शाही अंगूर की सब्जी बनाने का तरीका – Angoor ki Sabji ki Recipe

शाही सब्जियां तो आपने बहुत सारी खाई होंगी , लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी सब्जी की रेसिपी लेकर आए हैं जिसका नाम सुनकर आप चौंक जाएंगे। शाही अंगूर की सब्जी खाने में बहुत ही ज्यादा लाजवाब लगती है। यह सब्जी खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है , इसे बनाना उतना ही ज्यादा आसान है। इस लेख Angoor ki Sabji ki Recipe के माध्यम से हम आपको एकदम मध्य प्रदेश स्टाइल शाही अंगूर की सब्जी बनाना बहुत ही आसान तरीके से सिखाएंगे। तो चलिए सीखते हैं अंगूर की सब्जी बनाने की विधि हिंदी में (Angoor ki Sabji recipe in hindi) |

Angoor ki Sabji ki Recipe

तैयारी में लगा समय – 5 मिनट
पकने में लगा समय – 30 मिनट
कितने लोगों के लिए – 3

अंगूर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री – Angoor ki Sabji Ingredients

अंगूर – 200 ग्राम
तेल – 3 चम्मच
जीरा – 1/2 चम्मच
प्याज – 2 कटी हुई
टमाटर – 2 कटे हुए
लहसुन – 5 से 6 कलियां
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर – 1/4 चम्मच
कसूरी मेथी – 1/2 चम्मच
हरी धनिया – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार

अंगूर की सब्जी बनाने की विधि – Angoor ki Sabji ki Recipe

Step 1. अंगूर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज , टमाटर और लहसुन को थोड़ा मोटा मोटा काटकर तैयार कर लें।

Step 2. इसके बाद एक पैन में 1 चम्मच तेल डालकर इसे गर्म होने दें। तेल के अच्छी तरह से गर्म हो जाने पर पैन में जीरा को डालकर चटकने दें।

Step 3. जब जीरा चटकने लगे तब पैन में कटे हुए लहसुन , प्याज , टमाटर और 1 चम्मच नमक को डालकर सभी चीजों को हल्का सा मुलायम होने तक पका लें।

Step 4. जब प्याज , टमाटर पककर थोड़ा मुलायम हो जाएं तब गैस की फ्लेम को बंद करके मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

Step 5. इस मिश्रण के ठंडा हो जाने पर इसे मिक्सर जार में डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें।

Step 6. इसके बाद एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालकर इसे गर्म होने दें। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तब इसमें पहले से तैयार किया हुआ प्याज टमाटर का पेस्ट , हल्दी पाउडर , लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर को डालकर मसालों को स्लो फ्लेम पर करीब 10 मिनट तक पका लें।

Step 7. जब मसाले तेल छोड़ने लगे तब समझ लें कि मसालें एकदम अच्छे से पक गए हैं। इसके बाद कढ़ाई में 1 कप पानी को डालकर इसे अच्छी तरह से मसालों के साथ मिक्स कर दें।

Step 8. जब पानी में उबाल आने लगे तब कढ़ाई में अंगूर को डाल दें और कढ़ाई को किसी ढक्कन से ढककर , सब्जी को ढककर ही करीब 10 मिनट तक पकने दें।(बीच बीच में सब्जी को चलाते भी रहें ताकि सब्जी कढ़ाई की तली में लगने ना पाए)

Step 9. जब अंगूर गलकर मुलायम हो जाएं तब सब्जी में गरम मसाला पाउडर , कसूरी मेथी , स्वादानुसार नमक और बारीक कटी हुई हरी धनिया डालकर मिला दें और गैस की फ्लेम को बंद कर दें।

यह भी पढ़ें – रेस्टोरेंट स्टाइल अरबी मसाला रेसिपी

बहुत ही स्वादिष्ट शाही अंगूर की सब्जी(Angoor ki Sabji ki Recipe) बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे रोटी , पूरी, नान या चपाती के साथ सर्व करें और लुत्फ उठाएं।

सुझाव

• अंगूर की सब्जी बनाने के लिए हमेशा ताजे और मीठे अंगूरों का ही प्रयोग करें।

• अंगूर की सब्जी को सरसों के तेल या देसी घी में ही बनाएं। इससे सब्जी का स्वाद बहुत अधिक बढ़ जाता है।

• अंगूर की सब्जी बनाने के लिए हमेशा नॉन स्टिक कढ़ाई का ही उपयोग करें ताकि सब्जी कढ़ाई में लगने ना पाए।

• अंगूर की सब्जी की ग्रेवी को हमेशा बाकी सब्जियों से थोड़ा गाढ़ा ही बनाएं। ताकि ग्रेवी और अंगूर बिखरे बिखरे न दिखें।

आपको यह लेख Angoor ki Sabji ki Recipe कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं और आपके घर पर Angoor ki Sabji kaise banti hai यह भी हमसे साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें।

अन्य पढ़े – 
राजस्थानी अचारी आलू बनाने का आसान तरीका
लाजवाब आलू सोयाबीन की सब्जी
स्वादिष्ट दही फ्राई की सब्जी

Leave a Comment

error: Content is protected !!