पार्टी में मिलने वाला बूंदी के रायता – Boondi Ka Raita Kaise Banta Hai

बूंदी का रायता भारत में बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है और यह कुछ ही समय में बहुत आसानी से बनकर तैयार हो जाता है। बूंदी के रायता को पुलाव या किसी अन्य व्यंजन के साथ सर्व करने से खाने का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है। बूंदी रायता बनाने के लिए सबसे पहले दही को अच्छी तरह फेटने के बाद इसमें जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करते हैं जिसमे बाद में बूंदी को डाला जाता है।

आज इस लेख Boondi Ka Raita Kaise Banta Hai के मध्यम से बूंदी का रायता को बनाना बहुत ही सरल भाषा में सिखाया गया है जिससे आप भी इसे कुछ ही समय में अपने घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं।

 Boondi Ka Raita Kaise Banta Hai

बूंदी का रायता कैसे बनाते हैं – Boondi Raita Recipe in Hindi

बूंदी का रायता बनाना बहुत ही आसान है और यह कुछ ही मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। दही का रायता भोजन में शामिल करने से हमारे शरीर में ताजगी बनी रहती है। साथ ही इसका सेवन करने से पेट संबंधित समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलती है। तो चलिए जानते है बूंदी का रायता बनाने की सम्पूर्ण विधि।

सामग्री – Boondi Raita Ingredients in Hindi

बूंदी – 1/2 कप
दही – 200 ग्राम
नमक – 1/4 चम्मच
काला नमक – 1/4 चम्मच
हरी धनिया – 1 चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच भुना हुआ
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच

तड़का लगाने के लिए

तेल या घी – 1 चम्मच
जीरा – 1/4 चम्मच
हींग – 1 पिंच
साबुत लाल मिर्च – 1

बूंदी का रायता बनाने की विधि – Boondi Ka Raita Kaise Banta Hai

Step 1. बूंदी का रायता बनाने के लिए सबसे पहले दही को बाउल में छन्नी की सहायता से अच्छी तरह छान लें।

आप चाहें तो दही को ब्लेंडर में डालकर भी ब्लेंड कर सकते हैं।

Step 2. अब दही में लगभग 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला दें।

Step 3. साथ ही बाउल में नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और कला नमक डालकर इसे दही के साथ अच्छी तरह मिक्स कर दें।

Step 4. इसके बाद एक अलग बाउल में लगभग 2 कप हल्का गुन गुने पानी में बूंदी डालें और इन्हे करीब 5 मिनट के लिए भिगो दें।

Step 5. 5 मिनट बाद बूंदी को छन्नी की सहायता से छानकर इसका सारा पानी अलग कर दें।

Step 6. अब भीगोई हुए बूंदी को दही में डालकर अच्छी तरह मिला दें। बूंदी का रायता बनकर बिल्कुल तैयार है।

Step 7. बूंदी के रायता को और भी अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें तड़का लगाया जाता है।

Step 8. रायता में तड़का लगाने के लिए तड़का पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।

Step 9. तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें जीरा, हींग और साबुत लाल मिर्च डालकर कुछ देर के लिए भून लें और गैस को बंद कर दें।

Step 10. अब इस तैयार तड़के को हल्का ठंडा होने के बाद रायता के उपर डालकर मिक्स कर दें।

बूंदी का रायता बनकर बिल्कुल तैयार है इसे कटी हुई हरी धनिया से गार्निश करके सर्व करें।

यह भी पढ़ें – दही भल्ले बनाने की विधि

रायता के लिए बेसन की बूंदी बनाने का तरीका

बेसन की बूंदी बनाने की विधि – Boondi Recipe in Hindi

बूंदी बनाने के लिए छेद वाली कलछी का इस्तेमाल किया जाता है। कलछी में छेद छोटे या बड़े होने से बूंदी का आकार भी छोटा या बड़ा होता है। सिर्फ बेसन के इस्तेमाल से घर में आप बहुत आसानी से बूंदी को तैयार कर सकते हैं।

Boondi Ka Raita Kaise Banta Hai

बूंदी बनाने की सामग्री – Boondi Recipe Ingredients in Hindi

बेसन – 1 कप
तेल – 1 चम्मच
तेल या घी – फ्राई करने के लिए

बूंदी बनाने की विधि – Boondi Banane Ka Tarika

Step 1. बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें और इसमें हल्का – हल्का पानी मिलाते हुए बेसन का घोल बनाकर तैयार कर लें।

Step 2. अब इस घोल में 1 चम्मच तेल डालें और इसे लगभग 5 मिनट चम्मच की सहायता से अच्छी तरह फेंट लें।

Step 3. तैयार घोल को 10 मिनट रेस्ट होने के लिए छोड़ दें।

Step 4. 10 मिनट बाद घोल बूंदी बनाने के लिए बिल्कुल तैयार है। अब कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लें।

Step 5. तेल गर्म हो जाने के बाद बूंदी बनाने वाली कलछी(झावा) इसके उपर रखें और इसमें लगभग 2 चम्मच घोल डालें।

Step 6. अब झावे से घोल निकालकर तेल में जाने पर यह अपने आप बूंदी का गोल आकार लेकर तैरने लगेगी। झाविया को धीरे – धीरे से टैप करने पर भी तेल में बूंदी गिरती जाएंगी।

Step 7. इसके बाद बूंदी को हल्का सुनहरा होने तक मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह तल लें।

Step 8. बूंदी सुनहरी होने पर इसे अलग प्लेट में टिश्यू पेपर के उपर निकालकर रख दें।

Step 9. इसी तरह बाकी बचे हुए घोल से बूंदी बनाकर तैयार कर लें।

बेसन की बूंदी बनकर बिल्कुल तैयार है आप इससे बूंदी का रायता या मीठी बूंदी बनाकर सर्व कर सकते हैं।

सुझाव

1. दही को छन्नी की सहायता से छानने पर चिकना दही मिलता है। आप चाहे तो दही को मिक्सी में डालकर भी चला सकते हैं।

2. बूंदी के रायता में पानी की जगह दूध का भी प्रयोग किया जा सकता है।

3. रायता में तड़का लगाए बिना भी आप इसे 1 घंटे फ्रिज में रखने के बाद सर्व कर सकते हैं। लेकिन तड़का लगाने से रायता का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है।

4. तड़का को रायता में डालने से पहले इसे कुछ देर ठंडा जरूर कर लें। एकदम गरम तड़के का इस्तेमाल करने से दही फट सकता है।

5. बेसन की बूंदी बनाते वक्त घोल को अच्छी तरह फेंट लें ताकी इसमें मौजूद सारी गुठलियां खत्म हो जाए और घोल चिकना बनकर तैयार हो।

6. बेसन की बूंदी बनाते वक्त घोल अच्छी तरह फेटने पर बूंदी अच्छी तरह फूलती है।

आपको यह लेख Boondi Ka Raita Kaise Banta Hai कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और इसी तरह की और भी स्वादिष्ट रेसिपी के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें। अगर आपको इस रेसिपी को लेकर कोई भी सवाल हैं तब आप उन सवालों को कमेंट सेक्शन में बेझिझक पूछ सकते हैं।

अन्य पढ़े –
पत्ता गोभी के पकोड़े की रेसिपी
चटपटी पापड़ी चाट की रेसिपी
गोल गप्पे बनाने की विधि

Leave a Comment

error: Content is protected !!