गुजिया बनाने का एकदम नया तरीका – Gujiya Kaise Banaen

गुजिया मीठे के रूप में परोसा जाने वाला एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है। इसे बच्चे और बड़े सभी बहुत ही चाव से खाते हैं। गुजिया को पूरे भारत में कई नामों से पुकारा जाता है। इसे गुजरात में घूघरा, आंध्र प्रदेश में कजीकलायु और महाराष्ट्र में करंजी नाम से जाना जाता है। इस लेख Gujiya Kaise Banaen के माध्यम से हम आपको एकदम नए तरीके से स्वादिष्ट गुजिया बनाना सिखाएंगे। इस होली पर आप भी इस नए तरीके से गुजिया बनाकर अपने मेहमानों को परोसें और ढेर सारी तारीफें बटोरें।

Gujiya Kaise Banaen

गुजिया बनाने के लिए सामग्री – Gujiya Recipe Ingredients

मैदा – 250 ग्राम
सूजी – 100 ग्राम
चीनी – 100 ग्राम
घी – 50 ग्राम
काजू – 12 पीस
बादाम – 15 पीस
किशमिश – 2 चम्मच
कोकोनट पाउडर – 100 ग्राम
इलाइची पाउडर – 4 चम्मच
घी / तेल – तलने के लिए

गुजिया बनाने की विधि – Gujiya Kaise Banaen

Step 1. गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले एक परात में मैदा और देसी घी डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद मैदे में थोड़ा थोड़ा करके पानी डालते हुए एकदम सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लें।

Step 2. अब इस आटे को 10 मिनट तक मसल मसलकर चिकना करें। इसके बाद इस आटे को किसी सूती कपड़े से ढककर 25 मिनट रेस्ट के लिए छोड़ दें।

Step 3. अब एक कढ़ाई में 3 बड़े चम्मच घी डालकर इसे गर्म कर लें। घी के गर्म हो जाने पर इसमें काजू और बादाम को डालकर इन्हे 2 मिनट तक धीमी आंच पर सैलो फ्राई कर लें।

Step 4. काजू और बादाम के भुन जाने पर इसी बचे हुए घी में सूजी डालकर इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें। सूजी के सुनहरा भुन जाने के बाद इसमें नारियल पाउडर को डालकर मिक्स करें और इस मिक्सर को 2 मिनट तक और भून लें। इसके बाद इसे प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

Step 5. अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालकर इसमें कद्दूकस किए हुए मावा को डालें और मावे को नरम होने तक पका लें। जब मावा नरम हो जाए तब कढ़ाई में भुनी हुई सूजी , नारियल पाउडर , कटे हुए मेवे , किशमिश , इलाइची पाउडर और चीनी पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। गुजिया के लिए स्टफिंग बनकर बिल्कुल तैयार है।

Step 6. अब गुजिया बनाने के लिए मैदे को फिर से एक बार मसलकर चिकना कर लें। इसके बाद इस आटे की 25 से 30 छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें और प्रत्येक लोई को गोल करके पेड़े जैसा आकार दे दें।

Step 7. अब एक लोई को उठाकर उसे चकले पर रखें। इसके बाद इसकी 4 से 4.5 इंच व्यास की पतली पूरी बेल लें। पूरी को बेलने के बाद इसे सांचे के ऊपर रखें और इसमें 2 चम्मच स्टफिंग को भरकर गुझिया को सील कर दें तथा अतिरिक्त आटे को सांचे से हटाकर अलग कर दें। इसी तरह से बाकी की सभी गुजिया को बनाकर तैयार कर लें।

Step 8. इसके बाद गुजिया को फ्राई करने के लिए एक कढ़ाही में घी या तेल डालकर इसे गर्म होने दें। जब घी गर्म हो जाए तब इसमें गुजिया को डालकर इसे धीमी आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। इसी तरह से बाकी की सभी गुजिया को भी तल कर तैयार कर लें।

Step 9. अब चासनी बनाने के लिए एक कढ़ाई में पौने कप चीनी और आधा कप पानी डालकर उसकी एक तार की चासनी तैयार कर लें।

Step 10. चासनी के थोड़ा ठंडा हो जाने पर इसमें गुजिया को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें ताकि सभी गुजिया चासनी के साथ कोड हो जाएं। और पढ़ें – खुरमा बनाने की विधि

चासनी में कोडेड स्वादिष्ट मावा गुजिया बनकर बिल्कुल तैयार हैं। इन्हें होली के मौके पर बनाकर सभी लोगों को परोसिए और ढेर सारी तारीफें बटोरिए।

सुझाव

• गुजिया को हमेशा ठंडा होने के बाद ही किसी एअर टाइट कन्टेनर में स्टोर करें।

• आप गुजिया में पिसी हुई चीनी की जगह तगार , शक्कर या गुड़ भी उपयोग कर सकते हैं।

• गुजिया भरते समय सभी किनारों पर हल्का सा पानी अवश्य लगा लें। ऐसा करने से गुजिया साइड से खुलेंगीं नहीं।

• गुजिया के लिए मैदा गूंथते समय इसमें मोयन(घी) बहुत अधिक मात्रा में न डालें। नहीं तो गुजिया तलते समय फट जायेगी।

• आप चाहे तो बिना सूजी के सिर्फ मावे की मदद से भी गुजिया बना सकते हैं। मावे की गुजिया भी खाने में बहुत अधिक स्वादिष्ट लगती है।

• गुजिया को बनाने के बाद इसे चासनी में अवश्य कोड करें। चासनी में कोडेड गुजिया खाने में बहुत अधिक लाजवाब लगती है।

अन्य पढ़ें –
बालूशाही बनाने का तरीका
तिल के लड्डू बनाने की विधि

आपको यह लेख Gujiya Kaise Banaen कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और इसी तरह की और भी स्वादिष्ट रेसिपी के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!