हलवाई जैसे बेसन सेव की रेसिपी – Besan Sev Recipe in Hindi

बेसन के सेव खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं क्रिस्पी होने की वजह से बच्चे भी इन्हे बहुत ही चाव से खाते हैं। सेव बाजार में आसानी से मिल जाते हैं पर बाजार के सेव ज्यादा हेल्थी नहीं होते इसलिए आज इस लेख Besan Sev Recipe in Hindi के माध्यम से हम आपके लिए लाएं है बेसन के कुरकुरे सेव बनाने की विधि। भेलपूरी, आलू चाट और पोहा बनाने में अक्सर बेसन सेव का प्रयोग किया जाता है।

इन्हे सुबह या शाम की चाय के साथ भी सर्व किया जाता है। स्वाद में नमकीन होने की वजह से यह चाय के साथ बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं। दिवाली, होली जैसे त्यौहारों पर सेव को अक्सर बनाया जाता हैं। बेसन के सेव बनाने में बहुत ही ज्यादा आसान हैं और यह बहुत ही कम समय में बनकर तैयार भी हो जाते हैं।

Besan Sev Recipe in Hindi

हलवाई जैसे बेसन सेव बनाने की रेसिपी – Besan Sev Recipe in Hindi

कुरकुरे बेसन के सेव चाय के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। इन्हे बनाने के लिए बेसन, चावल का आटा और कुछ मसालों का प्रयोग किया जाता है जो किचन में बहुत आसानी से उपलब्ध होते हैं। यहां सेव बनाने के लिए सांचे का इस्तेमाल किया गया है। सांचे की मदद से आप पतले – मोटे किसी भी आकार के सेव बनाकर तैयार कर सकते हैं।

बाजार में आपको कई तरह के सेव मिल जाते जो भिन्न – भिन्न प्रकार की दालों से बनाएं जाते हैं। पर सिर्फ बेसन और कुछ मसालों से तैयार किए गए बेसन के सेव का स्वाद कुछ और ही होता है। तो चलिए इस आसान रेसिपी की मदद से जानते हैं कुरकुरे बेसन के सेंव बनाने का तरीक (Besan Ka Sev Banane Ka Tareeka)

बेसन सेव बनाने की सामग्री – Besan Sev Ingredients in Hindi

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हींग – 1/4 चम्मच
तेल – 6 चम्मच
बेकिंग सोडा – 2 पिंच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर – 1/4 चम्मच
तेल – फ्राई करने के लिए
नमक – स्वादानुसार

बेसन सेव बनाने की विधि – Besan Sev Kaise Banaen

Step 1. बेसन के सेव बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा, हींग, काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और 6 चम्मच तेल डालें। अब इन सभी सामग्री को चम्मच की सहायता से लगभग 6 – 7 मिनट तक अच्छी तरह मिला लें।

Step 2. अब इस मसाले के मिश्रण में बेसन और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद बाउल में हल्का – हल्का पानी मिलाते हुए नरम और चिकना आटा गूथ कर तैयार कर लें।

Step 3. इसके बाद सेव तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म करें।

Step 4. साथ ही सेव बनाने वाले सांचे को तेल से चिकना करके इसमें पतली छेद वाली छन्नी लगाएं और गूथे हुए आटे को सांचे में भरकर ढक्कन को बंद कर दें।

Step 5. अब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाने के बाद सेव के सांचे को गर्म तेल की कढ़ाई के उपर लाएं और इसे दबाते हुए सेव को तेल में गिराएं। सेव गिराते वक्त सांचे को कढ़ाई के उपर जलेबी की तरह गोल – गोल घुमाते रहें।

Step 6. इसके बाद सेव को बिना छुए लगभग 2 मिनट तक तेल में फ्राई करें 2 मिनट बाद इसे पलट दें। सेव दोनो साइड से अच्छी तरह सुनहरे हो जाने के बाद इन्हे एक अलग प्लेट में निकालकर रख दें।

Step 7. इसी तरह बाकी बचे हुए आटे से सेव बनाकर तैयार कर लें। ठंडा होने के बाद तैयार सेव को हल्के हाथों की सहायता से टुकड़ों में तोड़ लें।

यह भी पढ़ें – वेग स्प्रिंग रोल बनाने का तरीका

बेसन के सेव बनकर बिल्कुल तैयार हैं इन्हे आप एयरटाइट डिब्बे में लगभग 2 – 3 हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं और जब भी आपका मन करें इसका आनंद लें।

सुझाव

1. बेसन सेव बनाते वक्त इसमें लाल मिर्च का इस्तेमाल आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।

2. सेव बनाने का सांचा आपको बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।

3. अगर आपको मोटे सेव पसंद हैं तब आप छोटे छेद वाली छन्नी की जगह बड़े छेद वाली छन्नी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अन्य पढ़ें –
क्रिस्पी ब्रेड रोल बनाने की रेसिपी
हलवाई जैसी राज कचोरी की रेसिपी

FAQs

Ques मसालेदार सेव क्रंच क्या है?
Ans क्रंची मसालेदार सेव खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। इन्हे बनाने के लिए चना और कुछ आम मसालों का प्रयोग किया जाता है। स्वाद में हल्के तीखे होने की वजह से यह सेव चाय के साथ बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। दिवाली या होली जैसे त्योहारों पर इन्हे अक्सर बनाया जाता है।

Ques इसे नायलॉन सेव क्यों कहा जाता है?
Ans बहुत ही पतले सेव को नायलॉन सेव नाम दिया गया है जिसे भुजिया भी कहा जाता है। इन सेव का आकार नायलॉन के धागों की तरह बहुत पतला होता है।

Ques कौन सी सेव स्वस्थ है?
Ans बेसन के सेव बहुत ही स्वास्थ्य होते हैं। इनमे अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

अपको यह लेख Besan Sev Recipe in Hindi कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और इसी तरह की और भी स्वादिष्ट रेसिपी के लिए masalatadka.com को फॉलो करना बिल्कुल भी न भूलें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!