चटपटा लहसुन के अचार की रेसिपी – Lahsun Ka Achar Kaise Banta Hai

भारतीय घरों में खाने के साथ अचार को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। खाने के साथ अगर अचार न हो तो खाना अधूरा सा लगता है। इसलिए आज इस लेख Lahsun Ka Achar Kaise Banta Hai के माध्यम से हम आपके लिए लेकर आएं हैं स्वादिष्ट और चटपटे लहसुन के अचार की रेसिपी। लहसुन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है इसलिए इसका इस्तेमाल सब्जी, चटनी और अचार बनाने के लिए किया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में भी मदद करता है।

 Lahsun Ka Achar Kaise Banta Hai

लहसुन का अचार बनाने का तरीका – Lahsun Ka Achar Recipe in Hindi

लहसुन का अचार स्वादिष्ट होने के साथ ही यह बहुत ही कम समय में बनकर तैयार भी हो जाता है। लहसुन के अचार को बाजार से भी खरीद सकते हैं पर घर पर बनाए गए अचार का स्वाद ही कुछ और होता है। अगर आप भी चटपटा खाने के सौखीन हैं तब लहसुन के अचार को बनाकर एक बार जरूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए लहसुन, सरसों, सौंफ, अजवाइन, कलोंजी, मेथी, हींग और भी कई अन्य मसालों का प्रयोग किया जाता है जो आमतौर पर किचन में आसानी से मिल जाते हैं।

लहसुन के अचार को आप दाल – चावल या सब्जी – रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। लहसुन का अचार खाने के स्वाद को कई गुना तक बढ़ा देता है। तो चलिए जानते हैं इस एकदम नई रेसिपी की मदद से लहसुन का अचार बनाने का तरीका।

लहसुन के अचार के लिए सामग्री – Lehsun Achar Ingredients in Hindi

लहसुन – 1 किलो
काले सरसों – 1 चम्मच
अजवाइन – 1 चम्मच
करी पत्ता – 10
गुड़ – 1/2 चम्मच
मेथी – 1/2 चम्मच
हींग – 1/4 चम्मच
पीली सरसों – 1 चम्मच
नींबू का रस – 3 चम्मच
काला नमक – 1 चम्मच
कलौंजी – 1/2 चम्मच
मोटी सौंफ – 1.5 चम्मच
सरसों का तेल – 2 कप
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
अमचूर पाउडर – 1 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार

लहसुन का अचार बनाने की विधि हिंदी में – Lahsun Ka Achar Kaise Banta Hai

Step 1. लहसुन का चटपटा अचार बनाने के लिए पहले सभी लहसुन का छिल्का निकालकर अलग करें।

Step 2. अब अचारी मसाला बनाने के लिए पैन को माध्यम आंच पर गर्म करें। पैन हल्का गर्म होने पर इसमें पीली सरसों, काली सरसों, साबुत मेथी और मोटी सौंफ डालें। इसके बाद इन सभी चीजों को लो से मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए 2 से 3 मिनट के लिए भून लें।

Step 3. मसाले अच्छी तरह भून जाने के बाद इन्हे अलग प्लेट में निकालकर कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

Step 4. मसाले ठंडे होने पर इन्हे 1/2 चम्मच अजवाइन, 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, 1 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच काला नमक के साथ ग्राइंडर जार में डालकर दरदरा पाउडर तैयार कर लें। अचारी मसाला बनकर बिल्कुल तैयार है।

Step 5. अब एक अलग कढ़ाई में 2 कप सरसों का तेल डालकर धुआ उठने तक अच्छी तरह गर्म करें। तेल अच्छी तरह गर्म हो जाने के बाद इसमें से आधा तेल निकालकर अलग बाउल में रख दें।

Step 6. अब कढ़ाई में छिले हुए लहसुन डालें और इन्हे तेल के साथ अच्छी तरह मिक्स करने के बाद 2 से 3 मिनिट तक हाई फ्लेम पर अच्छी तरह से पका लें।

Step 7. 3 मिनट बाद कढ़ाई में करी पत्ता और हींग डालकर लहसुन के साथ मिक्स करें और लहसुन को लगभग 4 – 5 मिनट और पका लें ताकि लहसुन अच्छी तरह से पक जाएं।

Step 8. लहसुन को लगभग 8 – 10 मिनट पकाने के बाद गैस की आंच को बंद करें और इन्हे एक बड़े बाउल में निकालकर कुछ देर के लिए ठंडा कर लें।

Step 9. इसके बाद इसी बाउल में बचा हुआ तेल, कलोंजी, थोड़ी मेथी, 1/2 चम्मच अजवाइन, तैयार किया हुआ मसाला पाउडर, 1 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच मोटी सौंफ, 1/2 चम्मच काला नमक, गुड़ और 3 चम्मच नींबू का रस डालकर लहसुन के साथ अच्छी तरह से मिला दें।

यह भी पढ़ें – स्वादिष्ट और चटपटा आम का अचार बनाने का तरीका

लहसुन का अचार बनकर बिल्कुल तैयार है इसे आप एयर टाइट जार में रखें और अगले ही दिन से इसको खाने के साथ सर्व करें और आनंद लें।

सुझाव

1. लहसुन के छिलके को आप बहुत आसानी से निकाल सकती हैं। सबसे पहले लहसुन के अगले और पिछले भाग को चाकू से काट कर अलग करें। अब लहसुन को हाथों से मसलते रहें ऐसा करने से लहसुन का छिल्का बहुत ही आसानी से और कुछ ही मिनट में अलग हो जाएगा।

2. लहसुन के अचार में मेथी को पीस पर बिल्कुल भी न डालें इससे अचार में कड़वाहट आ सकती है।

3. अगर अपको सरसों का तेल पसंद नही हैं तब आप अपनी पसंद के किसी भी तेल का प्रयोग अचार बनाने के लिए कर सकते हैं।

4. अगर अपको लहसुन का अचार अगले दिन से ही खाना है तब लहसुन को तेल में लगभग 8 से 10 मिनट अच्छी तरह पकाएं। यदि आप अचार को 20 – 25 दिन बाद खाना चाहते है तब लहसुन को सिर्फ 3 मिनट के लिए तेल में पकाएं और अचार बनाने के बाद इसे रोजाना धूप में रखना होगा लगभग 15 – 20 दिनों तक।

5. लहसुन को तेल में पकाते वक्त गैस की आंच को एकदम हाई रखें।

6. लहसुन के अचार में आप नींबू के रस की जगह 3 चम्मच सफेद सिरका भी डाल सकती हैं इससे अचार की सेल्फ लाइफ बढ़ती है और आप इसका आनंद कई महीनों तक ले सकते है। नींबू का रस या सिरका अचार में प्रिजर्वेटिव का काम करता है।

मुझे आशा है की आपको यह लेख Lahsun Ka Achar Kaise Banta Hai बहुत ही ज्यादा पसंद आया होगा। आप लहसुन के अचार को बनाकर एक बार जरूर ट्राई करें यह हेल्थी होने के साथ – साथ खाने में भी बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है।

अन्य पढ़ें – 
बनारसी लाल मिर्च का अचार बनाने की रेसिपी
आंवले का मुरब्बा बनाने का तरीका

Pic Credit – YouTube Cooking With Chef Ashok

Leave a Comment

error: Content is protected !!