Makki ki Roti Sarson Ka Saag – पंजाबी स्टाइल सरसों का साग और मक्की की रोटी

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में कई तरह की सब्जियां आना शुरू हो जाती हैं। सब्जियों के साथ-साथ इस मौसम में बाजार में कई तरह के साग भी नज़र आते हैं जो कि सेहत के लिए तो बहुत ज्यादा लाभदायक होते ही है साथ ही साथ ये खाने में भी बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं।

सर्दियों के मौसम में आने वाला सरसों का साग तो हर किसी का ही पसंदीदा होता है लेकिन अगर ये पंजाबी स्टाइल में बना हो तब तो बात ही कुछ और है। इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि अगर हमे सरसों का साग खाना है तो हमे पंजाब ही जाना होगा। आज हम आपको घर पर ही एकदम पंजाबी स्वाद वाला सरसों का साग और मक्की की रोटी बनाना सिखाएंगे। तो चलिए बिल्कुल भी देरी ना करते हुए इस लेख Makki ki Roti Sarson Ka Saag के माध्यम से सीखते हैं एकदम पंजाबी स्टाइल Makki ki Roti Sarson ka Saag बनाना।

Makki ki Roti Sarson Ka Saag

मक्की की रोटी सरसों का साग रेसिपी – Makki ki Roti Sarson Ka Saag

आवश्यक सामग्री – Makki ki Roti Sarson Ka Saag Main Ingredients

सरसों का साग – 400 ग्राम
बथुआ – 50 ग्राम
पालक – 50 ग्राम
अदरक – 1 इंच टुकड़े का पेस्ट
हरी मिर्च – 4 कटी हुई
जीरा 1 चम्मच
हींग – 1 चुटकी
सरसों का तेल – 3 चम्मच
हरी धनिया – 1 चम्मच कटी हुई
मक्की का आटा – 4 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
मक्खन – 50 ग्राम
लहसुन – 2 कलियां कटी हुई
साबुत लाल मिर्च – 2
नमक – स्वादानुसार

सरसों का साग कैसे बनता है – Sarson ka Saag Recipe in Hindi

Step -1 सबसे पहले सरसों के साग , पालक और बथुए की डंडियों को तोड़कर अलग कर लें और इनकी पत्तियों को साफ पानी की मदद से 2-3 बार अच्छे से धोकर छलनी में अतिरिक्त पानी निचुड़ जाने के लिए रख दें।

Step -2 जब साग का पानी निचुड़ जाए तब इसे बारीक काट कर तैयार कर लें।

Step -3 एक कुकर में सरसों, पालक और बथुए के पत्ते डालकर इसमें 1 ग्लास पानी डालकर साग को 1 सीटी आने तक पका लें।

Step -4 कुकर का प्रेशर खत्म होने पर साग को मैशर की मदद से अच्छे से मैश कर लें।

Step -5 एक कढा़ई में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें जीरा और हींग डालकर चटकने दें।

Step -6 इसके बाद कढ़ाई में हरी मिर्च , अदरक का पेस्ट , धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसालों को 1 मिनट के लिए भून लें। अब इसमें मक्के का आटा डालकर हल्का सा भून लें।

Step -7 मसाले भुन जाने पर कढ़ाई में साग , हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए इसे 15 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में साग को अवश्य चलाते रहें।

Step -8 अब साग के लिए तड़का तैयार कर लें। तड़के के लिए 1 पैन में मक्खन लें और मक्खन के गर्म होते ही इसमें 2 साबुत लाल मिर्च और 2 कटी हुई लहसुन की कलियां डालें। जब लहसुन सुनहरा हो जाए तब इस तड़के को कढ़ाई में पलट दें।

और पढ़े – बथुआ पराठा बनाने की विधि

आपकी Sarson ka Saag Recipe बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे गरमा गरम मक्की की रोटी के साथ सर्व करें।

मक्की की रोटी कैसे बनाते हैं – Makki Ki Roti Recipe in Hindi

Makki ki Roti Sarson Ka Saag

सामग्री – Ingredients for Makki ki Roti

मक्के का आटा – 200 ग्राम
पानी – 3 ग्लास
घी/मक्खन – 50 ग्राम

मक्के की रोटी बनाने की विधि – How to make Makki ki Roti

Step -1 एक परात में मक्के का आटा लें और इसमें थोडा़ थोडा़ पानी डालते हुए इसका सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लें। अब आटे को थोड़ा थोड़ा करके मसलकर मुलायम कर लें।

Step -2 दूसरी ओर तवे को गर्म करें और हाथों पर पानी लगाकर थोडा़ सा आटा लेते हुए इसकी गोल लोई बनाकर तैयार कर लें। हाथों की मदद से लोई को बढ़ाते हुए 3 इंच व्यास की गोल रोटी बना लें।

Step -3 इस रोटी को तवे पर मिडियम आंच पर दोनों तरफ चित्ती आने तक सेक लें। तवे पर दोनों ओर से रोटी सिकने के उपरान्त इसे चिमटे की मदद से सीधे गैस के चूल्हे पर सेक लें। इसी तरह से बाकी सभी रोटियां बनाकर तैयार कर लें।

मक्की की रोटी को आप पॉलीथीन की मदद से भी बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए पॉलीथीन पर थोडा़ सा घी/ तेल लगाकर चिकना कीजिए और इस पर लोई रखकर हल्के हाथों से दबाते हुए 4 इंच व्यास की रोटियां बनाकर तैयार कर लें।

Makki ki Roti Sarson ka Saag  बनकर बिल्कुल तैयार है। रोटी पर दोनों ओर घी या मक्खन लगाकर और साग को हरे धनिया से गार्निश करके गरमा गरम सर्व करें।

पंजाबी स्टाइल सरसों का साग रेसिपी – Best Punjabi Sarson Ka Saag Recipe

सामग्री – Ingredients for Punjabi Style Sarson Ka Saag

सरसों का साग – 500 ग्राम
बथुआ – 250 ग्राम
पालक – 250 ग्राम
लहसुन – 8 कलियां कटी हुई
प्याज 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 2 इंच टुकड़ा बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 8 बारीक कटी हुई
टमाटर – 1 बारीक कटी हुई
मक्की का आटा – 3 चम्मच
गर्म पानी – 3 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
घी – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार

पंजाबी सरसों का साग कैसे बनाएं – How to make Punjabi Sarson Ka Saag in Hindi

Step -1 सबसे पहले सरसों के साग , पालक और बथुए की पत्तियों को अच्छे से धोकर बारीक काट लें।

Step -2 एक कुकर में कटा हुआ सरसों, पालक , बथुआ , नमक और 1/2 ग्लास पानी डालकर इसे 1 सीटी आने तक पका लें।

Step -3 जब कुकर का प्रेशर निकल जाए और साग नरम हो जाए तब इसमें 4 कटी हुई हरी मिर्च , 1 इंच कटा हुआ अदरक का टुकड़ा और 4 कटी हुई लहसुन की कलियां डालकर मैशर की मदद से मैश कर दें।

Step -4 इसके बाद साग को प्लेट से ढकते हुए इसे एक साइड से थोड़ा खुला छोड़ दें और करीब 30 मिनट तक ढककर पका लें।

Step -5 30 मिनट बाद साग को मथानी या मैशर की मदद से एक बार और घोट लें। इसके बाद इसमें 3 चम्मच मक्के का आटा और 3 चम्मच गर्म पानी डालकर फिर से एक बार अच्छे से घोटते हुए 5 मिनट और भून लें।

Step -6 एक कढा़ई में 2 चम्मच देशी घी डालकर गर्म होने दें। जब घी गर्म हो जाए तब इसमें प्याज डालें। प्याज के सुनहरा होते ही कढ़ाई में 4 कटी हुई हरी मिर्च , 1 इंच कटा हुआ अदरक का टुकड़ा और 4 कटी हुई लहसुन की कलियां डालकर इसका कच्चापन खत्म होने तक भून लें।

Step -7 इसके बाद कढ़ाई में कटा हुआ टमाटर , धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर इसे टमाटर के गलने तक पका लें।

Step -8 जब टमाटर पक जाए तब इसमें साग डालकर अच्छे से मिलते हुए 2 मिनट और पका लें।

Step -9 अब हमें साग के लिए तड़का तैयार करना है। तड़के के लिए 1 पैन में 2 चम्मच घी डालें। घी के गर्म होते ही इसमें 2 चुटकी हींग , 4 साबुत हरी मिर्च , 2 साबुत लाल मिर्च और 2 कटी हुई लहसुन की कलियां डालें। जब लहसुन सुनहरा हो जाए तब इस तड़के को साग के ऊपर डाल दें।

पंजाबी स्टाइल सरसों का साग बनकर बिल्कुल तैयार है इसे गरमा गरम मक्के की रोटी और ठंडी-ठंडी छाछ के साथ सर्व करें।

और पढ़े – गोभी पराठा बनाने की विधि

आपको यह Makki ki Roti Sarson Ka Saag की रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और आपके घर पर किस तरीके का सरसों का साग खाना पसंद किया जाता है वो भी हमे बताना बिल्कुल भी ना भूलें।

सुझाव

• सरसों का साग बनाने के लिए ताजी सरसों , पालक और बथुए की पत्तियों का ही प्रयोग करें।

• साग को घोटने के लिए मैशर या मथानी का प्रयोग अवश्य करें ऐसा करने से साग के स्वाद में बहुत ही ज्यादा फर्क आता है।

• सरसों के साग को बनाने में थोड़े से मक्के के आटे का प्रयोग ज़रूर करे ऐसा करने से साग का टेक्सचर काफी अच्छा हो जायेगा।

• साग को घी या मक्खन में ही बनाए। मक्खन में बनाया गया सरसों का साग बहुत ही लाज़वाब लगता है।

• तड़का साग की जान होती है इसीलिए तब भी सरसों का साग बनाएं तो इसमें अलग से तड़का बनाकर ज़रूर डालें। तड़का , सरसों के साग के स्वाद को दोगुना कर देगा।

• मक्के की रोटी बनाने के लिए थोड़े थोड़े आटे को गूथकर मुलायम करते जाएं। ऐसा करने से रोटियां बनाने में आसानी होगी।

• अगर आपको हाथ से मक्की की रोटी बनाने में परेशानी होती है तो आप मक्की की रोटी को बनाने के लिए पॉलीथीन का उपयोग भी कर सकती हैं। पॉलीथीन की मदद से मक्की की रोटी कैसे बनाएं यह ऊपर बताया गया है।

• मक्की की रोटी को धीमी आंच पर ही सेकें ऐसा करने से रोटियां अंदर तक अच्छे से पक जाएंगी।

• मक्की की रोटी का स्वाद और अधिक बढ़ाने के लिए आप इसे घी या मक्खन से भी सेक सकते हैं।

FAQs

Ques- मक्की की रोटी के फायदे और नुकसान
Ans- मक्की की रोटी के फायदे
• खून की कमी पूरा करता है
• आयरन की मात्रा बढ़ाता है
• ह्रदय रोगों से बचाता है

मक्की की रोटी के नुकसान
• पेट दर्द और अपच की समस्या बढ़ा देता है
• डायबिटीज के मरीज़ का ब्लड शुगर बढ़ा देता है

Ques- मक्की की रोटी कैसे बनाते हैं आसान
Ans- मक्की की रोटी को आप हाथ या पॉलीथीन की मदद से बना सकते हैं। पॉलीथीन से रोटी बनाने के लिए आप पॉलीथीन पर थोडा़ सा घी/ तेल लगाकर चिकना कर लें और इसपर लोई को रखकर हल्के हाथों से दबाते हुए 4 इंच व्यास की रोटियां बनाकर तैयार कर लें।

Ques- सरसों का साग खाने से क्या फायदा होता है?
Ans- सरसों का साग खाने के फायदे
• रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
• खून की कमी पूरा करता है
• आंखों की रोशनी बढ़ाता है
• कैल्शियम की पूर्ति करता है
• मेटाबॉलिज्म ठीक करता है
• अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद है
• आयरन की मात्रा बढ़ाता है
• गठिया के लिए लाभदायक है
• प्रेगनेंट औरतों के लिए लाभदायक है
• एनीमिया से बचाता है

Ques- साग कितने प्रकार के होते हैं?
Ans- साग कई प्रकार के होते हैं
• सरसों का साग
• बथुए का साग
• पालक का साग
• अरबी का साग
• चिरोटा का साग
• सहजन का साग
• चौलाई का साग
• नोनिया का साग
• मूली का साग
• कद्दू के पत्ते का साग

Ques- सरसों से क्या क्या बनता है?
Ans- हरे सरसों से साग और रोटियां बनाई जाती हैं। इसी के साथ साथ सरसों के दानों को तेल निकालने , सब्जियों में तड़का लगाने और आचार बनाने में प्रयोग किया जाता हैं।

Ques- सरसों का साग कब उगता है?
Ans- सरसों के साग को सितंबर के महीने के आखिर और अक्टूबर के महीने के शुरुआत में बोया जाता है और यह दिसंबर तक उगकर तैयार हो जाता है। इसकी खेती मुख्य रूप से पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और बिहार में की जाती है।

Ques- सरसों का साग ज्यादा खाने से क्या होता है?
Ans- सरसों के साग में शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। सरसों के साग को खाने से ब्लड प्रेशर , अस्थमा , कब्ज और खून की कमी होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।

Ques- साग कैसे बनता है?
Ans- साग को उबालने के बाद इसमें विभिन्न मसालों का तड़का लगाकर इसे तैयार किया जाता है।

अन्य पढ़े –बेसन के गट्टे की सब्जी
पालक पनीर रेसिपी
शाही पनीर रेसिपी

Leave a Comment

error: Content is protected !!