स्वादिष्ट और हेल्दी गोंद के लड्डू बनाने का तरीका – Gond Ke Laddu Kaise Bante Hain

गोंद के लड्डू(Gond Ke Laddu) खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं। स्वाद के साथ साथ ये लड्डू सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। विशेषकर गर्भवती महिलाओं के लिए गोंद के लड्डुओं का सेवन बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इस लेख Gond Ke Laddu Kaise Bante Hain के माध्यम से हम आपको एकदम देशी स्टाइल से गोंद के लड्डू बनाने का बेहद ही आसान तरीका बताएंगे। तो चलिए सीखते हैं गोंद के लड्डू बनाने की विधि हिंदी में(Gond Ke Laddu recipe in hindi),सर्दियों के दिनों में गोंद के लड्डू खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और ये लड्डू बहुत ज्यादा ताकतवर भी होते हैं।

Gond Ke Laddu Kaise Bante Hain

गोंद के लड्डू बनाने के लिए सामग्री – Gond Ke Laddu Recipe Ingredients

गोंद – 120 ग्राम (1/3 कप)
घी – 100 ग्राम (3/4 कप)
गेहूं का आटा – 1 कप
चीनी का बूरा – 1 कप
काजू – 12 से 15 पीस
इलाइची पाउडर – 1 चम्मच
खरबूजे के बीज – 2 चम्मच

गोंद के लड्डू बनाने की विधि – Gond Ke Laddu Kaise Bante Hain

Step 1. गोंद के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गोंद और काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।

Step 2. इसके बाद गोंद को फ्राई करने के लिए एक कढ़ाई में घी डालकर इसे अच्छी तरह से गर्म होने दें।

Step 3. जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तब गैस की फ्लेम को स्लो करके इसमें गोंद को डालें और इन्हे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक यह पॉपकॉर्न की फूलने न लगे।

Step 4. गोंद के अच्छी तरह से फ्राई हो जाने के बाद इन्हे एक प्लेट में निकालकर रख लें।

Step 5. इसके बाद इस बचे हुए घी में गेहूं का आटा डालकर इसे भी लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भून लें। आटे को धीमी आंच पर तब तक भूने जब तक आटे से हल्की खुशबू ना आने लगे।

Step 6. जब आटे से खुशबू आने लगे तब इसे एक प्लेट में निकाल लें।

Step 7. इसके बाद खरबूजे के बीजों को भूनने के लिए इसी कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालकर उसे गर्म कर लें।

Step 8. घी के अच्छी तरह से गर्म हो जाने पर इसमें खरबूजे के बीजों को डालकर स्लो फ्लेम पर भून लें। जब बीज चटकने लगे और हल्के से सुनहरे हो जाएं तब इन्हे भी एक प्लेट में निकाल लें।

Step 9. गोंद के हल्का सा ठंडा हो जाने पर इन्हे ग्राइंडर में डालकर या बेलन की सहायता से हल्का सा फोड़ लें।

Step 10. इसके बाद एक बड़ी परात में दरदरा गोंद , भुना हुआ गेहूं का आटा , बारीक कटे हुए काजू के टुकड़े , इलाइची पाउडर , खरबूजे के बीज और चीनी का बूरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

Step 11. गोंद के लड्डू बनाने के लिए मिश्रण बिल्कुल तैयार है। अब इस मिश्रण को दो चम्मच हाथ में लेकर इसे दोनो हाथों से दबाते हुए गोल लड्डू की तरह बांध दें।

Step 12. लड्डू के बंध जाने पर इसे एक प्लेट में रख दें और इसी तरह से बाकी के मिश्रण से भी लड्डू बनाकर तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें – राजस्थान के मशहूर घेवर की रेसिपी

स्वादिष्ट गोंद के लड्डू(Gond Ke Laddu Kaise Bante Hain) बनकर बिल्कुल तैयार हैं। इन लड्डुओं को आप एयर टाइट कंटेनर में भरकर महीनों तक स्टोर कर सकते हैं और जब भी आपका लड्डू खाने का मन हो तब इन्हे डब्बे से निकालकर खाएं और आनंद लें।

सुझाव

• गोंद अच्छी तरह से फ्राई हुआ है कि नहीं यह चेक करने के लिए गोंद के एक टुकड़े को हाथ से तोड़कर चेक करें। यदि गोंद को हाथ से दबाने पर यह चूरे की तरह टूट रहा है , तो इसका मतलब है कि गोंद अच्छी तरह से फ्राई हो गया है।

• लड्डू के मिश्रण के हल्का सा गर्म रहने पर ही लड्डुओं को बांध लें। मिश्रण के पूरी तरह से ठंडा हो जाने पर लड्डू बनाने में दिक्कत आती है।

• गेहूं के आटे को हमेशा धीमी आंच पर ही लगातार चलाते हुए भूने , ताकि आटा जलने ना पाए और लड्डू स्वादिष्ट बनें।

आपको यह लेख Gond Ke Laddu Kaise Bante Hain कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं और आपके घर पर Gond Ke Laddu kaise banaye jate hai यह भी हमसे साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें।

अन्य पढ़ें –
मुंह में घुल जाने वाली सूजी की बर्फी
हलवाई जैसे परफेक्ट गुलाब जामुन की रेसिपी

Leave a Comment

error: Content is protected !!