बेसन की बर्फी बनाने का एकदम नया तरीका – Besan Ki Barfi Kaise Banti Hai

बेसन की बर्फी उत्तर भारत की एक बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई है। इसे होली और दिवाली जैसे त्यौहारों पर खूब पसंद किया जाता है। बाजार से तो कई बार आपने बर्फी खरीदी होगी लेकिन आज हम आपको घर में बेसन की बर्फी को बनाना सिखाएंगे। घर पर बनाई हुई बेसन की बर्फी का स्वाद ही अलग होता है।

इसे बनाने के लिए बहुत ही कम सामग्री का इस्तेमाल होता है। बेसन की बर्फी को चासनी और बिना चासनी दोनो ही तरह से बनाकर तैयार किया जा सकता है। आज इस लेख Besan Ki Barfi Kaise Banti Hai में दोनो ही तरह की बर्फी को बनाना सिखाया गया है जिससे आप भी इसे कुछ ही समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं।

Besan Ki Barfi Kaise Banti Hai

बेसन की बर्फी कैसे बनती है – Besan Ki Barfi Recipe in Hindi

बेसन की बर्फी खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है। इसे बनाने के लिए बेसन, चीनी और घी या प्रयोग किया जाता है। सबसे पहले बेसन को गर्म घी में अच्छी तरह भूना जाता है। बाद में इसमें पिसी हुई चीनी को अच्छी तरह मिलाने के बाद बर्फी को कुछ देर जमने के लिए छोड़ देते हैं।

सामग्री – Besan Ki Barfi Ingredients in Hindi

बेसन – 1.5 कप
घी – 1/2 कप
सूजी – 1/4 कप
पिस्ता – 9 कटे हुए
बादाम – 9 कटे हुए
पिसी हुई चीनी – 1/4 कप
इलाइची पाउडर – 1/4 चम्मच

बेसन की बर्फी बनाने का आसान तरीका – Besan Ki Barfi Without Chashni

Step 1. बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में घी डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लें।

Step 2. घी गर्म हो जाने के बाद कढ़ाई में बेसन और सूजी डालें और इन्हे लो फ्लेम पर लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।

Step 3. बेसन अच्छी तरह भून जाने के बाद यह गीला हो जाएगा। इस स्टेज पर इसमें इलाइची पाउडर और पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद बेसन को 2 – 3 मिनट और लो फ्लेम पर भून लें।

Step 4. 3 मिनट भूनने के बाद गैस की फ्लेम को बंद कर दें।

Step 5. इसके बाद केक टिन या ट्रे में घी लगाकर चिकना करें और तैयार बर्फी के मिश्रण को टिन में डालकर कलछी की सहायता से एक जैसा फैला दें।

Step 6. अब इसके उपर कटे हुए पिस्ता, बादाम डालें और इन्हे चम्मच की सहायता से दबा दें।

Step 7. बर्फी को 2 – 3 घंटे जमने के लिए छोड़ दें। जमी हुई बर्फी को अपनी पसंद के टुकड़ों में काटकर तैयार कर लें। और पढ़ें – गुजिया बनाने की विधि

स्वादिष्ट बेसन की बर्फी बनकर बिल्कुल तैयार है इसे एयर टाइट कंटेनर में रखें और जब भी आपका मन करें इसे निकालिए और आनंद लें।

चाशनी वाली बेसन की बर्फी – Besan Ki barfi Chasni Wali

बेसन की मिठाई भारत में बहुत अधिक पसंद की जाती है। हलवाई की दुकान पर आपको यह मिठाई देखने को अक्सर मिल ही जाती है। इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है और यह कुछ ही समय में बनकर तैयार भी हो जाती है। चासनी से बनी बेसन की मिठाई की संपूर्ण विधि नीचे दी हुई है।

बेसन बर्फ़ी मुख्य सामग्री

बेसन – 1.5 कप
घी – 3/4 कप
चीनी – 1 कप
पानी – 1/2 कप
एक ट्रे घी लगी हुई
मिल्क पाउडर – 3/4 कप
कटे हुए बादाम – 1 चम्मच
कटे हुए पिस्ता – 1 चम्मच
इलाइची पाउडर – 1/2 चम्मच

बेसन की बर्फी बनाने की विधि – Besan Ki Barfi Kaise Banti Hai

Step 1. सबसे पहले एक पैन में घी डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लें।

Step 2. घी गर्म हो जाने के बाद इसमें बेसन डालें और इसे लो से मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए 6 – 7 मिनट भून लें।

Step 3. 7 मिनट बाद गैस की फ्लेम को बंद करें और बेसन को 2 – 3 मिनट ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

Step 4. बेसन के ठंडा होने पर इसमें थोड़ा – थोड़ा करके मिल्क पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह चलाते हुए मिक्स कर लें।

Step 5. इसके बाद एक अलग पैन में चीनी और पानी डालें और इसे मीडियम फ्लेम पर पकाते हुए 1 तार की चासनी तैयार कर लें।

Step 6. अब बेसन के मिश्रण को चासनी में डालकर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह मिक्स कर दें।

Step 7. साथ ही इसमें इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।

Step 8. अब बर्फी जमाने के लिए एक ट्रे लें और इसे घी लगाकर चिकना करें। बर्फी के मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में डालें और इसे चम्मच या कलछी की सहायता से एक जैसा फैला दें।

Step 9. इसके बाद गार्निश करने के लिए बेसन के उपर कटे हुए बादाम और काजू डालें और इन्हे चम्मच की सहायता से दबा दें।

Step 10. अब बर्फी को 2 – 3 घंटे जमने के लिए छोड़ दें। जमी हुई बर्फी को अपनी पसंद के टुकड़ों में काटकर तैयार कर लें।

चासनी वाली बेसन की बर्फी बनकर बिल्कुल तैयार है इसे एयर टाइट कंटेनर में रखें और जब भी आपका मन करें इसे निकालिए और आनंद लें।

सुझाव

1. बेसन को लागातार चलाते हुए लो फ्लेम पर ही भूने और बेसन को जलने बिल्कुल भी मत दें।

2. बेसन को अच्छी तरह सुनहरा होने तक भूने। बेसन कच्चा रह जाने पर बर्फी का स्वाद बेकार हो जाएगा।

3. बेसन की बर्फी में आप अपनी पसंद के मेवे डाल सकते हैं।

4. अगर आप सर्दियों के मौसम में बेसन की बर्फी बना रहें हैं तब आप बर्फी में तिल का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे यह और भी स्वादिष्ट बनकर तैयार होती है।

5. बर्फी का मिश्रण ज्यादा टाइट होने पर इसमें 2 – 3 चम्मच दूध डालें और इसे लो फ्लेम पर कुछ देर के लिए भून लें।

6. बेसन में थोड़ा – थोड़ा करके ही मिल्क पाउडर मिलाएं इससे गुठलियां बिल्कुल भी नहीं बनती हैं।

7. बर्फी को आप एयर टाइट कंटेनर में 1 – 2 हफ्ते के लिए स्टोर करके रख सकते हैं।

अन्य पढ़ें – 
मीठे चावल की रेसिपी
स्वादिष्ट इमरती रेसिपी
चूरमा बनाने की विधि

आपको यह लेख Besan Ki Barfi Kaise Banti Hai कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और इसी तरह की और भी स्वादिष्ट रेसिपी के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें। अगर आपको इस रेसिपी को लेकर कोई भी सवाल हैं तब आप उन सवालों को कमेंट सेक्शन में बेझिझक पूछ सकते हैं।

FAQs

Ques बेसन की बर्फी को क्या कहते हैं?
Ans बेसन की बर्फी खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है, और इसे मोहन भोग के नाम से भी जाना जाता है।

Ques क्या मैं बर्फी को फ्रीज कर सकती हूं?
Ans हां, बेसन की बर्फी को एयर टाइट कंटेनर में पैक करके उसे 1 – 2 महीने के लिए फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। ऐसा करने पर बर्फी जल्दी खराब नहीं होती है। बर्फी को जमाने के लिए भी इसे फ्रिज में रख सकते हैं।

Ques बेसन को हिंदी में क्या कहा जाता है?
Ans बेसन को हिंदी में चने की दाल का चूर्ण से जाना जाता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!