दानेदार बेसन के लड्डू बनाने का तरीका – Besan ke Laddu kaise banate hain

बेसन के लड्डू उत्तर भारत की एक बेहद ही प्रसिद्ध मिठाई है। इसे रक्षाबंधन, दिवाली , होली और अन्य त्योहारों पर लगभग सभी घरों में बनाकर तैयार किया जाता है। यह लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। इस लेख Besan ke Laddu kaise banate hain के माध्यम से हम आपको एकदम हलवाई स्टाइल दानेदार और स्वादिष्ट बेसन के लड्डू बनाना बेहद ही आसान तरीके से सिखाएंगे। तो चलिए सीखते हैं बेसन के लड्डू बनाने की विधि हिंदी में(Besan ke Laddu Recipe in Hindi)

Besan ke Laddu kaise banate hain

बेसन के लड्डू बनाने की सामग्री – Besan ke Laddu Ingredients

बेसन – 200 ग्राम
देशी घी – 150 ग्राम
चीनी – 300 ग्राम
इलाइची पाउडर – 1 चम्मच
बादाम – 4 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच

बेसन के लड्डू बनाने की विधि – Besan ke Laddu kaise banate hain

Step 1. बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉनस्टिक कढ़ाई में 100 ग्राम घी को लेकर इसे हल्का सा गर्म होने दें।

Step 2. जब घी गर्म हो जाए तब इसमें 200 ग्राम बेसन को डालकर मिक्स कर दें और गैस की फ्लेम को मीडियम करके बेसन को लगातार चलाते हुए 3 मिनट तक भून लें।

Step 3. 3 मिनट तक बेसन को भूनने के बाद गैस की फ्लेम को लो कर दें और लो फ्लेम पर बेसन को लगातार चलाते हुए 12 से 15 मिनट तक भून लें।

Step 4. 15 मिनट बेसन को भूनने के बाद इसमें 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच इलाइची पाउडर डालकर मिक्स कर दें।

Step 5. इसके बाद भुने हुए बेसन के घोल में पानी का छींटा मारकर देखें , यदि पानी का छींटा मारने पर बेसन पर छोटे छोटे बुलबुले आते हैं तो इसका मतलब है कि बेसन अच्छी तरह से भुन गया है।

Step 6. अब गैस की फ्लेम को बंद करके बेसन को एक बड़ी परात में निकाल लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

Step 7. इसके बाद तगार या बूरा बनाने के लिए एक कढ़ाई में 300 ग्राम चीनी और 100 ml पानी डालकर इसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।

Step 8. जब चीनी पानी में पूरी तरह से घुल जाए तब इसमें एक चम्मच घी डालकर मिक्स कर दें।

Step 9. घी के चासनी में मिक्स हो जाने के बाद गैस की फ्लेम को हाई कर दें और चासनी को लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लें।

Step 10. जब चासनी गाढ़ी हो जाए तब इसे हाथों से छूकर चेक करें , यदि चासनी को हाथों से छूने पर ये जैली जैसी बन रही है तो इसका मतलब है कि 3 तार वाली चासनी बनकर तैयार है।

Step 11. अब गैस की फ्लेम को बंद करके चासनी को लगातार चलाते रहें। चासनी को लगातार चलाते रहने से यह थोड़ी देर बाद सूखकर एकदम भुर भुरी हो जायेगी।

Step 12. इसके बाद इस बूरा को एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें। चीनी का बूरा बनकर तैयार है।

Step 13. अब एक परात में भुना हुआ बेसन का घोल , 4 चम्मच बारीक कटी हुई बादाम और 1 कप चीनी का बूरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। लड्डू के लिए मिक्सचर बनकर बिल्कुल तैयार है।

Step 14. इसके बाद दो चम्मच लड्डू के मिक्सचर को हाथों में लेकर हल्का सा दबाव देते हुए इसे लड्डू का शेप दे दे और लड्डू के ऊपर 1 बादाम के टुकड़े को चिपका दें। इसी तरह से बाकी सभी बेसन के लड्डू के बांधकर तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें – राजस्थान के मशहूर घेवर की रेसिपी

हलवाई स्टाइल दानेदार और स्वादिष्ट बेसन के लड्डू(Besan ke Laddu kaise banate hain) बनकर बिल्कुल तैयार हैं। इन लड्डुओं को 5 से 6 घंटे तक हवा में रखने के बाद किसी एयर टाइट कंटेनर में बंद करके रख दें। यह लड्डू महीनों तक ऐसे ही स्वादिष्ट बने रहते हैं और बिल्कुल भी खराब नही होते।

सुझाव

• बेसन को हमेशा घी में लगातार चलाते हुए भूनें , ताकि बेसन कढा़ई के तले में लगने ना पाए और बेसन को भूनते समय गैस की फ्लेम को लो टू मीडियम ही रखें।

• बेसन के गोल्डन ब्राउन हो जाने पर इसे कढ़ाई से एक बड़ी परात में निकाल लें , ताकि बेसन जल्दी से ठंडा हो जाए और यह जलने भी ना पाए।

• जब बेसन अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तब ही इसमें कटे हुए बादाम और बूरा/तगार मिक्स कर रहे। गर्म बेसन में बूरा मिक्स करने पर बूरा पिघल जायेगा और लड्डू दानेदार नही बनेंगे।

• यदि लड्डू के बांधते समय मिक्सचर अधिक सूखा लग रहा है तो मिक्सर में थोड़ा सा घी डालकर इसे गीला कर लें।

• बूरा बनाते समय इसमें 1 चम्मच देसी घी अवश्य डालें। ऐसा करने से बूरा दरदरा और सॉफ्ट बनकर तैयार होगा।

आपको यह लेख Besan ke Laddu kaise banate hain कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं और आपके घर पर Besan ke Laddu कैसे बनाए जाते हैं यह भी हमसे साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!