हलवाई जैसे सेव कैसे बनाते हैं – Besan ke Sev Banane ki Vidhi

बेसन के सेव (Besan ke Sev) अलग अलग जगह पर भिन्न भिन्न प्रकार के मसालों का प्रयोग करके बनाए जाते है। इन सेव को सुबह या शाम की चाय के साथ परोसे जाने कर यह चाय का मजा दोगुना कर देते हैं। बेसन के सेव मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है – मोटे सेव , पतले सेव। इस लेख Besan ke Sev Banane ki Vidhi के माध्यम से हम आपको एकदम बाजार से करारे और मसालेदार पतले बेसन के सेव बनाना बहुत ही आसान तरीके से सिखाएंगे। तो चलिए हलवाई वाले भईया से सीखते हैं बेसन के सेव बनाने की विधि हिंदी में ( Besan ke Sev Banane ki Vidhi )

 Besan ke Sev Banane ki Vidhi

बेसन सेव बनाने के लिए सामग्री – Besan Sev Recipe Ingredients

बेसन – 150 ग्राम
हींग – 1/4 चम्मच
अजवाइन – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चुटकी
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
रिफाइंड ऑयल – डेढ़ चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए

बेसन के सेव बनाने की विधि – Besan ke Sev Banane ki Vidhi

Step 1. बेसन के मसालेदार सेव (Besan Masala Sev Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले 150 ग्राम बेसन को बारीक चलनी से छान कर तैयार कर लें।

Step 2. इसके बाद इस बेसन को कांच के एक बड़े बाउल में लेकर उसमें 1 चुटकी हल्दी पाउडर , 1/2 चम्मच अजवाइन , 1/4 चम्मच हींग , 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को चम्मच की सहायता से बेसन में अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

Step 3. सभी चीजों के बेसन में अच्छी तरह से मिल जाने के बाद इसमें डेढ़ चम्मच रिफाइंड ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिला दें और उसके बाद बेसन में थोड़ा थोड़ा करके पानी डालते हुए रोटी के आटे से थोड़ा नरम आटा लगाकर तैयार कर लें।

Step 4. अब इस आटे को ढककर 10 मिनट रेस्ट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों में थोड़ा सा तेल लेकर इसे सेव बनाने की मशीन में अच्छी तरह से लगा दें। ताकि बैटर मशीन में चिपकने न पाए और एकदम परफेक्ट सेव बनकर तैयार हों। साथ ही साथ सेव को तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर इसे मीडियम फ्लेम पर गर्म होने के लिए रख दें।

Step 5. बेसन को 10 मिनट रेस्ट देने के बाद इसे एक बार फिर से चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से मिक्स कर लें। उसके बाद हाथों पर थोड़ा सा पानी लगातार बेसन के बैटर का रोल बना लें और इसे मशीन के कंटेनर में भर दें तथा ऊपर से मशीन के ढक्कन को लगाकर अच्छी तरह से टाइट कर दें।

Step 6. जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तब तेल को चेक करने के लिए इसमें एक बेसन की छोटी गोली लेकर डालें। यदि गोली को तेल में डालने पर यह तुरंत ऊपर आ रही है तो इसका मतलब है कि सेव बनाने के लिए तेल एकदम तैयार है।

Step 7. अब सेव बनाने की मशीन को कढ़ाई के ऊपर करके मशीन के पिस्टन को दबाएं , मशीन से सेव अपने आप निकालकर कढ़ाई में गिरने लगेंगे। इसी तरह से गर्म तेल में हर तरफ सेव को गिरा दें।

Step 8. जितने भी सेव एक बार में कढ़ाई में आएं, उतने सेव कढ़ाई में डालकर फ्राई होने दें। जब सेव तैरकर ऊपर आने लगें तब इन्हे पलट कर दूसरी तरह से भी सेक लें।

Step 9. सेव के दोनो तरफ से हल्का सुनहरा हो जाने पर इन्हे एक टिश्यू पेपर पर निकाल लें। मशीन में बैटर के खत्म हो जाने पर मशीन को खोलकर इसका लीवर ऊपर खींच लें और इसमें बाकी बचे हुए बैटर को भर दें।

Step 10. उसके बाद फिर से उपरोक्त विधि से ही बाकी के सभी सेव भी तलकर तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें – मूंग दाल पकोड़े की रेसिपी

स्वादिष्ट बेसन के सेव (Besan ke Sev Banane ki Vidhi) बनकर बिल्कुल तैयार हैं। आप इसको नमकीन में मिलाकर , झालमुरी बनाकर या ऐसे ही इसपर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़क कर चाय के साथ शाम के नाश्ते के रूप में सर्व करें और लुत्फ उठाएं।

सुझाव

• बेसन के सेव के अच्छी तरह से ठंडा हो जाने पर आप इन्हे 1 से 2 महीने तक एयर टाइट कंटेनर में भरकर स्टोर कर सकते हैं।

• सेव को ज्यादा देर तक बिल्कुल भी ना सेकें नही तो सब सख्त हो जायेंगे और इन्हे खाने में बिलकुल भी मजा नहीं आयेगा।

• बेसन के सेव को मिडियम तो स्लो फ्लेम पर धीरे धीरे ही फ्राई करें , ताकि ये जलने ना पाएं।

• बेसन के सेव में पानी और तेल की मात्रा को माप के अनुसार ही डालें तभी बाजार जैसे परफेक्ट सेव बनकर तैयार होंगे।

• बेसन के सेव को बनाने से पहले मशीन को अच्छी तरह से ग्रीस अवश्य कर लें ताकि बैटर मशीन में चिपके नही और परफेक्ट सेव बनकर तैयार हो।

आपको यह लेख Besan ke Sev Banane ki Vidhi कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं और आपका इस Besan ke Sev ki recipe के लिए कोई सुझाव है , तो वो भी हमसे अवश्य साझा करें।

अन्य पढ़ें – 
स्वादिष्ट मेथी थेपला की रेसिपी
क्रिस्पी गोभी के पकोड़े की रेसिपी
पालक के पकोड़े की रेसिपी

FAQs

Ques 1 किलो सेव बनाने में कितना खर्च आता है?
Ans 1 किलो बेसन के सेव बनाने में करीब 100 रुपए का खर्च आता है।

Ques नायलॉन सेव क्या है?
Ans चने की दाल के आटे से बने एकदम बारीक भुजिया को नायलॉन सेव कहा जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!