स्वादिष्ट चूरमा बनाने की विधि – Churma Kaise Banta Hai

चूरमा राजस्थान की बहुत ही प्रसिद्ध डिश है। इसे बनाने के लिए सेंकी हुए बाटी को ग्राइंडर में डालकर पीसा जाता है। जिसमे कटे हुए बादाम, काजू, घिसा हुआ नारियल, किसमिस और घी डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए चूरमा तैयार किया जाता हैं। इन्हे बनाने के लिए नमक का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं किया जाता है। चूरमा गेहूं के आटे या बेसन से तैयार किए जाते हैं। चूरमा को ओवन में बेक करके भी तैयार किया जा सकता है। इस लेख Churma Kaise Banta Hai के माध्यम से बेसन और आटे का चूरमा को बनाना सिखाया गया है। जिससे आप भी इसे अपने घर पर कुछ ही समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं।

Churma Kaise Banta Hai

तैयारी का समय – 5 मिनट
बनाने में लगा समय – 15 मिनट
कितने लोगों के लिए – 3

बेसन चूरमा कैसे बनाएं – Besan Churma Recipe in Hindi

बेसन का चूरमा बनाने के लिए मुख्य रूप बेसन का प्रयोग किया जाता है। जिसे घी में सुनहरा होने तक तला जाता है। बाद में इसमें काजू, बादाम, पिसी हुए चीनी, किसमिस और घिसा घिसा नारियल डालकर अच्छी तरह मिलाने के बाद चूरमा तैयार करते है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह कुछ ही मिनट में बनकर तैयार हो जाता है।

सामग्री – Besan Churma Ingredients in Hindi

बेसन – 2 कप
सूजी – 1/2 कप
घी – 1/4 कप
काजू – 20 कटे हुए
बादाम – 20 कटे हुए
चीनी – 2 कप पिसी हुई
इलाइची पाउडर – 1 चम्मच
घी – फ्राई करने के लिए

बेसन चूरमा बनाने की विधि – Besan Ka Churma Kaise Banta Hai

Step 1. चूरमा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन, पिसी हुई चीनी और घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

Step 2. अब बाउल में थोड़ा – थोड़ा पानी मिलाते हुए हल्का सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लें और इसे ढक कर 20 मिनट रेस्ट होने के लिए रख दें।

Step 3. 20 मिनट बाद आटे को एक और बार अच्छी तरह मसल कर चिकना करें और इससे छोटी – छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें।

Step 4. अब गोल लोई को हथेलियों के बीच दबाकर पेड़े की तरह चपटा आकार दें। इसी तरह से सभी लोई को पेड़े का आकार दें।

Step 5. इसके बाद इन्हें तलने के लिए कढ़ाई में घी डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म करें।

Step 6. तेल अच्छी तरह गर्म हो जाने पर तैयार पेड़े को कढ़ाई में डालें और इसे पलट – पलट कर दोनो साइड से अच्छी तरह सुनहरा होने तक तल लें।

Step 7. सुनहरा होने पर इन्हे एक अलग प्लेट में निकालकर कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।

Step 8. ठंडा होने पर सभी पेड़े को हाथों की मदद से तोड़ लें। इसके बाद इन्हें ग्राइंडर में डालकर चूरमा तैयार कर लें।

Step 9. अब इस चूरमा को फिर से फ्राई करने के लिए एक पैन 2 चम्मच घी डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म करें।

Step 10. घी अच्छी तरह गर्म हो जाने पर तैयार चूरमा को इसमें डालें और इसे 5 – 6 मिनट लगातार चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर भूनकर इसे एक अलग प्लेट में निकालकर रख दें।

Step 11. अब भुने हुए चूरमा में पिसी हुए चीनी, इलाइची पाउडर, कटे हुए बादाम और कटे हुए काजू मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। चूरमा बनकर बिल्कुल तैयार हैं।

Step 12. अगर आप चूरमा के लड्डू बनाना चाहते हैं। तब इस तैयार चूरमा में थोड़ा घी डालकर हाथों की सहायता से छोटे या बड़े लड्डू बांध लें। और पढ़ें – गुजिया बनाने के विधि

चूरमा बनकर बिल्कुल तैयार है थोड़ा ठंडा होने पर इसे अपने परिजनों को सर्व करें और जम कर तारीफे बटोरें।

आटे का चूरमा कैसे बनाते हैं – Aate Ka Churma Recipe in Hindi

आटे का चूरमा राजस्थान की बहुत ही प्रसिद्ध डिश है। इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है और यह कुछ ही समय में बनकर तैयार हो जाता है। आटे का चूरमा बनाने की विस्तारपूर्वक विधि नीचे दी हुई है।

सामग्री – Aate Ka Churma Ingredients in Hindi

गेंहू का आटा – 1 कप
घी – 3 चम्मच
दूध – 2 चम्मच
काजू – 8 कटे हुए
बादाम – 8 कटे हुए
किसमिस – 2 चम्मच
इलाइची पाउडर – 1/2 चम्मच
चीनी – 3/4 कप पिसी हुई
नारियल – 1 चम्मच घिसा हुआ

आटे का चूरमा बनाने की विधि – Aate Ka Churma Kaise Banta Hai

Step 1. गेंहू के आटे का चूरमा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा, घी और दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

Step 2. अब इस तैयार मिक्सर को 20 मिनट ढक कर रेस्ट होने के लिए रख दें।

Step 3. इसके बाद पैन में 1 चम्मच घी डालकर गर्म करें। घी गर्म हो जाने के बाद इसमें कटे हुए काजू और बादाम को धीमी आंच पर भून लें।

Step 4. अब पैन में कद्दूकस किए हुए नारियल को डालकर कुछ देर भून लें।

Step 5. 20 मिनट बाद आटे के मिक्सर को चन्नी की सहायता से अच्छी तरह छान लें।

Step 6. इसके बाद एक पैन में 1 चम्मच घी को डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लें।

Step 7. घी अच्छी तरह गर्म हो जाने के बाद इसमें छना हुआ आटे का मिक्सचर डालकर लो फ्लेम पर सुनहरा होने तक भून लें।

Step 8. सुनहरा होने पर इसे एक बाउल में निकालकर कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।

Step 9. इसके बाद भुने हुए काजू – बादाम, इलाइची पाउडर और किसमिस को बाउल में डालकर मिला दें।

Step 10. अब बाउल में पिसी हुई चीनी या बूरा डालकर अच्छी तरह मिला दें।

आटे का चूरमा बनकर बिल्कुल तैयार है इसे कुछ देर ठंडा होने बाद सर्व करें।

सुझाव

1. चूरमा का स्वाद और भी अधिक बढ़ाने के लिए इसमें घी की मात्रा को ज्यादा कर सकते हैं।

2. चूरमा को घी में दो बार भूनने से इसका स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है।

3. पिसी हुई चीनी की जगह आप बूरा का इस्तेमाल करें इससे चूरमा और भी अधिक स्वादिष्ट लगता है।

आपको यह लेख Churma Kaise Banta Hai कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और इसी तरह की और भी स्वादिष्ट रेसिपी के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें।

अन्य पढ़ें –
नमक पारे बनाने की विधि
खुरमा बनाने की विधि
बालूशाही बनाने की विधि

FAQs

Ques चूरमा का अर्थ क्या है?
Ans मोटा पिसा हुआ गेहूं के आटे को बूरा या पिसी हुई चीनी और घी में अच्छी तरह पकाने को चूरमा कहा जाता है।

Ques दाल बाटी का मतलब क्या होता है?
Ans दाल बाटी चूरमा राजस्थान की एक बहुत ही प्रसिद्ध डिश है। बेसन या आटे से बनी बाटी में अच्छी तरह घी लगाने के बाद इसे 5 तरह की दाल और चटनी के साथ परोसा जाता है। घी में लिपटी दाल बाटी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

Ques राजस्थान का प्रसिद्ध खाना कौन सा है?
Ans दाल बाटी चूरमा राजस्थान का सबसे प्रसिद्ध खाना है। इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है। घी में लिपटी दाल बाटी को कई तरह की दाल से साथ परोसा जाता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!