ठेले वाले भईया से सीखें चटपटे तवा बर्गर बनाने का आसान तरीका – Tawa Burger Recipe in Hindi

बर्गर का नाम सुनते ही तो हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। यह खाने में बहुत भी बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं। बर्गर कई प्रकार के होते हैं , जैसे कि चीज़ बर्गर , आलू बर्गर, पनीर बर्गर , वेजीटेबल बर्गर, तवा बर्गर और चिकन बर्गर आदि। लेकिन इस लेख Tawa Burger Recipe in Hindi के माध्यम से हम आपको ढेर सारी हरी सब्जियों और पनीर का प्रयोग करके एकदम स्ट्रीट स्टाइल स्वादिष्ट और लाजवाब तवा बर्गर बनाना बहुत ही आसान तरीके से सिखाएंगे। तो चलिए ठेले वाले भईया से सीखते हैं स्ट्रीट स्टाइल तवा बर्गर बनाने की विधि हिंदी में/ तवा बर्गर रेसिपी इन हिंदी(Tawa Burger banane ki vidhi)

Tawa Burger Recipe in Hindi

तैयारी का समय – 10 मिनट
बनाने में लगा समय – 20 मिनट
कितने लोगों के लिए – 2

तवा बर्गर बनाने के लिए सामग्री – Tawa Burger Recipe Ingredients

बर्गर बन – 4
तेल – 3 चम्मच
मक्खन – 100 ग्राम
जीरा – 1 चम्मच
लहसुन – 1 चम्मच
अदरक – 1/2 चम्मच
प्याज – 2 कटी हुई
टमाटर – 2 कटी हुई
शिमला मिर्च – 1/2 कप
पत्तागोभी – 1/2 कप
हरा धनिया – 4 चम्मच
आलू – 100 ग्राम उबले हुए
पनीर – 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
पाव भाजी मसाला – 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
रेड चिली सॉस – 2 चम्मच
टोमैटो सॉस – 2 चम्मच
सेजवान सॉस – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार

तवा बर्गर बनाने की विधि – Tawa Burger Recipe in Hindi

Step 1. तवा बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले एक तवे पर 3 चम्मच तेल डालकर इसे गर्म होने दें।

Step 2. तेल के अच्छी तरह से गर्म हो जाने पर इसमें 1 चम्मच जीरा डालें और इसे चटकने दें।

Step 3. जीरा के अच्छी तरह से भुन जाने पर इसमें 1 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन और 1/2 चम्मच बारीक कटी हुई अदरक डालकर 2 मिनट तक पका लें।

Step 4. लहसुन के सुनहरा हो जाने पर तवे पर बारीक कटी हुई प्याज , शिमला मिर्च और पत्तागोभी डालकर 1 मिनट तक पकने दें।

Step 5. इसके बाद तवे पर बारीक कटा हुआ टमाटर और 1 चम्मच नमक डालकर मिक्स कर दें और इसे मीडियम फ्लेम पर टमाटर के गलने तक पका लें।

Step 6. जब टमाटर गलकर मुलायम हो जाए तब इसमें 1 चम्मच पाव भाजी मसाला , 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर , 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिक्स कर दें और मसालों को 1 मिनट तक पकने दें।

Step 7. इसके बाद तवे पर 2 चम्मच रेड चिली सॉस , 2 चम्मच टोमैटो सॉस और 2 चम्मच सेजवान सॉस डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें।

Step 8. अब इन मसालों में कद्दूकस किए हुए आलू और पनीर को डालकर मिला दें और सभी चीजों को मिक्स करते हुए मीडियम फ्लेम पर 5 मिनट तक भून लें।

Step 9. आखिर में इसमें बारीक कटी हुई हरी धनिया डालकर मिक्स कर दें और गैस की फ्लेम को बंद कर दें। बर्गर मसाला बनकर बिल्कुल तैयार है। अब इस मसाले को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें।

Step 10. इसके बाद बर्गर बन को लेकर इसे बीच से दो भागों में काट दें। अब उसी तवे पर 1 चम्मच मक्खन डालकर बन को दोनो तरफ से हल्का सा सेंक लें।

Step 11. अब बन के एक भाग को लेकर उसपर 1 चम्मच टोमैटो कैचअप लगा दें और फिर इस पर 2 प्याज की स्लाइस , 2 टमाटर की स्लाइस और 2 खीरे की स्लाइस रखकर हल्का सा चाट मसाला छिड़क दें।

Step 12. इसके बाद बन के दूसरे भाग को लेकर उसपर 1 चम्मच चिली सॉस लगा दें , अब इसपर 2 बड़े चम्मच आलू और पनीर का मसाला रखकर अच्छी तरह से फैला दें।

Step 13. इसके बाद तवे पर 1 चम्मच मक्खन डालकर इसे गर्म होने दें। जब मक्खन गर्म हो जाए तब इसमें 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच पाव भाजी मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दें और उसके बाद तवे पर तैयार किए हुए बर्गर को रखकर दोनो तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें। इसी तरह से बाकी के बर्गर को भी बनाकर तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें – स्ट्रीट स्टाइल चटपटी चौमीन की रेसिपी

स्ट्रीट स्टाइल तवा बर्गर(Tawa Burger Recipe in Hindi) बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे आलू के चिप्स , टोमैटो कैचअप और मायोनीज के साथ सर्व करें और लुत्फ उठाएं।

सुझाव

• आप बर्गर के स्वाद में बदलाव के लिए इसमें खीरे की जगह ककड़ी का भी प्रयोग कर सकते हैं।

• तवा बर्गर(Tawa Burger Recipe) में आप किसी भी सीजनल सब्जी का प्रयोग कर सकते हैं। सीजनल सब्जियों के अधिक प्रयोग से बर्गर बहुत ही ज्यादा हेल्दी बनकर तैयार होता है।

• तवा बर्गर में आप सलाद के तौर पर प्याज , टमाटर और खीरे के साथ साथ पत्ता गोभी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्ची पत्तागोभी का स्वाद बर्गर में बहुत ही लाजवाब लगता है।

• यदि आप चीज़ के शौकीन हैं तो आप बर्गर बनाते समय , बर्गर बन में मसाला लगाने के बाद उसमे 1 स्लाइस चीज़ की भी रख सकते हैं। चीज़ स्लाइस के प्रयोग से बर्गर का स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है।

• यदि आपके पास बर्गर मसाला बनाने के लिए टाइम नही है तो आप बाजार से रेडी टू ईट टिक्की लाकर फटाफट बर्गर को बनाकर तैयार कर सकते हैं।

• तवा बर्गर को ज्यादा हेल्थी बनाने के लिए आप मल्टीग्रेन बन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अन्य पढ़ें – 
वेज स्प्रिंग रोल बनाने का तरीका
रेस्टोरेंट स्टाइल मैक्रोनी की रेसिपी
मूंग दाल समोसा बनाने का तरीका

FAQs

Ques बर्गर बनाने में क्या क्या लगता है?
Ans बर्गर बनाने के लिए बर्गर बन , प्याज , टमाटर , खीरा , आलू , पनीर , टोमैटो सॉस, चिली सॉस और चाट मसाला की आवश्यकता होती है।

Ques बर्गर में कौन सी सॉस डालते हैं?
Ans बर्गर में रेड चिली सॉस, सेजवान सॉस, टोमैटो सॉस और चिली सॉस डाली जाती है।

Ques बर्गर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
Ans बर्गर को अंग्रेजी में Burger कहते हैं।

Ques Burger कितने प्रकार के होते हैं?
Ans बर्गर के प्रकार –
• चीज़ बर्गर
• आलू बर्गर
• पनीर बर्गर
• वेजीटेबल बर्गर
• तवा बर्गर
• चिकन बर्गर

आपको यह लेख Tawa Burger Recipe in Hindi कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं और आप अपने घर पर किस तरह से Tawa Burger बनाते हैं यह भी हमसे साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!