विप्ड क्रीम बनाने का एकदम आसान तरीका – Wipped Cream Ki Recipe in Hindi

केक या आइसक्रीम बनाने की लिए विप्ड क्रीम की जरूरत पड़ती ही है। अक्सर लोग केक तो बनाना जानते हैं पर विप्ड क्रीम को नहीं बना पाते। इसलिए आज इस लेख Wipped Cream Ki Recipe in Hindi के माध्यम से हम आपके लिए विप्ड क्रीम को बनाने का तरीका लाएं हैं। इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है और यह कुछ ही मिनट में बनकर तैयार भी हो जाती है। आज मैं अपको मिक्सर जार में विप्ड क्रीम का तरीका बताने जा रही हूं।

अक्सर लोगों को यह नही पता होता है की विप्ड क्रीम क्या है। विपिंग क्रीम जो बाजार में आसानी से मिल जाती है उसे मिक्सर जार या हैंड विस्कर की सहायता से अच्छी तरह बीट किया जाता है। जिसे क्रीम सॉफ्ट और फ्लाफी बनकर तैयार होती है। इस फ्लाफी क्रीम को ही विप्ड क्रीम के नाम से जाना जाता है। बाजार में कई कम्पनी की विप्पिंग क्रीम बहुत ही आसानी से अपको मिल जाएगी। आप उनमें से किसी भी विप्पिंग क्रीम को ले सकते हैं। आप इस विप्ड क्रीम को केक ,आइसक्रीम या पेस्ट्री बनाने में प्रयोग कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं विप्ड क्रीम बनाने का बहुत ही सरल तरीका।

Wipped Cream Ki Recipe in Hindi

विप्ड क्रीम बनाने का तरीका – Whipped Cream Recipe in Hindi

विप्ड क्रीम बनाने की सामग्री
व्हिपिंग क्रीम का पैकेट (किसी भी कम्पनी का) – 1

विप्ड क्रीम बनाने की विधि – Wipped Cream Ki Recipe in Hindi

Step 1. विप्ड क्रीम बनाने के लिए बाजार से किसी भी कंपनी की विपिंग क्रीम का पैकेट लाएं और इसमें पूरी तरह से बर्फ जमने तक फ्रीज में छोड़ दें।

Step 2. इसके साथ ही कोई बड़ा और हल्का मोटा कपड़ा(जैसे की किचन क्लोथ) को पानी में डुबो कर रेफ्रीजिरेटर में बर्फ जमने के लिए रख दें।

Step 3. इसके बाद जब भी आपको विप्ड क्रीम बनानी हो उस वक्त क्रीम को बाउल में निकाले और इसके पूरी तरह से गल जाने तक इंतजार करें।

ध्यान रहे विप्ड क्रीम बनाने के लिए क्रीम पूरी तरह से पिघली और ठंडी होनी चाहिए और इसमें बर्फ के टुकड़े बिल्कुल भी ना हो।

Step 4. अब इस पिघली हुई क्रीम को एक बड़े मिक्स जार में डालें और इसके साथ ही ठंडे कपड़े को जार के चारो ओर लपेट दें।

ध्यान रहे विप्ड क्रीम बनाते वक्त मिक्सी जार भी ठंडा होना चाहिए। ठंडा करने के लिए आप इस जार को फ्रीजर में 1 – 2 घंटे के लिए रख सकती है।

Step 5. इसके बाद मिक्सर जार को सबसे पहले 1 नंबर पर लगभग 2 मिनट के लिए चलाएं। उसके बाद इसे 2 नंबर पर लगभग 2 मिनट तक चलाएं। अब आखिर में मिक्सी को 3 नंबर पर 2 मिनट के लिए और चलाएं।

Wipped Cream Ki Recipe in Hindi

Step 6. इस स्टेज पर क्रीम बहुत ही फ्लफी और सॉफ्ट हो जाएगी। तब समझ जाइए आपकी विप्ड क्रीम बनकर बिल्कुल तैयार है।

यह भी पढ़ें – टेंडर कोकोनट केक बनाने की आसान रेसिपी

तो लीजिए आपकी विप्ड क्रीम बनकर तैयार है इसका प्रयोग आप केक, आइसक्रीम और पेस्ट्री बनाने में कर सकते हैं।

मुझे आशा है आपको यह लेख Wipped Cream Ki Recipe in Hindi बहुत ही ज्यादा पसंद आया होगा। अगर आप भी केक बनाना चाहती हैं पर विप्ड क्रीम कैसे बनाएं नहीं पता है। तो इस लेख की मदद से मैने आपकी वो परेशानी भी दूर कर दी है। विप्ड क्रीम को आप कुछ ही मिनट में बनाकर बहुत ही आसानी से तैयार कर सकती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!