घर पर बनाएं 100% हलवाई जैसी कुरकुरी जलेबी – Jalebi Kaise Banaye Jate Hain

जलेबी नॉर्थ इंडिया में बहुत ही ज्यादा पसंद की जाने वाली मिठाई है। घर पर जलेबी को बनना बहुत ही आसान है और यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। जलेबी आमतौर पर ईद और दिवाली जैसे त्योहारों पर बनाकर तैयार की जाती है। यह खाने में कुरकुरी और मीठी लगती है। इसी कारण से यह बच्चों और बड़ों सभी को बहुत ज्यादा पसंद आती है।

जलेबी को कई तरह से बनाया जा सकता है ; जैसे मावा जलेबी, बिना खमीर की जलेबी, पनीर की जलेबी, आलू की जलेबी आदि। इस लेख Jalebi Kaise Banaye Jate Hain के माध्यम से हम आपको इन सभी प्रकार की जलेबियों को बनना बहुत ही सरल भाषा में सिखाएंगे , जिससे आप भी इन्हे अपने घर पर कुछ ही मिनटों में झटपट बनाकर तैयार कर सकें।

Jalebi Kaise Banaye Jate Hain

पनीर जलेबी कैसे बनाई जाती है – Paneer Ki Jalebi Recipe in Hindi

पनीर जलेबी बनाने के लिए मुख्य रूप से पनीर का इस्तेमाल किया जाता है। पनीर जलेबी दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई है।

सामग्री – Paneer Jalebi Ingredients

पनीर – 200 ग्राम
मैदा – 5 चम्मच
रेड फूड कलर – 1/2 पिंच
दूध – 1/4 कप
बेकिंग सोडा – 1/4 पिंच
डिस्पोजेबल कोन – 1
घी – फ्राई करने के लिए

चासनी बनाने के लिए
चीनी – 2 कप
पानी – 1.5 कप
इलाइची – 4 कुटी हुई

पनीर जलेबी बनाने की विधि – Paneer Jalebi Kaise Banaye Jate Hain

Step 1. पनीर जलेबी बनने के लिए सबसे पहले चासनी को तैयार कर लें। चासनी बनाने के लिए एक बर्तन में चीनी, 1.5 कप पानी और कुटी हुए इलाइची को डालकर इसे मीडियम फ्लेम पर चीनी घुलने तक पका लें।

Step 2. अब जलेबी के लिए बैटर बनाने के लिए के लिए एक ग्राइंडर में पनीर, 6 चम्मच मैदा , फूड कलर , दूध और बेकिंग सोडा डालकर इसका स्मूथ बैटर तैयार कर लें।

Step 3. इसके बाद जलेबी बनाने के लिए एक डिस्पोजेबल कोन लें और इसमें 2 चम्मच बैटर को भर दें।

Step 4. जलेबी को फ्राई करने के लिए एक पैन में घी डालकर इसे मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लें।

Step 5. घी गर्म हो जाने पर कोन को हाथों से दबाते हुए गर्म घी में जलेबी का गोल आकार दे दें और इन्हे दोनो साइड से हल्का भूरा होने तक सेंक लें।

Step 6. जलेबी जब अच्छी तरह पक जाएं तब इन्हे चासनी में 1 मिनट के लिए डाल दें ताकि जलेबी के अंदर तक चीनी की मिठास आ जाए। 1 मिनट के बाद इन जलेबियों को चाशनी से निकालकर अलग प्लेट में रख लें।

Step 7. अब इसी तरह बाकी बचे हुए बैटर से जलेबियों को बनाकर तैयार कर लें।

पनीर की जलेबी बनकर बिल्कुल तैयार है इसे दही के साथ गरमा गरम सर्व करें।

उड़द डाल की जलेबी – Jalebi Recipe Without Yeast

जलेबी उत्तर भारत में पसंद की जाने वाली एक बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई है। आमतौर पर जलेबी का बैटर बनने के लिए यीस्ट का प्रयोग किया जाता है, लेकिन आज हम आपको बिना खमीर ( yeast) के इस्तेमाल के ही जलेबियों को बनाना सिखाएंगे। जिससे आप भी इन्हे घर पर बहुत ही आसानी से बनाकर तैयार कर सकें।

सामग्री – Ingredients of Jalebi

मैदा – 1 कप
बेकिंग पाउडर – 1/3 चम्मच
रेड फूड कलर – 1/4 पिंच
उरद डाल – 1/4 कप भीगी हुए
कोन – 1

चासनी बनाने के लिए
चीनी – 2 कप
पानी – 1.5 कप
इलाइची – 4 कुटी हुई

उड़द डाल की जलेबी बनाने की विधि – Jalebi Recipe Without Yeast in Hindi

Step 1. उड़द दाल की जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले दाल का बैटर बनाकर तैयार कर लें।

Step 2. बैटर बनाने के लिए 1 बाउल में मैदा , बेकिंग पाउडर, रेड फूड कलर, उरद की पिसी हुई दाल और हल्का पानी डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स करते हुए सॉफ्ट बैटर तैयार कर लें।

Step 3. अब चासनी बनाने के लिए एक बर्तन में चीनी, 1.5 कप पानी और इलाइची पाउडर डालकर इसे सारी चीनी घुल जाने तक मीडियम फ्लेम पर पका लें।

Step 4. इसके बाद जलेबी को बनाने के लिए एक पैन में घी डालकर इसे मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लें।

Step 5. अब जलेबी को बनाने के लिए एक कोन के आकार की पॉलीथीन लेकर उसमें 2 चम्मच बैटर को डाल दें।

Step 6. घी गर्म होने पर कोन को हल्के हाथों से दबाते हुए गर्म घी में जलेबी को गोल आकार दें और इन्हे दोनो साइड से हल्का भूरा होने तक सेंक लें।

Step 7. जलेबी अच्छी तरह पक जाने पर इन्हे चासनी में 1 – 2 मिनट के लिए डाल दें ताकि इनमे चीनी की मिठास अच्छी तरह आ जाए।

Step 8. 2 मिनट बाद इन्हे चासनी से निकालकर अलग प्लेट में रख लें और इसी तरह से सभी जलेबियों को बनाकर तैयार कर लें। और पढ़ें – गुलाब जामुन रेसिपी

उड़द दाल की जलेबी , बिना यीस्ट के बनकर बिल्कुल तैयार हैं। इन्हें दही के साथ गरमा गरम सर्व करें और लुत्फ उठाएं।

मावा की जलेबी कैसे बनाते हैं – Mawa Jalebi Kaise Banaye Jate Hain

मावा जलेबी बनाने के लिए मावा, कॉर्न फ्लोर और बेकिंग पाउडर को इस्तेमाल करके बैटर को तैयार किया जाता है , जिससे बाद में स्वादिष्ट जलेबियां बनाई जाती हैं।

सामग्री – Mawa Jalebi Ingredients

खोया/मावा – 1 कप ( 200 ग्राम )
कॉर्न फ्लोर – 1/2 कप ( 50 ग्राम )
बेकिंग पाउडर – 1/2 चम्मच
पॉलीथीन कोन – 1

चासनी बनाने के लिए
चीनी – 1.5 कप
पानी – 1.5 कप
इलाइची – 4 कुटी हुई

मावा की जलेबी बनाने की विधि – Mawa Jalebi Kaise Banaen

Step 1. मावा जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में मावा, कॉर्न फ्लोर , बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी डालकर इसे ब्लेंड कर लें और इसका हल्का सॉफ्ट बैटर बनाकर तैयार कर लें।

Step 2. अब चासनी बनाने के लिए एक बर्तन में चीनी , 1.5 कप पानी और कुटी हुए इलाइची डालकर इसे मीडियम फ्लेम पर चीनी के घुल जाने तक पका लें।

Step 3. जलेबी को बनाने के लिए पैन में घी डालकर इसे मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह गर्म कर लें।

Step 4. इसके बाद कोन के आकार की पॉलीथीन को लेकर उसमें 2 चम्मच बैटर को डाल दें।

Step 5. घी गर्म हो जाने पर कोन को हाथों से दबाते हुए जलेबी को गोल आकार दे दें और इन्हे अच्छी तरह दोनो साइड से हल्का भूरा होने तक सेंक लें।

Step 6. जलेबी अच्छी तरह पक जाने पर इसे चासनी में 2 के लिए डाल दें।

Step 7. 2 में मिनट बाद इन्हे चासनी से निकालकर एक अलग प्लेट में रख लें। इसी तरह से बाकी सभी जलेबियों को बनाकर तैयार कर लें। और पढ़ें – गाजर का हलवा

मावा जलेबी बनकर बिल्कुल तैयार है इन्हे गरमा गर्म सर्व करें।

सुझाव

1. जलेबी को बनाने के लिए बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा बिल्कुल भी न करें।

2. जलेबी को गर्म चासनी में ही डुबोएं, जिससे चासनी इसके अंदर तक अच्छे से चली जाएगी और इस तरह से बहुत ही स्वादिष्ट जलेबियां बनकर तैयार होंगी।

3. जलेबी फ्राई करने के लिए घी को मीडियम से हल्का ज्यादा गर्म करें। घी के ज्यादा गर्म होने पर जलेबी जल जाएंगी और कम गर्म होने पर ये अच्छी तरह फुलेंगी नहीं।

4. जलेबियों को तलने के लिए आप घी की जगह तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं परंतु घी में तली गई जलेबियां बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती हैं।

5. चासनी को जमने से रोकने के लिए इसमें नींबू के रस का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से जलेबी के स्वाद में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

आपको यह लेख Jalebi Kaise Banaye Jate Hain कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और आपको इनमे से कौन सी Jalebi Recipe सबसे ज्यादा अच्छी लगी यह भी हमे बताना बिल्कुल ना भूलें।

अन्य पढ़ें – 
स्वादिष्ट सेवई रेसिपी
गुलाब जामुन रेसिपी
गाजर का हलवा

FAQs

Ques जलेबी कितने प्रकार की होती है?
Ans जलेबियों को कई प्रकार से बनाया जाता है जैसे
1. पनीर जलेबी
2. मैदे की जलेबी
3. आलू की जलेबी
4. काली जलेबी
5. मावा जलेबी
6. उरद दाल की जलेबी
7. नमकीन जलेबी

Ques इमरती और पनीर जलेबी एक ही है?
Ans नहीं, इमरती बनाने लिए उरद की दाल का आटा तैयार किया जाता है। वहीं पनीर की जलेबी बनाने के लिए पनीर का बैटर तैयार किया जाता है।

Ques जलेबी कितने समय तक चलती है?
Ans ठंडी के समय जलेबियों को फ्रिज के बाहर रख कर 8 – 9 दिनों तक खाया जा सकता है।

Ques जलेबी को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
Ans जलेबी को इंग्लिश में फनल केक कहते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!