दाल मखनी रेसिपी रेस्टोरेंट स्टाइल – Dal Makhani Recipe in Hindi

Dal Makhani Recipe in Hindi – दाल मखनी (Dal Makhani) पंजाबी खाने के मुख्य भोजन में से एक है। यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और क्रीमी लगती है। दाल मखनी का स्वाद जिसने भी चखा होगा वो इसकी तारीफ़ किए बिना बिल्कुल भी नहीं रह सकता। वैसे तो दाल को बनाने की काफी सारी वैराइटीज़ होती हैं लेकिन दाल मखनी की तो बात ही कुछ अलग है। ज्यादातर लोगों ने होटल या रेस्टोरेंट में ही इसका लुत्फ उठाया होगा। इसका कारण यह है कि उन्हें लगता है रेस्टोरेंट जैसे स्वाद घर की बनी दाल मखनी में आना नामुमकिन है और यही स्वाद की चाहत उन्हे बार बार रेस्टोरेंट ले जाकर उनकी पूरी जेब खाली करवा देती है।

अगर आप भी होटल जैसी दाल मखनी खाना पसंद करते हैं और ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करना चाहते तो आज हम आपको इसे बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी बताएंगे और मुझे विश्वास है कि इस दाल मखनी को खाने के बाद आपको रेस्टोरेंट की दाल मखनी की याद कभी भी नहीं आएगी। तो चलिए बिल्कुल भी देरी ना करते हुए इस लेख Dal Makhani Recipe in Hindi के माध्यम से सीखते हैं स्वादिष्ट और क्रीमी दाल मखनी रेस्टोरेंट स्टाइल बनाना।

Dal Makhani Recipe in Hindi

तैयारी का समय – 5 मिनट
पकने में लगा समय – 30 मिनट
कुल समय – 35 मिनट
कितने लोगों के लिए – 3

दाल मखनी कैसे बनती है – Dal Makhani ki Recipe

दाल मखनी बनाने का तरीका Dal Makhani Recipe को बनाने के लिए उड़द की दाल को उबालकर उसमें विभिन्न प्रकार के मसालों का तड़का लगाया जाता है। यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है और इसमें दाल के ऊपर तैरता हुआ मक्खन तो मुंह में पानी लाने के लिए काफी है ही।

दाल मखनी रेसिपी की सामग्री – Dal Makhani Ingredients

काले उडद साबुत – 120 ग्राम
साबुत काले चना या राजमा – 25 ग्राम
खाना का सोडा -1/2 चम्मच
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
अदरक – 2 इंच टुकड़ा
कस्तूरी मेथी – 2 चम्मच
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/2 चम्मच
सोंठ पाउडर – 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर – 1/2 चम्मच
लहसुन – 5 कलियां
हरी धनिया – 2 चम्मच
हरी मिर्च – 6
तेजपत्ता – 1
बड़ी इलाइची – 2
लौंग – 4
हींग – 2 चुटकी
प्याज – 1
टमाटर – 3
मक्खन – 50 ग्राम
नमक – स्वादानुसार
क्रीम – 4 चम्मच

दाल मखनी बनाने की विधि – How to make Dal Makhani Recipe in Hindi

Step -1 सबसे पहले उड़द और राजमा या चना दाल को साफ पानी से धोकर 8 घंटे के लिए भिगो दें।

Step -2 दालों के भीग जाने के बाद इसका सारा पानी निकालकर अलग कर दें।

Step -3 एक कुकर में दालचीनी , तेजपत्ता , बड़ी इलाइची , लौंग , दाल , नमक , खाने का सोडा और पानी (दाल की मात्रा का 3 गुना पानी) डालकर 8 सीटी आने तक उबाल लें।

Step -4 कुकर का प्रेशर खत्म हो जाने पर दाल में कटी हुई अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छे मिक्स करते हुए दाल को गाढ़ा होने तक पका लें।

Step -5 तड़का बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर , हरी मिर्च , अदरक और लहसुन को छीलकर इसका बारीक पेस्ट तैयार कर लें। साथ ही साथ प्याज का भी अलग पेस्ट बना लें।

Step -6 एक हांडी में तेल डालें। तेल के गर्म होते ही इसमें हींग, प्याज का पेस्ट , हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। प्याज के भुन जाने के बाद इसमें टोमैटो प्यूरी और नमक डालकर पका लें।

Step -7 जब टमाटर से तेल अलग होने लगे तब इसमें दाल , धनिया पाउडर , अमचूर पाउडर , सोंठ पाउडर , गरम मसाला पाउडर , मक्खन और 1 कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और इसे 10 मिनट तक गढ़ने के लिए छोड़ दें।

Step -8 10 मिनट बाद इसमें कस्तूरी मेथी , हरा धनिया और क्रीम डालकर मिक्स कर दें।

Dal Makhani Dhaba Style बनकर बिल्कुल तैयार है इसे हरा धनिया और क्रीम से गार्निश करें और गरमा गरम दाल मखनी को बटर नान , चपाती या चावल के साथ सर्व करें।

और पढ़े – पंजाबी स्टाइल सरसों का साग और मक्की की रोटी

सुझाव

• यदि आप प्याज और लहसुन खाना पसंद नही करते हैं तो आप बिना प्याज , लहसुन के भी दाल मखनी को बनाकर तैयार कर सकते हैं।

• दाल मखनी का स्वाद दोगुना करने के लिए आप तड़के में तेल की जगह घी का प्रयोग करें। ऐसा करने से दाल मखनी का स्वाद बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा।

• यदि आपके पास ताजी क्रीम उपलब्ध न हो तो आप मार्केट की क्रीम का भी उपयोग कर सकते हैं।और पढ़े – पंजाबी स्टाइल सरसों का साग और मक्की की रोटी

• यदि आप डाइटिंग पर हैं तो आप दाल मखनी बनाते समय घी या मक्खन का प्रयोग न करें।

• दाल मखनी को मिडियम फ्लेम पर धीरे धीरे ही पकाएं। ऐसा करने से इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है।

आपको यह लेख Dal Makhani Recipe in Hindi कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं और यदि आपके पास कुछ सुझाव हैं तो वो भी हमसे साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें।

अन्य पढ़े –
बेसन गट्टे की रेसिपी
रेस्टोरेंट स्टाइल मटर पनीर रेसिपी
रेस्टोरेंट स्टाइल शाही पनीर रेसिपी

FAQs

Ques – दाल makhani में kon सी दाल पड़ती है?
Ans – दाल मखनी में मुख्य रूप से उड़द और राजमा की दाल पड़ती है। इसे मक्खन में बनाया जाता है और ताजी क्रीम से गार्निश किया जाता है।

Ques – दाल मखनी खाने के क्या फायदे हैं?
Ans – दाल मखनी खाने के फायदे –
• आयरन की कमी दूर करता है
• खून का निर्माण करता है
• ग्लूकोज को कंट्रोल करता है
• पाचन क्रिया में सहायता करता है
• दिल की बीमारियों से बचाता है

Ques – दाल मखनी के साथ सबसे अच्छा क्या जाता है?
Ans – दाल मखनी बटर नान , चपाती , सॉफ्ट रोटी , तंदूरी नान बासमती राइस और जीरा राइस के साथ खाना बहुत पसंद किया जाता है।

Ques – क्या वजन घटाने के दौरान दाल मखनी खा सकते हैं?
Ans – हां , दाल मखनी को वजन घटाने के दौरान खा सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि वजन घटाने के लिए दाल मखनी बनाते समय घी या मक्खन का प्रयोग ना करें।

Ques – उड़द दाल को पंजाबी में क्या कहते हैं?
Ans – उड़द दाल को पंजाबी में मांह कहते हैं।

Ques – उड़द की दाल खाने से क्या नुकसान होता है?
Ans – उड़द की दाल के नुकसान-
• ज्यादा मात्रा में उड़द दाल का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
• पथरी के मरीज को उड़द की दाल के सेवन से बचना चाहिए।
• गर्मियों में उड़द की दाल के सेवन से अपच की समस्या हो सकती है।
• ज्यादा मात्रा में उड़द दाल का सेवन करने से यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!