परफेक्ट रबड़ी बनाने की एकदम आसान रेसिपी – Rabdi Kaise Banti Hai 

रबड़ी भारतीयों द्वारा पसंद की जाने वाली एक बहुत ही प्रसिद्ध और पारंपरिक मिठाई है। यह खाने में उतनी ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है। मीठा पसंद करने वाले लोगों के सामने अगर रबड़ी का नाम ले लिया जाए, तो उनके मुंह में पानी आ जाता है। आज इस ब्लॉग आर्टिकल Rabdi Kaise Banti Hai  के माध्यम से हम आपको स्वादिष्ट रबड़ी की रेसिपी साझा करने जा रहे हैं। जिससे आप हलवाई जैसे रबड़ी अपने घर पर बहुत ही आसानी से बनाकर तैयार कर सकें। जब भी आपका मन रबड़ी खाने का करता है, तब आप बाजार का रुख करते हैं।

लेकिन घर पर बनी हुई रबड़ी की बात ही कुछ और होती है। खाने के बाद आप इसे मीठे के तौर पर भी सर्व कर सकती हैं। घर पर आए हुए मेहमानों का मुंह मीठा करने के लिए रबड़ी एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। ठंडी के मौसम में अगर गरमा गरम रबड़ी मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। तो चलिए जानते हैं हलवाई जैसी रबड़ी बनाने की एकदम आसान विधि।

Rabdi Kaise Banti Hai 

रबड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री – Rabdi Recipe Ingredients

दूध – 1.5 लीटर
बादाम – 12 कटे हुए
चीनी – 2 चम्मच
पिस्ता – 12 कटे हुए
केसर धागे – 10
इलाइची पाउडर – 1/2 चम्मच से कम

रबड़ी बनाने की एकदम आसान विधि – Rabdi Kaise Banti Hai 

Step 1. रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध डालें और इसे मीडियम फ्लेम पर उबलने के लिए रखें।

Step 2. दूध में जब उबाल आने लगे इस स्टेज पर गैस किस आंच को धीमा करें और इसे थोड़ी – थोड़ी देर पर चलाते रहें।

Step 3. कुछ देर बाद जब दूध में मलाई की परत बन जाए, तब इस परत को चम्मच की सहायता से कढ़ाई के किनारे पर लगा दें। इसी तरह से जितनी बार मलाई की परत दूध पर बने, उन सभी को कढ़ाई के किनारे पर लगाते जाएं।

Step 4. ऐसा तब तक करते रहिए, जब तक दूध पहले की तुलना में आधे से भी कम नहीं हो जाता।

Step 5. अब दूध में चीनी, बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए पिस्ता और केसर के धागे डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और पूरी चीनी घुलने तक इसे कुछ देर तक पका लें।

Step 6. इसके बाद कढ़ाई के किनारे पर लगी हुई मलाई को छुड़ाकर दूध में डाल दें और इस दूध – मलाई के मिश्रण को लगभग 1 से 2 मिनट और पकाने के बाद गैस की आंच को बंद कर दें। अब इस तैयार रबड़ी को एक अलग बर्तन में निकालकर कुछ देर ठंडा होने के लिए रखें।

यह भी पढ़ें – लाजवाब पनीर खुरमा की रेसिपी

लिजिए आपकी स्वादिष्ट रबड़ी बनकर बिल्कुल तैयार है, इसे बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें।

सुझाव

1. आप रबड़ी को गरमा गरम या ठंडा किसी भी तरह से सर्व कर सकती हैं।

2. रबड़ी बनाने के लिए हमेशा भारी तले वाली कढ़ाई का ही प्रयोग करें।

3. मलाई के टुकड़ों से रबड़ी का स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है। तो रबड़ी को बनाते समय इसे बहुत अधिक बिल्कुल भी ना चलाएं।

मुझे पूरा विश्वास है आपको यह ब्लॉग आर्टिकल Rabdi Kaise Banti Hai बहुत ही ज्यादा पसंद आया होगा। अगर आप भी अपने घर हलवाई जैसी स्वादिष्ट रबड़ी बनाना चाहती हैं, तब यह ब्लॉग आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है। तो देर किस बात की आज ही अपने घर पर रबड़ी बनाइए और अपने परिजनों को खुश कर दीजिए।

अन्य पढ़ें – 
परफेक्ट अनरसा बनाने की रेसिपी
करारी मूंगफली चिक्की की रेसिपी
पोहा हलवा की स्वादिष्ट रेसिपी

FAQs

Ques रबड़ी के साथ क्या खाना चाहिए?
Ans रबड़ी के साथ अक्सर जलेबी को खाना पसंद किया जाता है। ऐसा करने से माइग्रेन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

Ques रबड़ी से क्या अभिप्राय है?
Ans रबड़ी भारत देश में पसंद की जाने वाली एक बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई में से एक है। इसे बनाने के लिए दूध को गाढ़ा होने तक अच्छी तरह से उबाला जाता है। आखिर में इसमें चीनी, केसर, बादाम और पिस्ता डालकर तैयार करते हैं।

Ques राबड़ी कितने समय तक चलती है?
Ans रबड़ी को फ्रीज में स्टोर करके लगभग 15 से 20 दिनों तक इसका आनंद लिया जाता है। नॉर्मल तापमान पर आप इसे 3 से 4 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।

Ques क्या व्रत में रबड़ी खा सकते हैं?
Ans जी हां, आप व्रत में रबड़ी का सेवन कर सकती हैं। इसके साथ – साथ आप पेड़ा या किसी अन्य मिठाई का भी सेवन कर सकती हैं।

Ques रबड़ी के क्या फायदे हैं?
Ans रबड़ी को दूध से तैयार किया जाता है, जिससे यह हमारे स्वाथ्य के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो जाती है। दूध में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन भी पाई जाती हैं।

Ques बासुंडी और राबड़ी में क्या अंतर है?
Ans रबड़ी और बासुंडी दोनो ही दूध से तैयार की जाती हैं। बासुंडी, रबड़ी की तुलना में पतली होती है साथ ही इसमें अधिक मलाई पाई जाती है। वहीं रबड़ी में मलाई के टुकड़े पाए जाते हैं और यह गाढ़ी होती है।

Pic Credit – YouTube NishaMadhulika

Leave a Comment

error: Content is protected !!