आंवले का मुरब्बा बनाने की आसान विधि – Amla Ka Murabba Kaise Banta Hai

आंवला हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। काफी खट्टा होने की वजह से इसमें बहुत अधिक मात्रा में विटामिन सी पाई जाती है। आंवला सर्दियों के मौसम में ही बाजार में उपलब्ध होता है। आंवले को कई तरह से खाया जा सकता है। लेकिन आज हम इस लेख Amla Ka Murabba Kaise Banta Hai में आपको आंवले का मुरब्बा बनाना सिखाएंगे। जिसे बनाने के लिए आंवले को चासनी में पका कर मुरब्बा को तैयार किया जाता है। जो खाने में खट्टा मीठा होता है। आंवले का मुरब्बा आप अपने घर पर बहुत ही आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं।

Amla Ka Murabba Kaise Banta Hai

आमला मुरब्बा रेसिपी – Amla Ka Murabba Kaise Banta Hai

आंवले का मुरब्बा बनाने के के लिए इसे चीनी की चासनी में अच्छी तरह पकाया जाता है ऐसा करने से आंवले के अंदर चीनी की मिठास आ जाती है। जिससे खाने में इसका स्वाद खट्टा मीठा लगता है।

सामग्री – Amla Murabba Ingredients

आंवला – 1 किलो
चीनी – 1.5 किलो
काला नमक – 1/2 चम्मच
काली मिर्च – 1/2 चम्मच
इलाइची पाउडर – 1 चम्मच

मुरब्बा बनाने की विधि – Amla Murabba Kaise Banaen

Step 1. आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धुल लें और इन्हे 1 दिन पानी में भिगोने के लिए रख दें।

Step 2. अगले दिन इन्हे पानी से निकालकर काटे वाली चम्मच से गोद दें।

Step 3. अब आंवले को उबालने के लिए एक बर्तन में पानी डालें और इसे उबाल आने तक गर्म कर लें।

Step 4. पानी गर्म हो जाने के बाद इसमें सभी गोदे हुए आंवले डाल दें और फिर से उबाल आने तक इंतजार करें।

Step 5. 2 मिनट बाद गैस को बंद करें और आंवलों को ढककर 5 मिनट रेस्ट होने के लिए रख दें।

Step 6. 5 मिनट बाद आंवले अच्छी तरह सॉफ्ट हो जाने पर इन्हे पानी से निकालकर अलग बाउल में रख लें।

Step 7. अब आंवले को चासनी में पकाने के लिए एक कढ़ाई में चीनी और आधा कप पानी डालकर चासनी को तैयार करें।

Step 8. इसके बाद सभी आंवलों को कढ़ाई में डालकर चासनी गाढ़ी होने तक पका लें।

Step 9. चासनी गाढ़ी होने पर गैस की फ्लेम को बंद कर दें। और इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

Step 10. चासनी ठंडी होने पर इसमें कला नमक, काली मिर्च, इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें। और पढ़ें – नारियल चटनी बनाने के रेसिपी

आंवले का मुरब्बा बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें। और जब भी मुरब्बा खाने का मन करें इसका आनंद उठाएं।

गुड़ का मुरब्बा कैसे बनाया जाता है – Gud Se Amla Ka Murabba Kaise Banta Hai

आंवले का मुरब्बा खाने में खट्टा मीठा लगता है। मुरब्बा को गुड़ की चासनी में भी बनाकर तैयार किया जा सकता है। मुरब्बा को बनाने की विस्तारपूर्वक विधि नीचे दी हुए है।

सामग्री – Murabba Ingredients

आंवला – 500 ग्राम
गुड़ – 500 ग्राम
फिटकरी – 1 इंच टुकड़ा

गुड़ का मुरब्बा बनाने की विधि – Gud Ka Murabba Banane Ka Tarika

Step 1. गुड़ का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आमला को अच्छी तरह धुल लें।

Step 2. इसके बाद आमले में काटे वाली चम्मच की सहयता से कई सारे छेद कर लें।

Step 3. अब एक बर्तन में लगभग 2 लीटर गर्म पानी में फिटकरी का टुकड़ा डालकर अच्छी तरह घोल लें।

Step 4. फिटकरी घुल जाने पर गुदे हुए आंवलों को गर्म पानी में डाल कर ढक दें और इसे 4 – 5 घंटे रेस्ट होने के लिए छोड़ दें।

Step 5. 5 घंटे बाद सभी आंवलों से पानी निचोड़ कर एक अलग प्लेट में रख दें और इन्हे धूप की साहयता से अच्छी तरह सुखा लें।

Step 6. अब एक कढ़ाई में गुड़ और 1 कप पानी डालें और गुड़ को अच्छी तरह मीडियम फ्लेम पर पानी में घोल लें।

Step 7. गुड़ पूरी तरह घुल जाने के बाद गैस की फ्लेम को हाई करें और इसे 2 – 3 मिनट के लिए पका लें।

Step 8. गुड़ की चासनी बनने पर सभी आंवलों को कढ़ाई में डालकर अच्छी तरह मिला दें और इन्हे 10 – 15 मिनट मीडियम फ्लेम पर पका लें।

Step 9. 15 मिनट बाद चासनी पतली होने पर सभी आंवलों को अलग प्लेट में निकालकर रख लें। और चासनी को 2 – 3 मिनट मीडियम फ्लेम पर गाढ़ी होने तक पका लें।

Step 10. चासनी गाढ़ी हो जाने के बाद आधे पके हुए आंवले को फिर से चासनी में डाल दें और इन्हे लो से मीडियम फ्लेम पर 10 – 15 मिनट और पका लें।

Step 11. तय समय बाद गैस को बंद कर दें और मुरब्बा को कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

Step 12. इसके बाद तैयार मुरब्बे को अलग बर्तन में निकालकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें। ताकी मुरब्बे में गुड़ की मिठास अच्छी तरह से आ जाए। और पढ़ें – नारियल चटनी बनाने के रेसिपी

गुड़ से बना आंवले का मुरब्बा बिल्कुल तैयार है। इसका हर रोज सेवन करने से यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। इसे आप 1 साल तक कंटेनर में रख सकते हैं यह बिल्कुल भी खराब नही होगा।

सुझाव

1. चासनी बहुत ज्यादा गाढ़ी होने पर इसमें गर्म पानी डालकर अच्छी तरह मिला दें। चासनी पतली होने पर इसे माध्यम आंच पर कुछ देर और पका लें।

2. आंवले को पानी में बहुत अधिक समय तक बिल्कुल भी ना पकाएं । ऐसा करने से आंवले टूट सकते हैं।

3. मुरब्बा बनाते समय इसकी चासनी को बहुत अच्छी तरह पका लें। ऐसा करने से मुरब्बा जल्दी खराब नही होता है।

4. चासनी को ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला बिल्कुल भी ना रखें ।

आपको यह लेख Amla Ka Murabba Kaise Banta Hai कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और आपको इनमे से कौन सा Amla Murabba सबसे ज्यादा अच्छा लगा यह भी हमे बताना बिल्कुल भी ना भूलें ।

FAQS

Ques आंवले का मुरब्बा शरीर में क्या काम करता है?
Ans मुरब्बा हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता हैं इसका रोजाना सेवन करने से यह हमारे पेट, लीवर और दिमाग को तंदुरुस्त रखता है। आंवले में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन C पाई जाती है जिससे यह पेट से संबंधित बीमारियों से हमे बचाता है।

Ques सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से क्या फायदा होता है?
Ans 1.आमले का मुरब्बा हमारे पेट के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

2. यह हमारे शरीर का वजन कम करने में मदद करता है।

3. हमारे ह्रदय के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

4. यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

Ques आंवला कौन सी बीमारी में काम आता है?
Ans आंवला सर्दी खांसी जुखाम जैसे बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। यह हमारे ह्रदय को भी स्वास्थ्य रखता है।

Ques आंवले के मुरब्बे का सेवन कैसे करें?
Ans खाली पेट आमले का मुरब्बा खाने से हमारे शरीर को बहुत ही ज्यादा फायदा मिलता है। यह हमारे शरीर की इम्यूनिटी की बढ़ता है। इसमें अधिक मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाने की वजह से यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!