खांडवी बनाने का एकदम नया तरीका – Khandvi Banane Ki Vidhi

खांडवी गुजरता और महाराष्ट्र में पसंद किया जाने वाला बहुत ही प्रसिद्ध नाश्ता है। इसे कई अन्य राज्यों में भी अधिक पसंद किया जाता है। खांडवी को सुबह के नाश्ते में या खाने के साथ परोसा जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और इसमें बहुत कम मात्रा में तेल का इस्तेमाल किए जाने की वजह से यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही हेल्थी होता है।

इसे बनाने के लिए बेसन और दही को मिलाकर घोल बनाया जाता है। जिससे बाद में खांडवी को तैयार करके इसके उपर सरसों और तिल का तड़का डाल दिया जाता है। आज इस लेक Khandvi Banane Ki Vidhi के मध्यम से खांडवी को बहुत ही सरल तरीके से बनाना सिखाया गया है जिससे आप भी इसे अपने घर में कुछ ही समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं।

Khandvi Banane Ki Vidhi

खांडवी बनाने का तरीका – Khandvi Recipe in Hindi

खांडवी गुजरात की एक ऐसी डिश है जिसे सुबह ब्रेकफास्ट के तौर पर या शाम को चाय के साथ परोसा जाता है यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है और इसे कुछ ही समय में बनाकर तैयार किया जा सकता है। खांडवी बनाने की संपूर्ण विधि नीचे दी हुई है।

खांडवी सामग्री – Khandvi Ingredients List in Hindi

बेसन – 1/2 कप
दही – 1/2 कप फेटा हुआ
नमक – 1/2 चम्मच
अदरक पेस्ट – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
नारियल – 1 चम्मच घिसा हुआ
हरी धनिया – 1 चम्मच

तड़का के लिए

तेल – 2 चम्मच
सरसों के दाने – 1/2 चम्मच
सफेद तिल – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई

खांडवी कैसे बनती है – Khandvi Banane Ki Vidhi

Step 1. खांडवी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन, दही ,नमक, हल्दी पाउडर, अदरक पेस्ट और 1 कप पानी को ब्लेंडर में डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करके घोल तैयार कर लें।

Step 2. अब एक पैन में तैयार बेसन का घोल डालें और इसे लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक मीडियम फ्लेम पर पका लें। साथ ही एक बड़ी थाली के पीछे की साइड को तेल लगाकर चिकना करें।

Step 3. इसके बाद प्लेट पर एक कोने में थोड़ा बैटर डालें और इसे पूरी प्लेट में कलची या किसी फ्लैट सर्फेस की सहायता से बैटर को पतला – पतला फैला दें।

Step 4. इसी तरह सारे बचे हुए बैटर को अलग – अलग थाली पर पतला फैला दें और इन्हे 6 – 7 मिनट ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

Step 5. मिश्रण ठंडा होने पर ये जम जाएगा। अब इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 2 इंच चौड़ी और लंबी पट्टियों में काट लें। इसके बाद इन पट्टियों को गोल घुमाते हुए रोल तैयार करें और इन्हे एक अलग प्लेट में रख दें।

Step 6. अब इसके उपर तड़का लगाने के लिए तड़का पैन में 2 चम्मच तेल डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म करें।

Step 7. तेल अच्छी तरह गर्म हो जाने पर इसमें सरसों के दाने और तिल डालकर थोड़ी देर के लिए भून लें। इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर गैस बंद कर दें।

Step 8. अब इस तैयार तड़के को रोल के उपर डाल दें साथ ही घिसे हुए नारियल और धनिया से इन्हे गार्निश करें। और पढ़ें – साबूदाना पापड़ बनाने की विधि

खांडवी बनकर बिल्कुल तैयार है इसे हरी चटनी के साथ खाइए और आनंद लें।

माइक्रोवेव में खांडवी बनाने की विधि – Khandvi Recipe in Microwave Oven in Hindi

Step 1. खांडवी को माइक्रोवेव में बनाने के लिए स्टेप 1 में तैयार किए गए घोल को लें।

Step 2. इसके बाद माइक्रोवेव को प्रि हीट करें। माइक्रोवेव प्री हीट हों जाने के बाद तैयार घोल को माइक्रोवेव सेफ बाउल में डालें और इसे लगभग 5 मिनिट माइक्रोवेव होने के लिए छोड़ दें।

ध्यान रहें इसे बीच – बीच में चलाते भी रहें।

Step 3. 5 मिनट बाद बाउल को बाहर निकाल लें और इस तैयार बैटर को प्लेट पर डालकर किसी फ्लैट सर्फेस से पतला – पतला फैला दें।

Step 4. 6 – 7 मिनट बाद मिश्रण अच्छी तरह जम जाएगा। अब इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से लंबी चौड़ी पट्टियों में काट लें।

Step 5. इसके बाद इन कटी हुई पट्टियों को घुमाते हुए रोल तैयार कर लें।

Step 6. अब तड़का तैयार करने के लिए एक बार फिर माइक्रोवेव बाउल लें और इसमें तेल, सरसों के दाने और तिल डालकर 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव कर लें।

Step 7. तैयार तड़के को खांडवी के उपर डाल दें। इसके बाद इसे कद्दूकस किए हुए नारियल और कटी हुई हरी धनिया से गार्निश करें।

सुझाव

1. अगर आप बिना ब्लेंडर की सहायता से घोल तैयार कर रहें तब ध्यान रखें घोल में गुठलियां बिल्कुल भी ना हों।

2. घोल को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए ही पकाएं और इसके गाढ़ा होने पर तुरंत थाली पर पतला – पतला फैला दें।

3. दही को बेसन में मिलाने से पहले इसे अच्छी तरह से फेट लें।

4. खांडवी बनाने के लिए आप दही की जगह छाछ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. घोल अच्छी तरह पका या नहीं इसकी जांच करने के लिए थोड़ा सा घोल लें और इसे प्लेट पर डालकर कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने पर इसका रोल बनाने की कोशिश करें। अगर रोल बन जा रहा है तब घोल बनकर तैयार है। रोल नहीं बनने पर इसे थोड़ी देर और पका लें।

6. खांडवी बनाने के लिए ताजे बेसन का ही इस्तेमाल करें। ज्यादा पुराना बेसन का इस्तेमाल करने से रोल अच्छी तरह नहीं बन पाते हैं।

7. पुराने बेसन का स्वाद कड़वा होता है जिससे खांडवी का टेस्ट बिगड़ जाता है।

आपको यह लेख Khandvi Banane Ki Vidhi कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और इसी तरह की और भी स्वादिष्ट और चटपटी रेसिपी के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें। अगर इस रेसिपी को लेकर आपके मन में कोई भी सवाल हों तब आप उन सवालों को बेझिझक नीचे कॉमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

अन्य पढ़ें –
मूंग दाल समोसा की रेसिपी
चिली पोटैटो बनाने का तरीका

FAQs

Ques खांडवी वजन घटाने के लिए अच्छा है?
Ans खांडवी वजन घटाने के लिए बहुत ही अच्छी है।

Ques खांडवी कैसे खाते हैं?
Ans खांडवी खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है इसे सुबह ब्रेकफास्ट में या शाम को चाय के साथ परोसा जाता है। इसे आप ठंडी या गर्म किसी भी तरह से सर्व कर सकते हैं।

Ques खांडवी क्यों प्रसिद्ध है?
Ans खांडवी गुजरात का एक बहुत ही प्रसिद्ध नाश्ता है। बेसन और दही के घोल से तैयार करके खांडवी को बनाया जाता है। बाद में इसके उपर तिल और सरसों का तड़का डालते हैं।

Ques खांडवी के पास कितनी कैलोरी है?
Ans खांडवी की एक सर्विंग में लगभग 280 कैलोरी प्राप्त होती हैं। जिसमे से प्रोटीन में 40 कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट में 100 कैलोरी और बाकी बची हुई कैलोरी फेट में होती हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!