स्वादिष्ट राजगिरा पूरी की रेसिपी – Rajgira Puri Recipe in Hindi

राजगिरा पूरी को अक्सर घरों में व्रत के मौके पर बनाया जाता है। यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती हैं और अगर इसके साथ व्रत वाली आलू सब्जी मिला जाए तो क्या ही कहना। इसलिए आज हम इस लेख Rajgira Puri Recipe in Hindi के माध्यम से आपके लिए लाएं हैं स्वादिष्ट राजगिरा पूरी की रेसिपी। राजगिरा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक लाभदायक होता है इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन पाया जाता है। राजगिरा पूरी बनाने में बहुत ही ज्यादा आसान है और इन्हे बहुत ही कम समय में बनाकर तैयार किया जा सकता है।

Rajgira Puri Recipe in Hindi

तैयारी का समय – 10 मिनट
बनाने में लगा समय – 10 मिनट
कितने लोगों के लिए – 2

राजगिरा पूरी बनाने का आसान तरीका – Rajgira Puri Recipe in Hindi

राजगिरा भारतीय घरों की रसाई में आपको आसानी से देखने को मिल जाता है। राजगिरा का प्रयोग करके कई चीजे बनाई जाती हैं उनमें से एक है राजगिरा पूरी। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं साथ ही इन्हे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। राजगिरा पूरी बनाने के लिए राजगिरा आटा, सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरी धनिया का प्रयोग किया जाता है। इन्हे व्रत वाली आलू की सब्जी, दही और व्रत वाली चटनी के साथ परोसा जा सकता है। इन पूरियों को अक्सर व्रत के मौके पर बनाकर तैयार किया जाता है। तो चलिए जानते हैं इस आसान रेसिपी की मदद से राजगिरा पूरी बनाने का एकदम नया तरीका।

राजगिरा पूरी बनाने की सामग्री – Rajgira Puri Ingredients in Hindi

राजगिरा आटा – 1 कप
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
सेंधा नमक – 1/2 चम्मच
धनिया – 1 चम्मच कटी हुई
तेल – फ्राई करने के लिए

राजगिरा पूरी बनाने की विधि – Rajgira Puri Without Potato

Step 1. राजगिरा पूरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में राजगिरा आटा, लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और बारीक कटी हुई धनिया डालें। अब इन सभी चीजों को हाथों की मदद से सभी चीजों को मिला लें।

Step 2. अब बाउल में हल्का – हल्का करके पानी डालें और आटे को सख्त गूथ लें।

ध्यान रहे राजगिरा पूरी का डो रोटी के डो से सख्त होना चाहिए।

Step 3. डो तैयार होने पर इसे ढककर 5 मिनट रेस्ट होने के लिए रख दें।

Step 4. 5 मिनट बाद डो पर थोड़ा तेल लगाएं और इसे 1 – 2 बार अच्छी तरह मसलने के बाद इसकी छोटी – छोटी लोई तोड़ लें।

Step 5. अब पूरी बनाने के लिए चकले पर तेल लगाएं और एक लोई लेकर इसे हल्का मोटी पूरी के आकार में बेल लें। इसी तरह से बाकी बची हुई लोई से कच्ची पूरी बनाकर तैयार कर लें।

Step 6. इसके बाद पूरी तलने के लिए कढ़ाई में तेल डालकर माध्यम आंच पर अच्छी तरह गर्म करें।

Step 7. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए इसमें एक पूरी डालें और इसे दोनो तरफ से सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर तल लें और इन्हे निकालकर अलग प्लेट में रख दें। इसी तरह से बाकी बची हुई पूरियों को तल लें।

यह भी पढ़ें – हलवाई जैसे उड़द दाल की कचौरी

राजगिरा पूरी बनकर बिल्कुल तैयार हैं इन्हे आप आलू की सब्जी के साथ खाएं और आनंद लें।

सुझाव

1. पूरी का साइज आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं।

2. आटा सख्त गूथने की वजह से आप पूरी बेलते समय तेल या सूखे आटे का प्रयोग करें। इससे पूरी के फटने के चांस बहुत कम हो जाते हैं।

3. आटा सख्त होने की वजह से अगर पूरी बेलने में आपको परेशानी हो रही है तब आप लोई को ट्रांसपेरेंट पॉलीथीन के बीच में रख कर पूरी बेल सकते हैं।

4. पूरी बेलते समय बहुत हल्के हाथों का इस्तेमाल करें जिससे पूरी बेलते समय फटे नहीं।

मुझे आशा है आपको यह लेख Rajgira Puri Recipe in Hindi बहुत ज्यादा पसंद आया होगा। राजगिरा पूरी को अपने घर में बनाकर जरूर ट्राई करें यह अपको बहुत पसंद आएगी।

अन्य पढ़ें – 
आलू कचोरी की रेसिपी
खस्ता मूंग दाल कचोरी की रेसिपी

FAQs

Ques राजगिरा आटे का दूसरा नाम क्या है?
Ans राजगिरा आटे को रामदाना आटा भी कहा जाता है। इसका प्रयोग अक्सर व्रत में पूरी या पराठा बनाने के लिए किया जाता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

Ques राजगिरा आटा कैसे बनाते हैं?
Ans राजगिरा आटा बनाने के लिए राजगिरा पेड़ के बीज का प्रयोग किया जाता है। इसके आटे का प्रयोग व्रत के दिनों में बहुत अधिक किया जाता है।

Ques राजगिरा क्या काम आता है?
Ans राजगिरा के आटे का प्रयोग पूरी, पराठा, नमकीन और लड्डू बनाने में किया जाता है। इसमें अच्छी मात्रा में पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस पाया जाता है। शरीर का वजन घटाने के लिए कई महिलाएं राजगिरा आटे का प्रयोग करती हैं।

Pic Credit – YouTube Sunita Agarwal

Leave a Comment

error: Content is protected !!