मात्र 5 चीजों से बनाएं परफेक्ट बेसन की बर्फी – Besan Ki Barfi Kaise Banate Hain

मिठाइयां खाना तो हर किसी को ही बेहद पसंद होता है और अक्सर हर छोटे बड़े त्योहारों पर हमे मिठाइयों की आवश्यकता पड़ी है , लेकिन यदि इन मिठाइयों को बाजार से खरीदा जाए तो इन्हे खरीदने में एक मोटी रकम खर्च हो जाती है। इसलिए आज हम आपके लिए मिठाई की एक ऐसी रेसिपी लाएं हैं जिसे आप बहुत ही कम चीजों से फटाफट घर पर ही बनाकर तैयार कर सकते हैं।

इस लेख Besan Ki Barfi Kaise Banate Hain के माध्यम से हम आपको घर पर ही मात्र 5 चीजों से स्वादिष्ट बेसन की बर्फी बनना बहुत ही आसान तरीके से सिखाएंगे। तो चलिए सीखते हैं बेसन की बर्फी बनाने की विधि हिंदी में (Besan Ki Barfi Recipe in Hindi)

Besan Ki Barfi Kaise Banate Hain

बेसन की बर्फी बनाने के लिए सामग्री – Besan Ki Barfi Ingredients

बेसन – 200 ग्राम
चीनी – 150 ग्राम
देशी घी – 100 ग्राम
काजू बादाम कटे हुए – 4 चम्मच
छोटी इलाइची पाउडर – 4 चम्मच

बेसन की बर्फी बनाने की विधि – Besan Ki Barfi Kaise Banate Hain

Step 1. बेसन की बर्फी(Besan Ki Barfi) बनाने के लिए हम सबसे पहले बेसन को भूनकर तैयार करेंगे।

Step 2. बेसन को भूनने के लिए एक नॉनस्टिक कढ़ाई को गैस पर मीडियम फ्लेम पर रखकर 2 मिनट तक गर्म कर लें। कढ़ाई के गर्म हो जाने पर इसमें बेसन को डालकर मीडियम फ्लेम पर 2 मिनट तक भून लें।

Step 3. बेसन के हल्का सा भुन जाने के बाद कढ़ाई में 100 ग्राम देशी घी डालकर इसे बेसन के साथ अच्छे से मिक्स कर दें।

Step 4. बेसन को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए घी के साथ तब तक भूने जब तक बेसन घी न छोड़ने लगे और यह सुनहरा न हो जाए।

Step 5. जब बेसन घी छोड़ने लगे और हल्का सा ब्राउन हो जाए तब गैस की फ्लेम को बंद कर दें और बेसन को कढ़ाई में लगातार चलाते रहें ताकि बेसन कढ़ाई की तली में लगने ना पाए।

Step 6. इसके बाद चासनी बनाने के लिए एक भगोने में 1 कप चीनी और 1 कप पानी लेकर इसे उबलने दें।

Step 7. चीनी के पानी में अच्छी तरह से घुल जाने के बाद चासनी में इलाइची पाउडर डालकर इसे 3 मिनट तक और पका लें। 3 मिनट के बाद इस चासनी को हाथ से छूकर देखें। क्या चासनी छूने पर चिपचिपी लग रही है। यदि चासनी को हाथों से छूने पर यह चिपचिपी लगती है तो समझ लें कि एक तार की चासनी बनकर बिल्कुल तैयार है।

Step 8. एक तार की चासनी बन जाने के बाद इस चासनी को बेसन के मिश्रण की कढ़ाई में डालकर मिक्स करें और कढ़ाई को गैस पर रखकर बेसन को चासनी के साथ एक मिनट तक मिक्स करते हुए अच्छे से पकाएं। अब बर्फी जमने के लिए मिश्रण एकदम तैयार है।

Step 9. इसके बाद बर्फी को जमाने के लिए एक थाली में 1/2 चम्मच देशी घी लेकर थाली को चिकना कर लें।

Step 10. थाली के अच्छी तरह से घी से ग्रीस हो जाने के बाद इसमें बर्फी के मिश्रण को डालकर कलछी की सहायता से अच्छे से फैला दें।

Step 11. इसके बाद इस बर्फी के मिश्रण पर लंबाई में कटी हुई बादाम और पिस्ता को डालकर हाथों की सहायता से हल्का सा दबा दें।

Step 12. अब इस बर्फी की थाली को फ्रिज में 1 से 2 घंटे तक जमने के लिए रख दें।

Step 13. दो घंटे के बाद बर्फी एकदम अच्छे से जमकर तैयार हो जायेगी। अब इस बेसन की बर्फी को डायमंड शेप में काट लें।

यह भी पढ़ें – स्वादिष्ट नारियल की बर्फी की रेसिपी

स्वादिष्ट बेसन की बर्फी(Besan Ki Barfi) बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे आप किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर 15 से 20 मिनट तक स्टोर कर सकते हैं। यह खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगती है।

सुझाव

• बेसन को भूनते समय इसे लगातार चलाते हुए स्लो टू मीडियम फ्लेम पर ही भूने। यदि आप बेसन को हाई फ्लेम पर भूनते है तो बेसन जल जायेगा और बर्फी के स्वाद को एकदम खराब कर देगा।

• चाशनी को बनाते समय यह ध्यान रखें कि चासनी बहुत ज्यादा चिपचिपी ना होने पाए नही तो बर्फी अच्छी नही जमेगी।

• बेसन की बर्फी को जमाने के 5 घंटे बाद भी यदि बर्फी जमकर तैयार नहीं होती है तो इसका मतलब है की बर्फी के मिश्रण की कंसिस्टेंसी सही नहीं है। इस स्थिति में बेसन के मिश्रण को फिर से कढ़ाई में डालकर 4 से 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद दोबारा से बर्फी को जमाने पर बर्फी एकदम अच्छे से जमकर तैयार होगी।

• बेसन की बर्फी यदि बहुत अधिक सख्त हो गई है तो कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच दूध डालकर दूध को गरम करें। दूध के अच्छी तरह से गरम हो जाने पर इसमें सख्त बर्फी को डालकर धीमी आंच पर बर्फी को कलछी से तोड़ते हुए नरम होने तक पकाएं। जब बर्फी का मिश्रण पिघलकर नरम हो जाए तब थाली में घी लगाकर बर्फी को फिर से जमा दें। जमने के बाद बर्फी एकदम सॉफ्ट हो जायेगी। इसके बाद इसे अपने मनचाहे शेप में काटकर सर्व करें।

आपको यह लेख Besan Ki Barfi Kaise Banate Hain कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और यदि आपका इस Besan Ki Barfi ki Recipe को लेकर कोई सवाल है तो वो भी आप हमसे कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछना बिल्कुल भी ना भूलें।

अन्य पढ़ें – 
मूंग दाल का हलवा बनाने का तरीका
बालूशाही बनाने का आसान तरीका

FAQs

Ques बेसन की बर्फी के एक टुकड़े में कितनी कैलोरी होती है?
Ans बेसन की बर्फी के एक टुकड़े में 272 से 300 तक कैलोरी होती है।

Ques क्या बेसन वजन घटाने के लिए अच्छा है?
Ans हां , उचित मात्रा में और सही समय पर बेसन के सेवन से यह वजन को कम करने में मदद करता है।

Ques क्या आप भारतीय मिठाई जमा कर सकते हैं?
Ans हां, भारतीय मिठाइयों को जमाने के बाद इन्हे किसी एयर टाइट कंटेनर में बंद करके 10 से 15 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।

ऐसी ही और भी बेहतरीन रेसिपीज के लिए आप हमारी वेबसाइट masalatadka.com पर समय समय पर अवश्य visit करते रहें। साथ ही साथ ऐसी ही और भी नई रेसिपीज की अपडेट के लिए आप हमारे Facebook Page और Instagram Page , Masala Tadka को भी follow कर सकते हैं।

इस blog को पूरा ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया।
धन्यवाद! धन्यवाद! धन्यवाद!

Leave a Comment

error: Content is protected !!