हलवाई की इस खास ट्रिक से बनाएं मावा के पेड़े – Peda Banane Ki Vidhi

पेड़ा उत्तर प्रदेश में बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। खाने के बाद हर किसी को मीठा खाने का मन करता है ऐसे में अगर मावा के पेड़े मिल जाए तो क्या ही कहने। भारतीयों द्वारा मनाएं जाने वाले त्यौहार और कुछ उत्सव बिना पेड़े के अधूरे से लगते हैं। ज्यादातर पेड़े का प्रयोग पूजा में किया जाता है। इसलिए आज इस लेख Peda Banane Ki Vidhi के माध्यम से हम आपके लिए लाएं हैं स्वादिष्ट मेवा के पेड़े की रेसिपी।

इन्हे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है और यह कुछ ही समय में बनकर बिल्कुल तैयार हो जाते हैं। अब जब भी आपके घर पर मेहमान आएं उन्हे मावा के पेड़े बनाकर जरूर सर्व करें। पेड़े को कई तरह से बनाया जाता है जैसे दूध के पेड़े, मावा के पेड़े आदि।

Peda Banane Ki Vidhi

मावा पेड़ा बनाने का आसान तरीका – Mawa Peda Recipe in Hindi

अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन करें तब मावा के पेड़े को ट्राई करना बिल्कुल भी ना भूलें। मावा से तैयार किए गए पेड़े मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। खासकर अगर यह गाय के खोए से बने हो तो यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं। मावा के पेड़े बनाने के लिए मावा, बूरा, पिस्ता और इलाइची पाउडर का प्रयोग किया जाता है। बाजार से खरीदे गए पेड़े इतने ज्यादा हेल्थी नहीं होते हैं इसलिए हम आपके लिए मावा के पेड़े बनाने का एकदम आसान तरीका लाएं हैं जिससे आप भी इन्हे अपने घर बहुत ही कम समय में और बहुत ही आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं।

मावा पेड़ा बनाने की सामग्री – Mawa Peda Ingredients List in Hindi

मावा/खोया – 300 ग्राम
बूरा – 1 कप
हरी इलाइची – 12
पिस्ता – 15
घी – 1 चम्मच

खोवा के पेड़ा बनाने की विधि – Khoya Ke Peda Banane Ki Vidhi

Step 1. मावा के पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले मावा को अच्छी तरह भून लें।

Step 2. अब मावा/खोया भूनने के लिए एक कढ़ाई को मीडियम आंच पर गर्म करें।

Step 3. कढ़ाई गर्म हो जाने के बाद इसमें मावा और 1 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और इसे लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें।

Step 4. मावा के अच्छी तरह सुनहरा होने के बाद गैस की फ्लेम को बंद करें और इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

Step 5. साथ ही पिस्ता को बारीक काट लें और इलाइची का पाउडर बनाकर तैयार कर लें।

Step 6. मावा के हल्का ठंडा होने पर इसमें बूरा और इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

Step 7. अब इस तैयार मिश्रण से थोड़ा खोया लें और इसे हथेलियों के बीच घुमाते हुए गोल आकार देने के बाद इसे पेड़े की तरह चपटा कर दें।

Step 8. इसी तरह से बाकी बचे हुए खोए के मिश्रण से पेड़े बनाकर तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें – स्वादिष्ट नारियल की बर्फी की रेसिपी

मावा के पेड़े बनकर बिल्कुल तैयार हैं आखिर में इन्हे पिस्ता से गार्निश करके अपने मेहमानों को सर्व करें या खुद खाएं और आनंद लें।

सुझाव

1. पेड़े बनाने के लिए आप गाय या भैंस किसी का भी खोया ले सकते हैं पर गाय के खोए से बने पेड़े ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं।

2. पेड़े बनाने के लिए मावा को तब तक भूने जब तक यह कढ़ाई से छूटने न लग जाए।

3. पेड़े बनाने के लिए आप चीनी और बूरा किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चीनी का प्रयोग कर रहें हैं तब आप इसे मावा का साथ ही कढ़ाई में डाल दें।

4. मावा सख्त होने पर आप इसे हाथों से तोड़कर कढ़ाई में डालें ऐसा करने से मावा जल्दी भून जाता है।

5. मावा को अच्छी तरह भूनने पर इसकी सेल्फ लाइफ बढ़ जाती है और इससे तैयार पेड़े का आनंद कई दिनों तक लिया जा सकता है।

6. पेड़े का साइज छोटा या बड़ा आप अपनी पसंद के अनुसार कर सकते हैं।

7. पेड़े पर दुकान जैसे डिजाइन देने के लिए आप बाजार से पेड़े बनाने का सांचा खरीद सकते हैं। जो बाजार में आसानी से 20 – 30 रुपए में मिल जाता है।

आपको यह लेख Peda Banane Ki Vidhi कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और इसी तरह की और भी स्वादिष्ट रेसिपी के लिए masalatadka.com को फॉलो करें। अगर आपको इस रेसिपी को लेकर कोई भी सवाल हैं तब आप उन सवालों को कमेंट सेक्शन में बेझिझक पूछ सकते हैं।

अन्य पढ़ें – 
हलवाई जैसी बेसन की बर्फी
मूंग दाल का हलवा बनाने का तरीका
बालूशाही बनाने का आसान तरीका

Leave a Comment

error: Content is protected !!