होटल जैसे तंदूरी लच्छा पराठा की रेसिपी – Lachha Paratha kaise Banta Hai

लच्छा पराठा पंजाब का एक बहुत ही लोकप्रिय नाश्ता है। यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। लच्छा पराठा कई परतों से बना हुआ होता है। इसमें सभी परतें खुली खुली दिखाई देती हैं। यह देखने में जितना सुंदर लगता है, खाने में भी उतना ही ज्यादा लाजवाब लगता है। लच्छा पराठा को घर पर ही एकदम बाजार जैसा बनाकर तैयार किया जा सकता है। इस लेख Lachha Paratha kaise Banta Hai के माध्यम हम आपको तंदूरी लच्छा पराठा , तवा लच्छा पराठा और आलू लच्छा पराठा बनाना बहुत ही आसान भाषा में सिखाएंगे।

Lachha Paratha kaise Banta Hai

लच्छा पराठा रेसिपी इन हिंदी – Lachha Paratha kaise Banta Hai

लच्छा पराठा को आप सुबह के नाश्ते, दिन के खाने या रात के डिनर के रूप में फटाफट बनाकर तैयार किया जा सकता है। यह खाने में बहुत ही ज्यादा क्रिस्पी और स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने की विस्तारपूर्वक विधि नीचे बताई गई है।

लच्छा पराठा बनाने के लिए सामग्री – Lachha Parartha Ingredients

मैदा – 250 ग्राम
घी/तेल – 4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार

लच्छा पराठा बनाने की विधि – Lachha Paratha Recipe in Hindi

Step 1. लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक परात में मैदा और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

Step 2. इसके बाद आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथकर तैयार कर लें।

Step 3. आटे के अच्छे से गुथ जाने के बाद आटे की ऊपरी सतह पर थोड़ा घी लगाकर इसे किसी सूती कपड़े से ढक दें और करीब 30 मिनट तक रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।

Step 4. 30 मिनट बाद आटे को एक बार फिर से अच्छी तरह से मसल मसलकर चिकना कर लें। इसके बाद आटे को 6 समान अनुपात की लोइयों में बांट लें और प्रत्येक लोई को चिकना कर लें।

Step 5. अब एक लोई को लें और उसे सूखे आटे में लपेटकर में एकदम पतली रोटी बना लें।

Step 6. इसके बाद इस रोटी पर हाथों या ब्रश के माध्यम से थोड़ा घी लगाकर अच्छे से फैला दें और ऊपर से थोड़ा सा सूखा मैदा छिड़क दें।

Step 7. इसके बाद रोटी को साड़ी की प्लेट की तरह चुन्नट बनाते हुए फोल्ड कर लें। रोटी की प्लेट बना देने के बाद रोटी के दोनों सिरों को पकड़कर इसे ऊपर की ओर दो तीन बार घुमा दें। इसके बाद इस रोटी को जलेबी की तरह रोल करके रोटी के आखिरी सिरे को चिपका लें।

Step 8. अब इस जलेबी के आकार की लोई को सूखे आटे में लपेट कर चकले पर रखें और इसे पराठे से थोड़ा मोटा बेल लें।

Step 9. अब एक तवे पर तेल गर्म करें। तेल के गर्म हो जाने पर पराठे को तवे पर डाल दें और इसे मध्यम आंच पर सुनेहरा होने तक सेक लें। पराठे के एक तरफ से सुनहरा हो जाने पर इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें।

Step 10. पराठा सिककर बिल्कुल तैयार है। आखिर में इस पराठे को दोनो हथेलियों के बीच रखते हुए हल्का सा दबा दें , ताकि पराठे की सभी परतें अलग हो जाएं।

गरमा गरम मैदे का लच्छा पराठा बनकर बिल्कुल तैयार हैं। इन्हे शाही पनीर , पालक पनीर या दाल मखनी के साथ सर्व करें और लुत्फ उठाएं ।

तंदूरी लच्छा पराठा – Tandoori Lachha Paratha kaise Banta Hai

घर पर तंदूरी लच्छा पराठा बनाने के लिए पराठे को बेलने के बाद एक ओर अच्छे से पानी लगाकर पराठे को गर्म तवे पर चिपका दें। जब पराठे की ऊपरी सतह हल्की सी भूरी रंग की होने लगे तब इसका मतलब है कि पराठे की निचली सतह अच्छे से सिक गई है। इसके बाद तवे के हैंडल को पकड़कर उल्टा कर लें और तवे को घुमा घुमाकर पराठे को डायरेक्ट गैस की फ्लेम पर अच्छी तरह से सेक लें।
पराठे के सिक जाने पर इसे कलछी की मदद से तवे से अलग कर लें और गरमा गर्म लच्छा पराठा (Tandoori Lachha Paratha) को कढ़ाई पनीर या पालक पनीर के साथ सर्व करें।

आलू का लच्छा पराठा – Aloo Lachha Paratha Banane ki Vidhi

आलू लच्छा पराठा पंजाब का एक बहुत ही फेमस नाश्ता है। यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और मसालेदार होता है। इसे आप किसी भी खास अवसर या त्योहार पर फटाफट बनाकर तैयार कर सकते हैं ।

आलू लच्छा पराठा के लिए सामग्री – Aloo Lachha Paratha Recipe Ingredients

मैदा -150 ग्राम
आटा – 100 ग्राम
घी/तेल – 4 चम्मच
साबुत धनिया – 2 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
अजवाइन – 1 चम्मच
काली मिर्च – 2 चम्मच
आलू – 5 उबले हुए
प्याज – 3 कटे हुए
हरा धनिया – 2 चम्मच
हरी मिर्च – 6 कटी हुई
अदरक – 2 चम्मच घिसी हुई
अमचूर पाउडर – 2 चम्मच
अनारदाना – 4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार

मसाला लच्छा पराठा बनाने की विधि – Aloo Lachha Paratha kaise Banta Hai

Step 1. आलू मसाला लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक परात में मैदा , गेहूं का आटा और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

Step 2. इसके बाद आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मिडियम आटा गूंथ कर तैयार कर लें। ध्यान रखें आटा ना तो बहुत नरम हो और ना ही बहुत ज्यादा हार्ड।

Step 3. आटे के गुथ जाने के बाद आटे में थोड़ा सा घी लगाकर इसे फिर से 5 मिनट के लिए गूथ लें। उसके बाद इस आटे को सूती कपड़े से ढककर रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।

Step 4. आलू मसाला बनाने के लिए एक कढ़ाई में साबुत धनिया , जीरा , कालीमिर्च और अजवाइन डालकर 2 से 3 मिनट भून लें। जब ये मसाले ठंडे हो जाएं तब इन्हे दरदरा पीस लें।

Step 5. अब एक बाउल में उबले हुए आलू , बारीक कटा हुआ प्याज , हरी धनिया, हरी मिर्च, अदरक , अमचूर पाउडर, भुने हुए मसाले , नमक और अनारदाना डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। आलू मसाला बनकर बिल्कुल तैयार है।

Step 6. इसके बाद आटे को 6 समान अनुपात की लोइयों में बांट लें और प्रत्येक लोई को रगड़कर चिकना कर लें।

Step 7. अब एक लोइ को लेकर इसे रोटी के जितना पतला बेल लें और इसके ऊपर अच्छे से घी लगाने के बाद इसे अंदर की और रोल कर लें।

Step 8. लोई का रोल बन जाने के बाद इसे बीच से काटकर दो बराबर भागों में बांट लें। अब इन दोनों लोइयों को रोटी के जितना पतला बेल लें।

Step 9. इसके बाद एक रोटी को लेकर उसके ऊपर आलू के मसाले को अच्छे से फैला दें और उसके बाद इसपर दूसरी रोटी को रख कर किनारों से दबा दें।

Step 10. इसके बाद इस पराठे पर हल्का सा भुना हुआ मसाला और बारीक कटी हुई धनिया डालकर पराठे को हल्के हाथों से बेल लें।

Step 11. अब एक तवे को मिडियम फ्लेम पर गर्म करें। तवे के गर्म हो जाने पर इस पराठे को तवे पर डाल दें और इसे मध्यम आंच पर घी लगाकर सुनहरा होने तक सेक लें। पराठे के एक तरफ से सुनहरा हो जाने पर इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी गोल्डन ब्राउन रंग होने तक सेक लें।

गरमा गरम आलू का लच्छा पराठा(Aloo Lachha Paratha) बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे दोनो हथेलियों के बीच रखते हुए हल्का सा दबा दें और मटर पनीर , दाल मखनी या मटर मशरूम के साथ गरमा गर्म सर्व करें।

सुझाव

• लच्छा पराठा को बनाने के लिए आप मैदे की जगह गेहूं के आटे का भी प्रयोग कर सकते हैं।

• पराठे को बनाते समय इसमें अच्छी तरह से घी/तेल लगाएं , ऐसा करने से पराठे की परतें खुली खुली बनेंगी।

• लच्छा पराठा को हमेशा हल्के हाथों से ही बेलें नहीं तो पराठे चपटे बनेंगे और इसमें लेयर भी अच्छे से नहीं खुलेंगी।

• लच्छा पराठा को और भी ज्यादा खस्ता और स्वादिष्ट बनाने के लिए तेल की जगह घी का उपयोग करें।

• गेहूं के आटे का लच्छा पराठा बनाने के लिए आप मैदे की जगह गेहूं के आटे का प्रयोग करें।

आपको यह लेख Lachha Paratha kaise Banta Hai कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं और आपको कौन सी Lachha Paratha Recipe सबसे ज्यादा पसंद आई यह भी हमे बताना बिल्कुल ना भूलें।

FAQs

Ques लच्छा पराठा किस चीज से बनता है?
Ans लच्छा पराठा मैदा या गेहूं के आटे से बनाया जाता है। यह एक परतदार पराठा है जिसकी सभी परतें एकदम खुली हुई होती हैं। लच्छा पराठा को किसी भी तरी वाली सब्जी के साथ परोसा जा सकता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

Ques एक लच्छा पराठा में कितनी कैलोरी होती है?
Ans एक लच्छा पराठा से हमें 350 कैलोरी ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

Ques क्या पराठे सेहत के लिए अच्छे होते हैं?
Ans हां, यदि पराठों को गेहूं के आटे से बनाया जाए और उन्हे घी या ऑलिव ऑयल में सेका जाए तो वो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!