पाव भाजी रेसिपी – Secret Pav Bhaji Recipe in Hindi – मुंबई स्टाइल पाव भाजी रेसिपी

पाव भाजी महाराष्ट्र का एक बहुत ही प्राचीन और लोकप्रिय व्यंजन है। यहां के लोग इसे बहुत ही चाव से खाना पसंद करते है। महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यो में भी पाव भाजी को नाश्ते के रूप में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। पाव भाजी की सब्जी कई प्रकार की सब्जियों और मसालों को मिक्स करके बनाई जाती है। जो कि बहुत ही हेल्दी और लाज़वाब लगती है। इसे गरमा गरम सीके हुए पाव के साथ सर्व किया जाता है।

यदि आपके बच्चे सब्जी खाना पसंद नही करते है तो आप उन्हें पाव भाजी खिला सकते है। जिससे उन्हें किसी एक सब्जी का टेस्ट भी नही आएगा और वो इसे पाव के साथ बहुत ही मजे से खा भी लेंगे। घर पर पाव भाजी बनाना बहुत ही आसान है और आप इसमें अपनी पसंद की कोई भी सब्जी डालकर फटाफट तैयार कर सकते हैं। तो चलिए इस लेख Pav Bhaji recipe in hindi के माध्यम से आज हम आपको घर पर विभिन्न तरीकों से आसानी के साथ पाव भाजी रेसिपी बनाना सिखाएंगे।

Pav Bhaji Recipe in Hindi

तैयारी में समय –  10 मिनट
पकने का समय  – 20 मिनट
कितने लोगो के लिए  – 2

पाव भाजी रेसिपी – How to make Pav Bhaji Recipe in Hindi

पाव भाजी बनाने की सामग्री – Pav Bhaji Ingredients

तेल – 2 चम्मच
मक्खन – 100 ग्राम
प्याज – 2 बारीक कटा हुआ
हरा धनिया – 2 चम्मच
लहसुन और अदरक का पेस्ट –  2 चम्मच
आलू  – 150 ग्राम उबले हुए
चुकंदर –  100 ग्राम उबले हुए
लाल मिर्च पाउडर  – 2 चम्मच
धनिया पाउडर  – 3 चम्मच
पाव  – 5 पीस
पाव भाजी मसाला  – 2 चम्मच
टोमैटो प्यूरी 3 टमाटर की
नमक – स्वादानुसार

पाव भाजी बनाने की विधि – Mumbai Style Pav Bhaji Recipe in Hindi

Step 1. एक पैन लें और इसमें मक्खन डालकर गर्म होने दें। जब मक्खन गरम हो जाए तब इसमें कटे हुए प्याज डाल दें।

Step 2. प्याज के सुनहरा होने पर पैन में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और इसे लगातार चलाते हुए पका लें।

Step 3. अब पैन में उबले हुए आलू , चुकंदर और हरा धनिया डालें और इसे अच्छे से मैश कर लें।

Step 4. इसके बाद इन सब्जियों में पाव भाजी मसाला , धनिया पाउडर , लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

Step 5. थोड़ी देर पकने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और अच्छे से सब्जियों में मिक्स कर लें।

Step 6. आखिर में इसमें मक्खन और कटी हुई हरी धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।

आपकी Pav Bhaji Recipe बनकर बिल्कुल तैयार है।

पाव बनाने के विधि

Step 1. तवे को मीडियम फ्लेम पर गर्म करें और इसपर थोड़ा मक्खन और पाव भाजी मसाला डालकर पाव को दोनो तरफ से सेंक लें।

Step 2. पाव को तवे पर रख कर दोनो साइड से सुनहरा रंग होने तक अच्छी तरह से सेक लें।

पाव बनकर बिल्कुल तैयार है। इन्हे गरमा गरम भाजी और कटी हुई प्याज, हरी मिर्च , नींबू के साथ सर्व करे और लुत्फ उठाएं।

और पढ़े – घर पर मोमोस बनाने की आसान विधि

कूकर में पाव भाजी कैसे बनाएं – Cooker Pav Bhaji Recipe in Hindi

सामग्री – Ingredients For Cooker Pav Bhaji

फूल गोभी – 100 ग्राम कटी हुई
आलू – 150 ग्राम कटे हुए
हरी मटर –  50 ग्राम
अदरक – लहसुन पेस्ट  – 2 चम्मच
प्याज – 3 बारीक कटे हुए
गाजर  – 50 ग्राम कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर – 3 चम्मच
हरा धनिया पाउडर – 4 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
पाव  – 10 पीस
टमाटर – 4
शिमला मिर्च  – 50 ग्राम
नींबू का रस  – 4 चम्मच
पाव भाजी मसाला  – 5 चम्मच
मक्खन  – 100 ग्राम
तेल  – 2 चम्मच
नमक स्वादानुसार

कूकर पाव भाजी बनाने की विधि – Cooker Pav Bhaji Recipe in Hindi

Step 1. सबसे पहले सभी सब्जियों को पानी की सहायता से अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें।

Step 2. अब एक कूकर में मटर, कटी हुई गाजर, आलू , फूल गोभी, नमक और 1/2 कप पानी डालकर मीडियम आंच पर 2 सीटी आने तक पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें।

Step 3. जब कूकर का सारा प्रेशर निकल जाए तब इसे खोले और सभी सब्जियों को मैशर की सहायता से अच्छे से मैश कर लें।

Step 4. दूसरी तरफ कढ़ाई को गर्म करें और उसमे मक्खन और तेल को एक साथ डाल दें। जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें बारीक कटे हुए प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और सुनहरा होने तक भून लें।

Step 6. अब कढ़ाई में कटे हुए टमाटर, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर इसे पकने दें।

Step 7. जब टमाटर और शिमला मिर्च नरम हो जाए तब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और पाव भाजी मसाला पाउडर डालकर अच्छे से मिलाते हुए थोड़ी देर पका लें।

Step 8. अब कढ़ाई में थोड़ा पानी डालें और मसालों को 2 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।

Step 9. इसके बाद कढ़ाई में मैश की हुए सब्जियां और नींबू रस डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
भाजी बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे हरी धनिया से गार्निश करें और गरमा गरम पाव के साथ सर्व करें।

Step 10. पाव बनाने के लिए मीडियम आंच पर तवे को गर्म करें और इसपर 2-चम्मच मक्खन डालकर पाव को दिनों साइड से हल्का भूरा होने तक सेक लें।

एक प्लेट में पाव और भाजी निकाल कर इसे हरी मिर्च और कटे हुए नींबू के साथ गरम गरम सर्व करे।

और पढ़े – बिना पिज़्ज़ा बेस के पिज़्ज़ा बनाने की विधि

आपको यह Cooker Pav Bhaji Recipe in Hindi कैसी लगी हमें ज़रूर बताएं और यदि आप स्ट्रीट स्टाइल पाव भाजी खाना पसंद करते हैं तो नीचे दी गई Tawa Pav Bhaji Recipe in Hindi की विधि को फॉलो करें।

तवा पाव भाजी रेसिपी – How to make Tawa Pav Bhaji Recipe in Hindi

तवा पाव भाजी सामग्री – Pav Bhaji Recipe Ingredients

आलू – 150 ग्राम उबले हुए
चुकंदर – 100 ग्राम उबले हुए
गोभी – 50 ग्राम कद्दूकस की हुई
प्याज – 2 बारीक कटा हुआ
टमाटर – 3 कटे हुए
हरा धनिया – 2 चम्मच
लहसुन और अदरक का पेस्ट – 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
धनिया पाउडर – 3 चम्मच
हल्दी – 1 चम्मच
हींग – 1 चुटकी
तेल – 2 चम्मच
मक्खन – 100 ग्राम
पाव – 5 पीस
पाव भाजी मसाला – 4 चम्मच
नमक स्वादानुसार

तवे पर पाव भाजी बनाने की विधि – Tawa Pav Bhaji Recipe in Hindi

Step 1. एक तवे पर तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें मक्खन और कटा हुआ प्याज डालें।

Step 2. प्याज के सुनहरा होने पर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और इसे लगातार चलाते हुए पका लें।

Step 3. इसके बाद तवे पर कटे हुए टमाटर और नमक डालें और इसे टमाटर के गलने तक पका लें।

Step 4. जब टमाटर अच्छे से गल जाएं तब इसमें लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर , धनिया पाउडर और 1 चुटकी हींग डालकर मसालों को पका लें।

Step 5. इसके बाद इसमें उबले हुए आलू , चुकंदर और कद्दूकस की हुई गोभी डालकर अच्छे से मैशर की मदद से मिक्स कर लें।

Step 6. जब सभी सब्जियां अच्छे से मैश हो जाए तब तवे पर 1 ग्लास पानी डालें और इसे सब्जियों में अच्छे से मिक्स करते हुए थोड़ी देर पका लें।

Step 7. आखिर में इसमें पाव भाजी मसाला , मक्खन और कटी हुई हरी धनिया डालकर मिक्स कर दें। भाजी बनकर बिल्कुल तैयार है। इस भाजी को तवे से निकाल कर अलग रख दें।

Step 8. उसके बाद इसी तवे पर थोड़ा मक्खन और पाव भाजी मसाला डालकर सभी पाव को दोनो साइड से सेंक लें।

और पढ़े – फटाफट ढोकला बनाने की विधि

आपकी Tawa Pav Bhaji Recipe बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे हरा धनिया और लच्छेदार प्याज से गार्निश करें और गरमा गरम सर्व करें।

आपको यह Pav Bhaji Recipe in Hindi कैसी लगी हमे कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं और यदि आपके Pav Bhaji Recipe को और बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव है तो वो भी हमारे साथ साझा करना बिल्कुल भी न भूले।

पाव भाजी मसाला रेसिपी – Pav Bhaji Masala Recipe in Hindi

पाव भाजी मसाला सामग्री – Pav Bhaji Masala Ingredients

बड़ी इलाइची – 15 (15 ग्राम)
लौंग – 1 चम्मच (5 ग्राम)
खड़ी धनिया – 10 चम्मच (30 ग्राम)
दाल चीनी – 3 इंच ( 5 ग्राम)
जीरा – 2 चम्मच (15 ग्राम)
अजवाइन – 1 चम्मच ( 3 ग्राम)
सौंफ – 2 चमच (8 ग्राम)
खड़ी लाल मिर्च – 15 (15 ग्राम)
काली मिर्च – 1 चम्मच (5 ग्राम)
अदरक पाउडर – 1 चम्मच (5 ग्राम)
अमचूर पाउडर – 2 चम्मच (20 ग्राम)
जायफल – 1/2 चम्मच ( 3 ग्राम )
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच (5 ग्राम)
काला नमक – 1 चम्मच (10 ग्राम)
अनार दाना – 1 चम्मच ( 5 ग्राम)

पाव भाजी मसाला बनाने की विधि – Pav Bhaji Masala Kaise Banta Hai

Step 1. एक पैन में जीरा , अजवाइन , धनिया , सौंफ , लौंग , बड़ी इलाइची , दालचीनी , कालीमिर्च , लालमिर्च और अनार दाना को मिडियम आंच पर 2 मिनट के लिए हल्का सेक लें।

Step 2. इसके बाद इन मसालों को पैन से निकाल कर अलग कर लें और थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

Step 3. 5 मिनट बाद इन मसालों को मिक्सर जार में डालकर इन्हे पीस लें। मिक्सचर जार को बीच बीच में खोलकर मसालों को चला लें। उसके बाद फिर से बारीक हो जाने तक पीस लें।

Step 5. अब इन मसालों को छलनी की सहायता से छान लें और मोटे मसालों को अलग करके फिर से इन्हे मिक्सचर जार में पीस लें।

आपका Pav Bhaji Masala बनकर बिल्कुल तैयार है। आप इसे कांच के एयर टाइट कंटेनर में 56 महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं।

सुझाव

1. अगर आप Cheese Pav Bhaji बना रहें हैं तो भाजी बनाने के बाद आप इस पर ढेर सारा मोजरेला चीज़ घिस दें ।

2. पाव भाजी बनाते समय मक्खन का इस्तेमाल अच्छी मात्रा में करे इससे भाजी का टेस्ट काफ़ी अधिक बढ़ जाएगा।

3. भाजी का रंग गाढ़ा लाल करने के लिए इसमें लाल मिर्च की जगह कश्मीरी लाल मिर्च का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से भाजी एकदम street style दिखेगी।

4. भाजी बनाने के लिए आप घर में बनाया हुआ ही पाव भाजी मसाला इस्तेमाल करें। इससे भाजी का स्वाद काफ़ी अधिक बढ़ जाएगा।

5. पाव भाजी में आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी सब्जी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. पाव भाजी बनाते समय सब्जियों को मैशर से ही मैश करें ऐसा करने से पाव भाजी का टेक्सचर बहुत ही बढ़िया आयेगा।

FAQs

Ques – क्या पाव भाजी फास्ट फूड है?
Ans – हां, पाव भाजी फास्ट फूड के तौर पर बहुत ही जादा प्रसिद्ध है। इसमें कई प्रकार के सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे यह अन्य फास्ट फूड की तुलना में काफी पौष्टिक होता है। स्ट्रीट साइड पाव भाजी खाने में एक अलग ही मजा है।

Ques – पाव भाजी के साथ क्या खा सकते हैं?
Ans – गरमा गरम पाव भाजी को कटी हुई प्याज, हरी मिर्च और भाजी में नींबू का रस इस्तेमाल करने से इसके टेस्ट को आप कई गुना तक बढ़ा सकते हैं।

Ques – पाव भाजी कहाँ का प्रसिद्ध व्यंजन है?
Ans – पाव भाजी महाराष्ट्र का बहुत ही प्रसिद्ध व्यंजन है। महाराष्ट्र के अलावा इसे कई अन्य राज्यों में भी पसंद किया जाता है। पाव भाजी अपने स्वाद के चलते काफी लोकप्रिय है। भाजी में मक्खन डालकर सर्व किया जाता है जिससे इसका स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है।

Ques – पाव भाजी में कितनी कैलोरी होती है?
Ans – लगभग एक प्लेट पाव से भाजी 400 कैलोरी प्रदान होती है जिसमे से 38 कैलोरी प्रोटीन में , 232 कैलोरी कार्बोहाइड्रेट में और 131 कैलोरी वसा में होती हैं।

Ques- पाव भाजी का आविष्कार किसने किया था?
Ans – पाव भाजी का आविष्कार सन 1800 के आस पास कपड़ा मिल के श्रमिको के लिए हुआ था। श्रमिको को दोपहर के भारी भोजन के बदले उन्हें हल्का और पौष्टिक भोजन दिया जाता था। क्युकी कर्मचारियों को भोजन के बाद कठिन शारीरिक श्रम पर जाना पड़ता था। पाव भाजी बहुत ही जल्दी बनने वाला पौष्टिक और हल्का भोजन है।

Ques – पाव भाजी का क्या अर्थ है?
Ans – मराठी भाषा में पाव का अर्थ होता है ‘ब्रेड’ और भाजी का अर्थ होता है ‘सब्जी’। इसे बनाने के लिए भिन्न प्रकार की सब्जियों के मिश्रण का इस्तेमाल किया जाता है । जिससे यह खाने में बहुत ही हेल्थी और स्वादिष्ट होता है। भाजी को बनाने के लिए पाव भाजी मसाले का भी इस्तेमाल किया जाता है। गरमा गरम भाजी को मक्खन में तले हुए पाव के साथ खाया जाता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!