दही फ्राई की स्वादिष्ट सब्जी – Dahi Fry Recipe in Hindi

दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। दही का इस्तेमाल कई सारी चीजों को बनाने में किया जाता है जैसे लस्सी, छाछ, रायता, दही राइस आदि। उनमें से एक है दही फ्राई की सब्जी। दही फ्राई की सब्जी खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है और इसे कुछ ही समय में बनाकर तैयार भी किया जा सकता है।

इसलिए आज हम इस लेख Dahi Fry Recipe in Hindi के माध्यम से आपके के लिए लाएं स्वादिष्ट और चटपटी दही फ्राई की सब्जी।गर्मियों के मौसम में अगर कोई सब्जी खाने का मन न कर रहा हो तब आप दही फ्राई को ट्राई कर सकती है। इसे आप पराठा, रोटी या चावल के साथ गर्म या ठंडा परोस सकते हैं।

Dahi Fry Recipe in Hindi

तैयारी का समय – 10 मिनट
बनाने में लगा समय – 5 मिनट
कितने लोगों के लिए – 2

दही फ्राई बनाने का तरीका – Dahi Fry Recipe in Hindi

दही से बनाने वाली दही फ्राई की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और टेस्टी लगती है। इसे बनाने के लिए दही, जीरा, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और कुछ अन्य मसालों का प्रयोग किया जाता है। इस सब्जी को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए इसमें किसमिस का प्रयोग किया गया है जिससे इसका स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है। दही फ्राई की सब्जी 5 मिनट में बनकर बिल्कुल तैयार भी हो जाती है। तो चलिए जानते हैं इस एकदम नई रेसिपी की सहायता से दही फ्राई की सब्जी बनाने का तरीका।

दही फ्राई के लिए सामग्री – Dahi Fry Ingredients in Hindi

दही – 1 कप
तेल – 3 चम्मच
जीरा – 1/2 चम्मच
हरी मिर्च – 2 कटी हुई
लहसुन कली – 12 कटी हुई
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
करी पत्ता – 12
साबुत लाल मिर्च – 3
हींग – 1 छोटी चम्मच
किसमिस – 2 चम्मच
कसूरी मेथी – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
गरम मसाला पाउडर – 1/2 चम्मच
अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा कटा हुआ
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

दही फ्राई बनाने की विधि – Dahi Fry Kaise Banate Hain

Step 1. दही फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और इसे चम्मच ही सहायता से अच्छी तरह फेट लें।

Step 2. इसके बाद एक पैन में लगभग 3 चम्मच तेल डालकर माध्यम आंच पर गर्म करें।

Step 3. तेल अच्छी तरह गर्म हो जाने पर इसमें जीरा, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटी हुई अदरक, लहसुन कली बारीक कटी हुई, बारीक कटी हुई प्याज, करी पत्ता, हींग और साबुत लाल मिर्च डालें।

Step 4. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और प्याज को हल्का सुनहरा होने तक लो फ्लेम पर कुछ समय के लिए भून लें।

Step 5. प्याज सुनहरा होने पर पैन में 2 चम्मच किसमिस डालें और इसे अच्छी तरह से घुल जाने तक कुछ देर के लिए पका लें।

Step 6. किसमिस पूरी तरह से घुल जाने पर पैन में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी मसालों को लो फ्लेम पर अच्छी तरह से पका लें।

Step 7. अब इस स्टेज पर गैस की फ्लेम को लो करें और पैन में लगभग 2 चम्मच कसूरी मेथी और फेटा हुआ दही डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह से मिला दें।

Step 8. दही को मसालों के साथ अच्छी तरह मिक्स करें और गैस की फ्लेम को बंद कर दें।

यह भी पढ़ें – राजस्थानी स्टाइल सेव टमाटर की सब्जी

दही फ्राई बनकर बिल्कुल तैयार है इसे आप रोटी या पराठा के साथ गरमा गरम सर्व करें और इसका आनंद लें।

सुझाव

1. दही फ्राई बनाने के लिए खट्टे दही का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। खट्टे दही का इस्तेमाल करने से दही फ्राई का स्वाद बिगड़ सकता है।

2. दही मिलाते समय आप गैस की फ्लेम लो करें या मसाले को हल्का ठंडा करके इसमें दही मिलाएं। दही को पैन में डालने के बाद इसे लगातार चलाते हुए अच्छी तरह मसालों के साथ मिक्स करें। ऐसा करने से दही के फटने के चांस बहुत कम हो जाते है।

3. दही फ्राई की सब्जी को आप गरमा गरम या ठंडा करके पराठा या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

अपको यह लेख Dahi Fry Recipe in Hindi कैसा लगा हमें जरूर बताएं। अगर आपने अभी तक दही फ्राई की सब्जी अपने घर पर बनाकर ट्राई नहीं किया है तक आप इस सब्जी को एक बार जरूर बनाएं। मुझे पूरा विश्वास है की यह सब्जी अपको और आपके परिवार को बहुत ज्यादा पसंद आएगी।

अन्य पढ़ें – 
रेस्टारेंट स्टाइल शाही मशरूम की सब्जी
बेसन वाली कुरकुरी भिंडी की रेसिपी
आम की लौंजी बनाने का तरीका

Pic Credit – YouTube Kashyap’s Kitchen

Leave a Comment

error: Content is protected !!