परफेक्ट कांजी वडा बनाने का आसान तरीका – Kanji Vada Banane Ki Vidhi

कांजी वड़ा(Kanji Vada) राजस्थान की एक बहुत ही प्रसिद्ध डिश है। जिसे खासकर के होली के त्यौहार पर बना कर तैयार किया जाता है। भारत के अलग अलग देशों में होली पर ठंडाई के साथ इसे भी पेश किया जाता है। कांजी वडा एक खट्टी , मीठी , चटपटी और स्पाइसी डिश है , इसे आप घर पर आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है। इस लेख Kanji Vada Banane Ki Vidhi के माध्यम से हम आपको एकदम आसान तरीके से घर पर ही स्वादिष्ट और चटपटा कांजी वडा बनाना सिखाएंगे। तो चलिए सीखते चटपटा कांजी वडा बनाने का एकदम परफेक्ट तरीका (Kanji Vada Recipe in Hindi)

Kanji Vada Banane Ki Vidhi

 

कांजी वडा बनाने के लिए सामग्री – Kanji Vada Ingredients

पीली सरसों – 2 चम्मच
राई – 1 चम्मच
हींग – 1 चम्मच
अजवाइन – 1/2 चम्मच
साबुत लाल मिर्च – 2
काला नमक – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
हरी धनिया – 4 चम्मच
हरी मिर्च – 2 चम्मच
अदरक – 2 इंच टुकड़ा
मूंग दाल – 1 कप
उड़द दाल – 1/2 कप
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए

कांजी वडा बनाने की विधि – Kanji Vada Banane Ki Vidhi

Step 1. कांजी वडा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े भगोने या पतीले में डेढ़ लीटर पानी लेकर इसे मीडियम आंच पर उबाल लें।

Step 2. इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। जब पैन गर्म हो जाए तब इसमें सरसों , राई , अजवाइन और साबुत लाल मिर्च डालकर हल्का सा भून लें।

Step 3. मसालों के ठंडा हो जाने पर इन्हे ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। कांजी वडा का मसाला बनकर बिल्कुल तैयार है।

Step 4. इसके बाद उबले हुए पानी में हल्दी पाउडर , काला नमक, 1 चम्मच साधारण नमक , 1 चम्मच कच्चा सरसों का तेल ,4 से 5 चम्मच कांजी वडा मसाला और 1 चुटकी हींग डालकर कलछी की सहायता से अच्छे से मिक्स कर लें।

Step 5. अब इस पानी से भरे भगोने को किसी सूती कपड़े से ढक कर एक रस्सी की मदद से टाइट बांध दें , ताकि इसमें धूल या बाहर की गंदगी ना जाने पाए। इसके बाद इस कांजी वडा के पानी को 2 दिन के लिए धूप में फर्मेट होने के लिए रख दें। बीच बीच में कपड़े को खोलकर पानी को चलाते भी रहें।

Step 6. वडा बनाने के लिए एक मिक्सर जार में भीगी हुई उड़द दाल , भीगी हुई मूंग दाल , अदरक 2 इंच टुकड़ा और 4 से 5 चम्मच पानी डालकर दालों को दरदरा पीस लें।

Step 7. इसके बाद इस दाल के पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और इसमें एक चुटकी हींग , थोड़ी सी बारीक कटी हुई हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर दाल के पेस्ट को हाथों की सहायता से 15 मिनट तक अच्छे से फेट लें। इसके बाद कांजी वडा के बैटर को 10 मिनट रेस्ट के लिए रख दें।
साथ ही साथ एक बड़े बर्तन में 1 लीटर पानी ले और उसमे 2 चम्मच नमक डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर दें।

Step 8. अब बड़ों को फ्राई करने के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर इसे गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गरम हो जाए तब इसमें एक छोटा सा वड़ा डालकर तेल चेक करें कि यह सही गरम है या नही। यदि वड़ा फूलकर ऊपर आ जाता है तो इसका मतलब है कि तेल पर्याप्त गरम है। तेल के पर्याप्त गर्म हो जाने पर गैस की फ्लेम को मिडियम कर दें और वडों को हाथ या चम्मच की सहायता से कढ़ाई में डाल दें।

Step 9. वडों के एक तरफ से हल्का सुनहरा हो जाने पर इन्हे कलछी की सहायता से पलटकर दूसरी तरफ से भी गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। इसके बाद इन वडों को एक टिश्यू पेपर पर निकाल लें।

Step 10. जब बड़े थोड़ा सा ठंडे हो जाएं तब इन्हे नमक पानी के घोल में डालकर 10 मिनट के लिए रख दें , ताकि वड़े एकदम मुलायम हो जाएं।

Step 11. दस मिनट के बाद बड़ों को नमक पानी के घोल से निकाल लें और उन्हे हाथों की सहायता से निचोड़कर बड़ों का सारा अतिरिक्त पानी निकाल दें ।

Step 12. अब एक बड़े बाउल में कांजी वडा के फर्मेंटेड पानी को निकालकर उसमें 8 से 10 वड़े डालकर इन्हे 10 मिनट के लिए रख दें, ताकि ये फर्मेंटेड पानी वडों के अंदर तक चला जाए।

कांजी बड़े(Kanji Vada) बनकर बिल्कुल तैयार हैं। इन्हे मिट्टी के एक बाउल में निकालें और हरी धनिया की पत्ती तथा बेसन की बूंदी से गार्निश करके सर्व करें और लुत्फ उठाएं।

यह भी पढ़ें – दही भल्ले बनाने की विधि

सुझाव

• यदि आप कांजी वडा का पानी बनाने के लिए आरो वाटर का प्रयोग कर रहे हैं , तो इसे उबालने की आवश्कता नहीं है। आप इस पानी को बिना उबाले ही इसमें मसाले मिलाकर फर्मेट होने के लिए रख सकते हैं।

• यदि पानी का मसाला बनाने के लिए सरसों उपलब्ध नहीं है तो आप सरसों की जगह सिर्फ राई का भी प्रयोग कर सकते हैं।

• अगर आप चाहें तो इस फर्मेटेड पानी को सिर्फ बेसन की बूंदी के साथ भी सर्व कर सकते है।

• बड़ों और फर्मेंटेड पानी को अलग अलग रखकर इन्हे फ्रिज में 2 से 3 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं और जब भी आपका कांजी वडा खाने का मन करे तब इन्हे ऊपर की दी हुई विधि से फटाफट सर्व करें।

आपको यह लेख Kanji Vada Banane Ki Vidhi कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं और यदि आपका इस रेसिपी को लेकर कोई सवाल है तो वो भी हमसे कमेंट सेक्शन में पूछना बिल्कुल भी ना भूलें।

यदि आप हमसे किसी डिश की रेसिपी जानना चाहते है तो वो भी आप हमें कमेंट करके बता सकते है। हम जल्दी से जल्दी आपके साथ उस डिश की रेसिपी को साझा करने की कोशिश करेंगे।

अन्य पढ़े – 
पत्ता गोभी के पकोड़े की रेसिपी
चटपटी पापड़ी चाट की रेसिपी
गोल गप्पे बनाने की विधि

FAQs

Ques कांजी वड़ा किस चीज से बनता है?
Ans कांजी वडा को मुख्य रूप से मूंग और उड़द दाल से बनाकर तैयार किया जाता है।

Ques क्या कांजी वड़ा स्वास्थ्य के लिए अच्छा है?
Ans हां, कांजी वडा स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक लाभदायक है। कांजी वडा के सेवन से अपच की समस्या , चक्कर आने की समस्या और कमजोरी की समस्या दूर होती है। साथ ही साथ यह भोजन को पचाने में भी मदद करता है।

Ques क्या हम रोज कांजी पी सकते हैं?
Ans हां, हम रोज कांजी पी सकते हैं। कांजी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है और इसके 1 गिलास सेवन से ही यह हमे पूरे दिन के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है।

Ques क्या कांजी से वजन बढ़ता है?
Ans नहीं, कांजी से वजन नहीं बढ़ता है। कांजी हमारे शरीर का वजन घटाने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

ऐसी ही और भी लाजवाब रेसिपीज के लिए आप हमारी वेबसाइट masalatadka.com पर समय समय पर अवश्य visit करते रहें। साथ ही साथ नई नई रेसिपीज की अपडेट के लिए आप हमारे Facebook Page और Instagram Page , Masala Tadka को भी follow कर सकते हैं।

इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया। धन्यवाद! धन्यवाद! धन्यवाद!

Leave a Comment

error: Content is protected !!