने का मन करे तो 1 गिलास में 2 चम्मच मिक्सचर को डालकर उसमे ऊपर से पुदीना , आइस क्यूबस और भुना हुआ जीरा डालें और स्वादिष्ट आम पन्ना के मजे लें।

आम पन्ना में आप चीनी की जगह मिसरी या गुड़ का भी प्रयोग कर सकते हैं।

• यदि आप तीखा खाने के शौकीन नहीं है तो आप बिना हरी मिर्च के भी आम पन्ने को बनाकर तैयार कर सकते हैं।

• आम पन्ना बनाते समय इसमें ज्यादा चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें नही तो ये पन्ना की जगह शरबत बन जायेगा।

FAQs

Ques पन्ना बनाने के लिए मुख्य सामग्री क्या होगी?
Ans आम पन्ना बनाने के लिए मुख्य सामग्री
कच्चा आम , चीनी , पुदीना , काला नमक और जीरा पाउडर।

Ques आम पन्ना कब पीना चाहिए?
Ans मुख्य रूप से गर्मियों के दिनों में लू से बचने के लिए आम पन्ना का सेवन किया जाता है। आम पन्ना कई तरीके के पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह हमे बीमारियों से महफूज़ रखने में मदद करता है।

Ques क्या आम पन्ना को फ्रिज में रखा जा सकता है?
Ans हां , आम पन्ना के मिक्सचर को बनाकर इसे फ्रिज में 7 से 8 दिनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है।

Ques आम पन्ना को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
Ans आम पन्ना को इंग्लिश में Tangy Raw Mango Drink कहते हैं।

Ques आम का पना कौन से महीने में पीते हैं?
Ans आम का पन्ना मुख्य रूप से गर्मियों के दिनों यानी की मई , जून , जुलाई में पीते हैं।

आपको यह लेख Aam Panna Banane ki Recipe कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं और यदि आपका इस Aam Panna ki Recipe के लिए कुछ सुझाव हो तो वो भी हमसे साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!